आयुष्मान कार्ड को नागरिक जरूरत पड़ने पर तुरंत उपयोग में ले रहे हैं लेकिन समस्या ऐसे नागरिकों को आ रही है जिनके पास आज भी आयुष्मान कार्ड मौजूद नहीं है और ऐसे नागरिक भी आयुष्मान कार्ड को प्राप्त करना चाहते हैं ऐसे में ऐसे सभी नागरिकों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता चेक करनी होगी वहीं यदि नाम देखने को मिल जाता है तो उसके बाद में कुछ स्टेप्स पूरे करने होंगे।
इसके बाद में आगे से आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया जाएगा और फिर जिस तरीके से आयुष्मान कार्ड को अन्य नागरिक जरूरत के समय में उपयोग में ले रहे हैं उसी प्रकार आप भी आयुष्मान कार्ड को जरूरत के समय में उपयोग में ले सकेंगे। आयुष्मान कार्ड स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को लेकर चलाए जाने वाला कार्ड है और इस कार्ड के होने की वजह से नागरिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के समय में अपना इलाज करवा सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड बेनिफिशियरी लिस्ट 2025
आयुष्मान कार्ड भी अन्य दस्तावेजों की तरह ही पॉपुलर हो चुका है और अभी भी हो रहा है। क्योंकि करोड़ों लाभार्थी मौजूद है जिनके पास आयुष्मान कार्ड मौजूद है। और इसके होने की वजह से उन्हें कर्ज लेकर प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है बल्कि इस कार्ड की वजह से नागरिक 5 लाख रूपये तक का सालाना मुक्त में ही इलाज करवा पा रहे हैं।
जिन नागरिकों को अभी तक आयुष्मान कार्ड प्राप्त नहीं हुआ है उन सभी को इसे प्राप्त करने के लिए आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से नाम चेक करना होगा और उसके बाद में स्पष्ट रूप से पता चल जाएगा की अभी आयुष्मान कार्ड प्राप्त होगा या नहीं। आयुष्मान कार्ड आधार कार्ड की तरह ही फिजिकल कार्ड होता है जिसे कि कहीं पर भी ले जाकर जाया जा सकता है गरीब नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड बहुत ही महत्वपूर्ण है।
Ayushman Card List 2025 Overview
| विभाग का नाम | राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण |
| योजना का नाम | आयुष्मान भारत योजना |
| लेख का प्रकार | बेनिफिशियरी लिस्ट |
| वर्ष | 2025 |
| लाभ | ₹5 लाख का मुफ्त इलाज |
| लाभार्थी | समस्त भारतीय पात्र नागरिक |
| लिस्ट का माध्यम | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://nha.gov.in/ |
आयुष्मान भारत योजना के लाभ
- आयुष्मान कार्ड योजना केंद्र सरकार की योजना है और केंद्र सरकार पूरे देश के अंतर्गत नागरिकों तक इस योजना का लाभ पहुंचा रही है।
- गरीब नागरिकों के लिए यह योजना लाभदायक योजना है क्योंकि इस योजना से गरीब नागरिकों को अब बीमारी के समय में पैसों को लेकर ज्यादा परेशानी नहीं होती है।
- अस्पताल में भर्ती होने से लेकर होने वाली सभी जांचों का भुगतान आयुष्मान कार्ड के होने पर सरकार के द्वारा अस्पताल वालों को किया जाता है।
- आयुष्मान कार्ड बन जाने पर आजीवन इसे कहीं पर भी जरूरत पड़ने पर उपयोग में लिया जा सकता है।
- बहुत ज्यादा गंभीर बीमारियों के समय में भी इस कार्ड को उपयोग में लेकर इलाज करवाया जा सकता है।
आयुष्मान कार्ड के लिए योग्यता
- ऐसे नागरिक इस योजना के लिए योग्य है जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और जिन्हें सच में इस प्रकार की योजना के लाभ की आवश्यकता है।
- नागरिक को भारतीय नागरिकता जरूर प्राप्त होनी चाहिए।
- छोटा-मोटा कार्य करने वाले नागरिक मजदूर सफाई कर्मचारी दर्जी समेत आदि अन्य नागरिक इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
- इनकम टैक्स को जमा करने वाले नागरिक इस योजना के लिए अपात्र माने जाएंगे उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
आयुष्मान कार्ड योजना की संपूर्ण जानकारी
आयुष्मान कार्ड योजना को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी कहते हैं। देश के अंतर्गत निवास करने वाले गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मुक्त में इलाज मिल सके इस उद्देश्य के साथ में ही सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। वहीं सरकार ने इस योजना से अलग-अलग अनेक अस्पताल जुड़े हैं जिसकी वजह से कहीं पर भी किसी भी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड को उपयोग में लिया जा सकता है और इलाज करवाया जा सकता है।
आयुष्मान कार्ड योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड, आदि
आयुष्मान कार्ड की बेनिफिशियरी लिस्ट कैसे चेक करें?
- आयुष्मान कार्ड के लिए सबसे पहले प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के आधिकारिक पोर्टल को ओपन करें।
- अब पोर्टल पर लॉगिन के विभिन्न विकल्प में से सही विकल्प का चयन करें। आम नागरिकों को लॉगिन एस बेनिफिशियरी के विकल्प का चयन करना है।
- इसके बाद नया पेज खुलेगा और नए पेज में पूछी गई जानकारी दर्ज करके लॉगिन की प्रक्रिया पूरी कर लेनी है।
- फिर जरूरी जानकारी पूछी जाएगी तो जरूरी जानकारी का चयन भी करें जिसमें राज्य जिला योजना तथा प्रत्येक जरूरी जानकारी का चयन कर लेना है।
- अब यदि आप पात्र होते हैं तो ऐसी स्थिति में नाम देखने को मिल जाएगा।
- नाम मौजूद होने पर कुछ जरूरी कार्य को पूरा करने का कार्य रहेगा और इसके बाद में आयुष्मान कार्ड बन जाएगा।
FAQs
क्या बिना राशन कार्ड के आयुष्मान कार्ड बन सकता है?
जी हां बिना राशन कार्ड के भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड कितनी बार उपयोग में ले सकते हैं?
आयुष्मान कार्ड को उपयोग में लेने के लिए कोई भी लिमिट तय नहीं की हुई है, असीमित रूप से आप इसे उपयोग में ले सकते हैं।
क्या महिलाओं को भी आयुष्मान कार्ड मिलता है?
जी हां महिलाओं को भी आयुष्मान कार्ड दिया जाता है।









