Ayushman Card Online Apply: नए आयुष्मान कार्ड के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

By Jiya
On: November 5, 2025 3:11 PM
Ayushman Card Online Apply

केंद्र सरकार ने देश के उन सब नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत योजना को शुरू किया है जो वित्तीय तौर पर कमजोर हैं। दरअसल इन सब लोगों को सरकार एक कार्ड प्रदान करती है जिसका इस्तेमाल करके देश के अस्पतालों में मुफ्त में इलाज करवाया जा सकता है।

इस तरह से सरकार चाहती है कि गरीब लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का फायदा दिया जाए। हर साल आयुष्मान कार्ड धारक व्यक्ति को 5 लाख रूपए का स्वास्थ्य बीमा मिलता है। तो निर्धन परिवारों के लिए यह मदद काफी ज्यादा बड़ी है क्योंकि योजना के तहत वे बड़ी-बड़ी बीमारियों का इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं।

यदि आप भी एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनकी वित्तीय स्थिति खराब है तो आपको आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाना चाहिए। परंतु आपको अगर नहीं पता आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे किया जाता है तो इसके लिए यह लेख आपके लिए पढ़ना कारगर रहेगा। तो चलिए आपको इस योजना की विस्तृत जानकारी और कार्ड बनवाने का सारा तरीका बताते हैं।

आयुष्मान कार्ड योजना 2025

भारत में जो गरीब परिवार हैं इन सबको निशुल्क इलाज उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान कार्ड दिया जाता है। इस तरह से आयुष्मान कार्ड से निर्धन परिवारों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मुफ्त में मिलता है।

यह योजना उन सब देश के निवासियों के लिए काफी कारगर है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजार रहे हैं। सरकार द्वारा इन सबको आयुष्मान कार्ड प्रदान करके सालाना 500000 रूपए का इलाज उपलब्ध कराया जाता है।

यहां आपको हम यह भी बता दें कि आयुष्मान कार्ड पूरे देश के अस्पतालों के लिए मान्य होता है। तो इस तरह से यहां जानकारी देते चलें कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जितने भी सरकारी और निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं इन सब में उपचार करवाया जा सकता है।

Ayushman Card Apply Online 2025 Overview

विभाग का नामराष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण
लेख का नामआयुष्मान भारत योजना
पात्रताआर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ग्रामीण/शहरी) दोनों के लिए
लाभ5 लाख रूपए तक का मुफ्त इलाज
आयु सीमाअधिकतम 70 वर्ष तक
अस्पताल में भर्ती होने से पहले का शुल्क3 दिनों तक कवर किया जाता है
अस्पताल में भर्ती होने के बाद का शुल्क15 दिनों तक कवर किया जाता है
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://beneficiary.nha.gov.in

आयुष्मान कार्ड योजना के लाभ

गरीब परिवारों के नागरिक अगर आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो तब इनको इसके जरिए से जो फायदे मिलते हैं वे सब हमने निम्नलिखित बताएं हैं:-

  • आयुष्मान कार्ड धारकों को निशुल्क इलाज की सुविधा दी जाती है।
  • हर साल पांच लाख रुपए तक का इलाज गरीब नागरिक करवा सकते हैं।
  • जो परिवार पैसे की तंगी की वजह से अपना या अपने किसी प्रियजन का इलाज करवाने में असमर्थ हैं वे अब मुफ्त में उपचार करवा सकते हैं।
  • अस्पताल का सारा खर्च सरकार के द्वारा वहन किया जाता है।
  • जब रोगी को अस्पताल में दाखिल किया जाता है तब से डिस्चार्ज होने तक का खर्च योजना के तहत पूरा किया जाता है।

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता

अगर आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं ताकि आपको इस योजना का फायदा मिल जाए तो इसके लिए आपको निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना पड़ेगा:-

  • आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आवश्यक है कि व्यक्ति निम्न आय वर्ग या फिर बीपीएल श्रेणी से संबंध रखता हो।
  • परिवार की सालाना आमदनी 1 लाख रुपए तक या इससे कम हो।
  • आवेदक के पास कमाई का कोई भी स्थायी जरिया ना हो।
  • आवेदनकर्ता के परिवार में 16 वर्ष से 59 वर्ष तक की उम्र वाला कोई भी पुरुष व्यक्ति ना हो।
  • ऐसे लोग जो आरक्षित श्रेणी से संबंध रखते हैं वे भी आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु पात्र माने गए हैं।

आयुष्मान कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आपको आयुष्मान कार्ड को बनवाना है तो इसके लिए आपको कुछ दस्तावेज तैयार करवाने जरूरी है क्योंकि इनके आधार पर ही आप अपना आवेदन जमा कर सकते हैं:-

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक विवरण
  • पासपोर्ट आकार की फोटो
  • मोबाइल नंबर

आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको जिन चरणों को दोहराना चाहिए वे कुछ इस तरह से हमने निम्नलिखित बता दिए हैं:-

  • आयुष्मान कार्ड के लिए सबसे पहले आपको योजना की वेबसाइट पर चले जाना है।
  • यहां पर होम पेज पर आपको अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करके ओटीपी प्राप्त करना है।
  • इसके बाद ओटीपी को दर्ज करके आपको सही प्रकार से सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा करना है।
  • ओटीपी सत्यापन के पश्चात आपके सामने योजना का आवेदन पत्र खुल जाएगा जिसे आपको ध्यान से भर लेना है।
  • इस प्रकार से आपको अपना जिले, राज्य और योजना का नाम दर्ज कर देना है।
  • आगे फिर आपको अपने आधार कार्ड की संख्या को लिखना है और सर्च वाले बटन को क्लिक कर देना है।
  • इस बटन पर जैसे ही क्लिक करेंगे वैसे ही आपके समक्ष आपके परिवार के सारे सदस्यों के नाम आ जाएंगे।
  • अब आपको जिसका आयुष्मान कार्ड बनवाना है उसके नाम के आगे दिया गया एक्शन वाला बटन दबा देना है।
  • इस तरह से अब आपको आगे आधार कार्ड की संख्या को लिखना है और ईकेवाईसी को ऑनलाइन पूरा करना है।
  • इसके बाद आगे आपको अपनी मौजूदा समय की पासपोर्ट आकार की फोटो को अपलोड करके फॉर्म को भर लेना है।
  • अब अपना आयुष्मान कार्ड योजना का फॉर्म आपको सबमिट कर देना है।

FAQs

आयुष्मान कार्ड बनवाने का कौन सा फायदा है?

आयुष्मान कार्ड बनवाने का फायदा यह है कि आपको सरकारी और निजी अस्पतालों में निशुल्क उपचार के लिए मदद की जाती है।

क्या आयुष्मान कार्ड देश के सभी नागरिकों का बन सकता है?

जी नहीं आयुष्मान कार्ड केवल बीपीएल श्रेणी, निम्न आय वर्ग और आरक्षित वर्गों का बन सकता है।

मैं अपना आयुष्मान कहां पर बना सकता हूं?

आप अपना आयुष्मान कार्ड इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्देशों का पालन करते हुए बनवा सकते हैं।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram