Anganwadi Vacancy 2025: आंगनबाड़ी बिना परीक्षा भर्ती के आवेदन शुरू

By Jiya
On: October 31, 2025 8:29 AM
Anganwadi Vacancy

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा विभिन्न राज्यों की तरह ही पुडुचेरी में भी आंगनबाड़ी भर्ती को जारी करवाया गया है जिसमें मुख्य रूप से कार्यकर्ता तथा सहायका दोनों के पदों की भर्ती को पूरा करवाया जाने वाला है।

पुडुचेरी सरकार के द्वारा आंगनबाड़ी की इस विशेष भर्ती को जारी करते हुए निर्देश दिए गए हैं की इस भर्ती के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र के 5 से 7 किलोमीटर के दायरे में निवास करने वाली महिलाएं ही पात्र होगी अर्थात स्थानीय निवासी महिलाओं के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।

आंगनबाड़ी की यह भर्ती कुल 618 पदों के लिए आयोजित है जिसमें 344 पद कार्यकर्ता के लिए तथा 274 पद सहायिका के लिए होंगे। जो महिलाएं शिक्षित हैं और आंगनवाड़ी विभाग में काम करने की इच्छुक हैं वे इस भर्ती में आवेदन कर सकती है।

आंगनबाड़ी भर्ती 2025

पुडुचेरी सरकार के द्वारा जारी की गई इस भर्ती का मूल उद्देश्य केवल रही है कि आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यान्वयन में संतुलन बना रहे तथा बच्चों एवं महिलाओं के लिए बेहतर रूप से संरक्षण प्रदान करवाया जाए। स्थानीय महिलाओं के लिए यह भर्ती काफी अच्छा अवसर लेकर आई है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा जारी की कार्यकर्ता सहायका कि भर्ती में विशेष नियमों तथा प्रावधान को भी सुनिश्चित किया गया है जिसकी जानकारी आधिकारिक सूचना में मिल सकेगी। आधिकारिक सूचना के अलावा आज हम इस आर्टिकल में भी भर्ती से संबंधित विवरण बताने वाले हैं।

Anganwadi Recruitment 2025 Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
भर्ती का नामआंगनबाड़ी भर्ती
पद का नामकार्यकर्ता तथा सहायका
योग्यता10वी, 12वी पास
कुल पद618
आवेदन की अंतिम तिथि31 अक्टूबर 2025
राज्यपुडुचेरी
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
चयन प्रक्रियाबिना परीक्षा की भर्ती
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://wcd.puducherry.gov.in/

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए योग्यताएं

पुडुचेरी आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता ,सहायका पदों की भर्ती के लिए निम्न योग्यताएं आवश्यक होगी:-

  • कार्यकर्ता पदों पर आवेदन करने वाली महिलाओं के लिए शैक्षिक योग्यता कक्षा 10वीं तथा 12वीं आवश्यक होगी।
  • सहायिका पदों के लिए केवल कक्षा दसवीं योग्यता वाली महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
  • महिला के पास आंगनबाड़ी संबंधित कार्यों से जुड़ा बेसिक अनुभव भी हो।
  • महिलाओं का मेडिकल भी अच्छा होना चाहिए अर्थात वे स्वस्थ हो।

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

पुडुचेरी सरकार के के निर्देशानुसार जारी करवाई गई आंगनबाड़ी भर्ती के अंतर्गत जो महिलाएं आवेदन करती हैं उनके लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है बल्कि महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल ही फ्री लागू की गई है।

महिलाएं आंगनबाड़ी की भर्ती में गूगल लिंक या फिर आधिकारिक नोटिफिकेशन पर उपलब्ध करवाई गई प्रक्रिया के आधार पर बहुत ही आसानी के साथ आवेदन पूरा कर सकती हैं और चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए दावेदार भी हो सकती हैं।

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आयु सीमा

आंगनबाड़ी की इस भर्ती में महिलाओं के लिए आयु सीमा संबंधी प्रावधान निम्न प्रकार से हैं:-

  • 18 वर्ष से ऊपर की महिलाएं सहायका तथा कार्यकर्ता दोनों पदों के लिए आवेदन कर सकती है।
  • 18 वर्ष से लेकर अधिकतम आयु 35 वर्ष तक की होनी चाहिए।
  • ऐसी महिलाएं जो आरक्षित वर्ग से ताल्लुक रखती है उनके लिए आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
  • श्रेणीवार आयु सीमा में छूट तथा आयु सीमा की गणना संबंधित जानकारी का नोटिफिकेशन से चेक कर ले।

आंगनबाड़ी भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

पुडुचेरी सरकार के द्वारा आंगनबाड़ी भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा को आयोजित नहीं करवाया जाने वाला है बल्कि उम्मीदवार महिलाओं की चयन प्रक्रिया पूर्ण रूप से मेरिट पर आधारित होगी। आंगनबाड़ी भर्ती की मेरिट को कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा।

जिन महिलाओं उम्मीदवारों के नाम मेरिट लिस्ट में शामिल होते हैं उनके लिए दस्तावेज सत्यापन तथा मेडिकल चेकअप जैसे टेस्ट से भी गुजरना होगा जिसके पश्चात ही उनके लिए संबंधित पद हेतु नियुक्त किया जाएगा।

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आंगनबाड़ी की इस भर्ती में आवेदन करना है तो ऑनलाइन नोटिफिकेशन पर जाएं।
  • यहां से आवेदन वाली लिंक मिल जाएगी उस पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब ऑनलाइन विंडो खुलेगी जहां से कुछ सामान्य जानकारी दर्ज करते हुए फॉर्म तक पहुंचे।
  • ऑनलाइन फॉर्म में जानकारी को दर्ज करना होगा और डॉक्यूमेंट अपलोड करनेहोंगे।
  • अब अपने द्वारा दी गई जानकारी की समीक्षा करते हुए सबमिट करते हैं तो इस प्रकार से आवेदन हो जाएगा।

FAQs

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महिलाओं के लिए कितना वेतन मिलेगा?

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर कार्यरत महिलाओं के लिए ₹6000 तक का वेतनमान प्रतिमाह दिया जाएगा।

आंगनबाड़ी सहायका महिलाओं के लिए कितना वेतन मिलेगा?

आंगनबाड़ी सहायका महिलाओं के लिए ₹4000 तक हर महीने दिए जाएंगे।

पुडुचेरी आंगनबाड़ी भर्ती के आवेदन के अंतिम तिथि क्या है?

पुडुचेरी आंगनबाड़ी भर्ती के आवेदन के अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 तक है।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

1 thought on “Anganwadi Vacancy 2025: आंगनबाड़ी बिना परीक्षा भर्ती के आवेदन शुरू”

Leave a Comment

Join Telegram