8th Pay Commission: कर्मचारियों की नई सैलरी और पेंशन जारी

By Jiya
On: November 6, 2025 1:56 PM
8th Pay Commission

हमारी सरकार के द्वारा आठवें वेतन आयोग के गठन को लेकर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस तरह से हम आपको बता दें कि इसका फायदा देश के लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मियों और 69 लाख पेंशन भोगियों को मिलेगा।

इस तरह से हम आपको बता दें कि नए आयोग की जो सिफारिशें हैं इन्हें जनवरी 2026 से लागू किया जा सकता है। दरअसल 8वें वेतन की जिम्मेदारी को अब सुप्रीम कोर्ट की रिटायर हो चुकी न्यायाधीश रंजना ओम प्रकाश देसाई को सौंपी है। तो आशा की जा रही है कि आयोग अब अपनी रिपोर्ट को 18 महीने में प्रदान करेगा।

अगर आपको भी 8वें वेतन आयोग के बारे में सही जानकारी नहीं मिल रही है तो इसके लिए हमारा आज का यह आर्टिकल आपको पढ़ना होगा। तो यह लेख आपके लिए काफी ज्यादा उपयोगी साबित हो सकता है। चलिए हम सारी महत्वपूर्ण जानकारी पर प्रकाश डालते हैं जिससे कि आपको अनिवार्य बातें पता चल सकें।

आंठवा वेतन आयोग 2025

केंद्र सरकार के द्वारा दीपावली के पश्चात और बिहार में होने वाले चुनाव से पहले आठवें वेतन आयोग के लिए शर्तों और नियमों को स्वीकृति दे दी गई है। तो इस प्रकार से सभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए और पेंशनधारियों के लिए यह काफी ज्यादा राहत वाला निर्णय है।

दरअसल 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें जब लागू हो जाएंगीं तो इसके बाद सभी कर्मचारियों की जीवन शैली में सुधार देखने को मिलेगा। इसके अलावा जब इनका वेतन बढ़ेगा तो बाजार में उत्पादों की मांग में भी वृद्धि होगी जिसकी वजह से अर्थव्यवस्था को लाभ होगा।

लेकिन हम आपको बता दें कि इसके लिए सरकार को इस बात का ध्यान रखना होगा कि कितना वित्तीय बोझ सरकारी खजाने पर पड़ेगा। तो सरकार को यह सुनिश्चित करने की जरूरत होगी कि देश की वित्तीय स्थिति पर इस सबका गलत असर ना पड़े।

यहां पर आपको हम एक महत्वपूर्ण जानकारी यह भी बता दें कि राज्य सरकारों पर भी आठवें वेतन आयोग का असर देखने को मिलेगा। इस तरह से इन सबको भी तब अपनी वित्तीय योजनाओं को सही प्रकार से बनाना होगा।

8th Pay Commission News 2025 Overview

विभाग का नामवित्त मंत्रालय (व्यय विभाग) 
प्रबन्धककार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DOPT)
लेख का नाम8th Pay Commission
वेतन आयोग की अवधि10 वर्ष
लाभकर्मचारियों के मासिक वेतनमान में बढ़ोतरी
कार्यान्वयन तिथि1 जनवरी, 2026 (अपेक्षित)
लाभार्थी1.2 करोड़ कर्मचारी
न्यूनतम वेतन वृद्धि₹18000 से बढ़कर 46280 रुपए
अपेक्षित फिटमेंट फैक्टर2.58%
CategoryLatest News
आधिकारिक वेबसाइटhttps://doe.gov.in/

आठवें वेतन आयोग के गठन को कब मिली मंजूरी

यदि आपको नहीं पता तो हम आपको बता दें कि आठवें वेतन आयोग के गठन को लेकर हमारी सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है। तो ऐसे में हम आपको बता दें कि 28 अक्टूबर साल 2025 को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह स्वीकृति दी गई है। दरअसल इस बैठक में 8th पे कमीशन से जुड़े हुए सारे नियमों और शर्तों को स्वीकार किया गया है।

कब से प्रभावित होंगीं 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें

अब सवाल यह है कि आखिर वेतन आयोग की सिफारिशों को कब से प्रभावित माना जाएगा। तो हम आपको बता दें कि हर 10 वर्ष के अंतराल पर हमारी सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मियों हेतु वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाता है।

अगर हम इस नियम को देखें तो आठवें वेतन आयोग की जो सिफारिशें हैं वे अगले साल यानी जनवरी 2026 से लागू किए जाने की उम्मीद लग रही है। तो इस तरह से अभी आने वाले कुछ दिनों में इस बारे में और भी अधिक स्पष्टता आ जाएगी।

कितने लोगों को लाभ मिलेगा आंठवे वेतन आयोग से

जब आठवां वेतन आयोग लागू हो जाएगा तो तब इसके द्वारा 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को और 69 लाख पेंशनधारियों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। इसके अलावा हमारे देश की राज्य सरकारों के अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारियों पर भी इसका असर होगा।

