अगर आप भी बिल्कुल ही मुफ्त में चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने के लिए जन आरोग्य योजना के अंतर्गत अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं परंतु डर रहे हैं कि आयुष्मान कार्ड बनवाने में परेशानी होगी या फिर काफी समय लग जाएगा तो ऐसे में आप बिल्कुल ही गलत है।
बताते चलें कि अब आयुष्मान कार्ड बनवाना बिल्कुल ही सरल हो चुका है क्योंकि सरकार के द्वारा योजना में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शामिल किया जा चुका है। ऑनलाइन माध्यम से आयुष्मान कार्ड तैयार करवाने के लिए अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।
जो व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन सभी के लिए सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की पूरी विधि को क्रमबद्ध जानना बहुत ही आवश्यक है ताकि आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो तथा पूर्ण रूप से उनका आवेदन स्वीकृत किया जा सके।
आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन अप्लाई
सरकार के द्वारा जन आरोग्य योजना की शुरुआत में लोगों के आयुष्मान कार्ड कैंपों के माध्यम से तथा अधिकांश तौर पर ऑफलाइन माध्यम से ही तैयार करवाए गए हैं जिसकी चलते कई व्यक्ति ऐसे हैं जो इस लाभ से वंचित रहे हैं तथा अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है।
लेकिन अब आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु जन आरोग्य योजना का आधिकारिक पोर्टल लॉन्च किया गया है जहां पर कोई भी व्यक्ति बिल्कुल फ्री में आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन दे सकते हैं। सबसे अच्छी बात तो है कि आयुष्मान कार्ड का ऑनलाइन आवेदन एंड्राइड मोबाइल फोन से भी पूरा हो सकता है।
Ayushman Card Apply Online 2025 Overview
| विभाग का नाम | राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण |
| योजना का नाम | आयुष्मान भारत योजना |
| पात्रता | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग |
| वित्तीय कवरेज | ₹500000 तक |
| आयु सीमा | अधिकतम 70 वर्ष तक |
| अस्पताल में भर्ती होने से पहले का शुल्क | 3 दिनों तक कवर किया जाता है |
| अस्पताल में भर्ती होने के बाद का शुल्क | 15 दिनों तक कवर किया जाता है |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://beneficiary.nha.gov.in |
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता मापदंड
आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले निम्न प्रकार के बेसिक पात्रता मापदंडों को जान लेना बहुत जरूरी है:-
- केवल भारतीय नागरिकता वाले व्यक्ति ही आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
- आयुष्मान कार्ड बनवाने वाले व्यक्ति की परिवार की आर्थिक स्थिति मध्यम वर्ग या फिर निचले स्तर की ही होनी चाहिए।
- योजना के अंतर्गत अधिकांश तौर पर असंगठित तथा पिछड़े और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए प्राथमिकता दी जा रही है।
आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बनवाने के लिए सामग्री
जो भी व्यक्ति अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करते हैं उन सभी के लिए कुछ विशेष सामग्री की जरूरत पड़ती है जिसके आधार पर ही आयुष्मान कार्ड के आवेदन का वेरिफिकेशन पूरा हो पाता है।
आयुष्मान कार्ड के लिए आवश्यक सामग्री के तौर पर आधार कार्ड,आय एवं निवास प्रमाण पत्र ,जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर इत्यादि आवश्यक होते हैं। इसके अलावा अगर सत्यापन हेतु अन्य कोई जानकारी आवश्यक होती है तो उसे भी पूरा करना होगा।
आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की विशेषताएं
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लागू की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं:-
- ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया की तुलना में आयुष्मान कार्ड की ऑनलाइन प्रक्रिया काफी गतिशील है।
- आयुष्मान कार्ड की ऑनलाइन आवेदन में किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लगता है।
- ऑनलाइन आवेदन एंड्रॉयड फोन के अलावा सीएससी सेंटर के माध्यम से भी पूरा कर सकते हैं।
- अगर आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है तो इसे ऑनलाइन डाउनलोड भी किया जा सकता है।
- ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड को डिजिटल रूप से भी अपने पास रख सकते हैं।
आवेदन के बाद यहां से मिलेगा आयुष्मान कार्ड
जैसा कि हमने बताया है की आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले व्यक्तियों की सुविधा के लिए आयुष्मान कार्ड को पीडीएफ के रूप में आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाया जाता है जिसके अंतर्गत आवेदक बहुत ही आसानी के साथ इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अलावा ऐसे व्यक्ति जो ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने में असमर्थ है या फिर कोई दिक्कते आ रही है तो ऐसे में उनके लिए पोस्ट ऑफिस की मदद से भी घर बैठे आयुष्मान कार्ड को डिलीवर कर दिया जाता है।
आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है तो निम्न प्रक्रिया का पालन अनिवार्य रूप से करें:-
- आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आयुष्मान कार्ड के अप्लाई वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आगे जाते हुए पंजीकरण पूरा करना होगा जिसमें फैमिली आईडी आधार नंबर इत्यादि को दर्ज करें।
- इसके बाद पहचान सत्यापन करने हेतु केवाईसी कंप्लीट कर देनी होगी और आगे बढ़ना होगा।
- अब मांगी जाने वाली अन्य बेसिक जानकारी को पूरा करें और अपना लाइव फोटो भी अपलोड करें।
- इसके बाद जानकारी की समीक्षा करते हुए सबमिट कर देना होगा अंततः ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जाएगा।
FAQs
आयुष्मान कार्ड में कितना चिकित्सा वित्तीय कवरेज मिलता है?
आयुष्मान कार्ड में ₹500000 तक का चिकित्सा वित्तीय कवरेज मिलता है।
जन आरोग्य योजना कब से शुरू हुई है?
जन आरोग्य योजना को वर्ष 2018 से शुरू किया गया है जिसके बाद निरंतर ही आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।
आयुष्मान कार्ड का उद्देश्य क्या है?
आयुष्मान कार्ड का उद्देश्य आर्थिक वर्ग से कमजोर गरीब व्यक्तियों के लिए मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान करना और उनके लिए स्वस्थ जीवन का निर्धारण करना है।