हम आपको बता दें कि केंद्र सरकार जब आठवें वेतन आयोग को लागू करेगा तो तब अधिकतर राज्य सरकारों के द्वारा भी अपने कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन को बढ़ाया जाएगा। इस तरह से केंद्रीय और राज्य सरकार के अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

आंठवे वेतन आयोग के अध्यक्ष की हो चुकी है नियुक्ति

यहां पर आपको हम यह महत्वपूर्ण जानकारी भी दे दें कि 8वें वेतन आयोग के प्रमुख यानी अध्यक्ष का चयन कर लिया गया है। इस तरह से हम आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्ति हो चुकीं न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई को अब इसकी कमान दी गई है।

आपको हम बता दें कि देसाई इस समय हमारी भारतीय प्रेस परिषद की अध्यक्ष हैं। इससे पूर्व वह जम्मू कश्मीर परिसीमन आयोग और उत्तराखंड समान नागरिक संहिता की मसौदा समिति की प्रमुख के तौर पर काम कर चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत होने के पश्चात इनका यह चौथा और काफी प्रमुख कार्यभार है।

कब तक आयोग अपनी रिपोर्ट देगा

आयोग की तरफ से अंतिम रिपोर्ट प्रदान करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। तो ऐसे में हम आपको बता दें कि संभावना है कि अप्रैल या फिर मई 2027 तक आयोग अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप देगा। इसके अलावा वह समय-समय पर सरकार को अंतरिम रिपोर्ट भी प्रदान करेगा।

सिफारिशें देते समय आयोग कौन सी बातों का रखेगा ध्यान

आयोग द्वारा नई वेतन आयोग की जो सिफारिशें हैं इन्हें देते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना होगा जैसे:-

  • देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति
  • राजकोषीय सूझबूझ
  • विकास के साथ कल्याणकारी व्यय हेतु उपलब्ध संसाधन
  • सिफारिशों का राज्य सरकारों की आर्थिक स्थिति पर पड़ने वाला असर

आठवें वेतन आयोग के बाद सरकारी खजाने पर कितना पड़ेगा भार

जब आठवां वेतन आयोग लागू हो जाएगा तो तब हमारी केंद्र सरकार के सरकारी खजाने पर भारी असर देखने को मिलेगा। अब से पहले जो अनुमान लगाए गए हैं इनके अनुसार यह वित्तीय बोझ तकरीबन 2 से लेकर 2.5 लाख करोड रुपए तक का हो सकता है।

लेकिन हम आपको बता दें कि इसमें से कुछ पैसा सरकार के पास कर के रूप में भी वापस आएगा। जुलाई के महीने में कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की एक रिपोर्ट पेश की गई थी जिसमें यह जानकारी दी गई थी कि पिछले केंद्रीय वेतन आयोग की रिपोर्टों का प्रभाव जीडीपी का 0.6% से लेकर 0.8% तक रहा था।

अब कितना होगा फिटमेंट फैक्टर

फिलहाल अभी आठवें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर कितना रखा जाएगा इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी निर्धारित नहीं किया गया है। जब आयोग द्वारा अंतिम रिपोर्ट सौंपी जाएगी तो इसके बाद फिटमेंट फैक्टर को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा तय किया जाएगा।

इस तरह से हम आपको बता दें कि इसका उपयोग सरकारी कर्मियों के पुराने मूल वेतन को नए वेतन आयोग के अंतर्गत नई बेसिक पे में बदलने के लिए सरकार करती है। इस तरह से हम आपको बता दें कि जब सातवां वेतन आयोग आया था तो तब फिटमेंट फैक्टर केंद्र सरकार ने 2.57 रखा था।

इस प्रकार से हम आपको बता दें कि यदि किसी सरकारी कर्मचारी का मूल वेतन 18 हजार रुपए था तो इसके बाद फिर इसका नया मूल वेतन 18 हजार रुपए × 2.57 = 46280 रुपए हो गया था। अब जब आठवां वेतन आयोग आएगा तो जितना ज्यादा फिटमेंट फैक्टर होगा उतना ज्यादा सरकारी कर्मियों को वेतन में वृद्धि मिलेगी।

FAQs

हमारे देश में सातवें वेतन आयोग को कब लागू किया गया था?

इसकी सिफारिशें हमारी सरकार ने 1 जनवरी साल 2016 से लागू की थी।

आंठवे वेतन आयोग के अध्यक्ष का नाम क्या है?

नए अध्यक्ष का नाम रंजना प्रकाश देसाई है जोकि सुप्रीम कोर्ट से न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत हो चुकी हैं।

क्या आठवें वेतन आयोग का असर राज्य सरकारों के कर्मियों पर भी होगा?

जी हां आठवें वेतन आयोग का असर देश की राज्य सरकारों के तहत काम करने वाले कर्मचारियों पर भी पड़ेगा।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram