Bakri Palan Business Loan Yojana: बकरी पालन लोन योजना के नए फॉर्म भरना शुरू

By Jiya
On: November 12, 2025 1:32 PM
Bakri Palan Loan Yojana

ऐसे व्यक्ति जो ग्रामीण क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं तथा बकरी पालन का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं या फिर पहले से छोटे स्तर पर व्यवसाय में संलग्न है उन सभी के लिए सरकार के द्वारा बहुत ही अच्छा तथा स्वालंबित कदम उठाया गया है।

बताते चले कि सरकारी निर्देशानुसार देश की विभिन्न व्यावसायिक बैंकों में तथा नाबार्ड शाखाओं के द्वारा बकरी पालन लोन योजना को शुरू किया गया है। बकरी पालन लोन योजना के अंतर्गत व्यवसाय के आधार पर अलग-अलग प्रकार की लागत लोन के रूप में उपलब्ध करवाई जाती है।

ऐसे व्यक्ति जो अपने बकरी पालन के व्यवसाय को नई दिशा प्रदान करना चाहते हैं परंतु लागत उपलब्ध नहीं है या फिर व्यवसाय शुरू करने के लिए भी वित्तीय पूंजी का कोई अन्य विकल्प नहीं है तो ऐसे में उन सभी के लिए बकरी पालन लोन योजना से जरूर जुड़ना चाहिए।

बकरी पालन बिज़नेस लोन योजना 2025

देश की कई महत्वपूर्ण प्रचलित बैंक शाखाएं बकरी पालन लोन योजना के अंतर्गत लाखों रुपए तक की लागत प्रदान करवाती हैं। इस प्रकार की योजनाओं के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में बकरी पालन के व्यवसाय में काफी गति देखने को भी मिल रही है।

अगर आप भी बकरी पालन के व्यवसाय से संबंधित सरकार के द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाले लोन को लेने की सोच रहे हैं तो ऐसे में आज आपको इस आर्टिकल का अध्ययन अंत तक जरूर करना चाहिए क्योंकि यहां पर हम बकरी पालन लोन योजना से संबंधित पूरी जानकारी जैसे पात्रताएं, विशेषताएं, लाभ, आवेदन करने का तरीका इत्यादि स्पष्ट तरीके से बताने वाले हैं।

Bakri Palan Loan Yojana 2025 Overview

विभाग का नामपशुपालन एवं डेयरी विभाग
योजना का नामबकरी पालन लोन योजना
लेख का प्रकारबिज़नेस लोन
सब्सिडी40% तक
ब्याज दर7% से लेकर अधिकतम 11.75% वार्षिक
लाभ10 लाख रूपए तक का लोन
भुगतान अवधिलोन की लिमिट और बैंक के नियमों के आधार पर अलग-अलग
लाभार्थीसमस्त भारतीय नागरिक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://dahd.gov.in/

बकरी पालन बिज़नेस लोन योजना के लिए पात्रता

बकरी पालन लोन के लिए पात्रता संबंधी नियम इस प्रकार से लागू हो सकते हैं:-

  • भारतीय बैंक शाखाओं से केवल भारतीय मूल निवासी व्यक्ति ही बकरी पालन लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • लोन लेने वाले व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से ऊपर की हो तथा बकरी पालन व्यवसाय से संबंधित अनुभव होना भी जरूरी है।
  • बकरी पालन के अनुभव के साथ व्यवसाय शुरू करने हेतु प्रोजेक्ट भी उपलब्ध होने चाहिए।
  • वर्तमान में व्यक्ति किसी संबंधित लोन से ना जुड़ा हो तथा उसकी स्कोर क्रेडिट सिविल अच्छी होनी चाहिए।

बकरी पालन बिज़नेस के लिए कितना मिलेगा लोन

अगर हम बकरी पालन लोन योजना के अंतर्गत विभिन्न बैंक शाखों के द्वारा लागू की गई लिमिट की बात करें तो यह अलग-अलग बैंक शाखा में अलग-अलग प्रकार से हो सकती है। हालांकि सामान्य तौर पर यह लोन न्यूनतम ₹50000 से लेकर अधिकतम 10 लाख रुपए तक की लिमिट के आधार पर प्रदान करवाया जाता है।

बकरी पालन बिज़नेस लोन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

बैंक शाखाओं तथा नाबार्ड संस्थाओं के द्वारा बकरी पालन लोन के लिए निम्न दस्तावेजों को अनिवार्य रूप से लागू किया जाता है:-

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • समग्र आईडी
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • व्यवसाय प्रोजेक्ट इत्यादि।

बकरी पालन बिज़नेस लोन के तहत ब्याज दर

बकरी पालन लोन के लिए सबसे महत्वपूर्ण ब्याज दर होती है क्योंकि बैंक शाखाओं तथा नाबार्ड संस्थाओं के द्वारा लागू ब्याज दरों के आधार पर ही लिए गए लोन का भुगतान करना अनिवार्य होता है। सामान्य तौर पर अधिकांश बैंक शाखों के द्वारा न्यूनतम 7% से लेकर अधिकतम 11.75% वार्षिक ब्याज दर के आधार पर लोन दिया जा रहा है। कुछ बैंक शाखों में यह ब्याज दर 4% से लेकर 12% तक हो सकती है।

बकरी पालन बिज़नेस लोन योजना की विशेषताएं

बकरी पालन लोन से संबंधित कुछ विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं:-

  • बकरी पालन लोन पुरुष या महिला किसी भी उम्मीदवार के नाम पर दिया जा सकता है।
  • इस लोन योजना में ब्याज दर और भुगतान अवधि को काफी सुविधाजनक तरीके से संशोधित किया गया है।
  • बकरी पालन लोन योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही प्रकार से पूरी की जा सकती है।
  • बकरी पालन लोन योजना की लोन राशि को आवेदक के खातों में ही पहुंचा जाता है।

बकरी पालन बिज़नेस लोन योजना का उद्देश्य

देश में केंद्र तथा राज्य स्तर पर चलाई जा रही बकरी पालन लोन योजना का उद्देश्य केवल यही है कि ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे व्यक्ति जो बकरी पालन का व्यवसाय तो करना चाहते हैं परंतु पर्याप्त पूंजी ना होने के कारण असमर्थ है उन सभी के लिए व्यवसाय हेतु अच्छे स्तर पर लागत प्रदान करवाई जा सके ताकि वह स्वयं रोजगार में संलग्न होकर अच्छी खासी आय प्राप्त कर सके और अपने जीवन स्तर में सुधार ला पाए।

बकरी पालन बिज़नेस लोन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

बकरी पालन बिज़नेस लोन योजना में आवेदन की सबसे सरल विधि निम्न प्रकार से है:-

  • आवेदक जिस भी बैंक से बकरी पालन का लोन लेना चाहते हैं सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन होकर लोन वाले सेक्शन में पहुंच जाना होगा।
  • यहां पर बकरी पालन लोन योजना का ऑप्शन मिलेगा उसे क्लिक करें।
  • अब आगे बढ़ते हुए अपनी कुछ बेसिक जानकारी को सेलेक्ट करना होगा और फॉर्म भरना होगा।
  • साथ में ही आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें और प्रोजेक्ट रिपोर्ट वेरीफाई करें।
  • अब अन्य जानकारी को पूरा करते हुए सबमिट कर देना होगा जिसके बाद लोन फाइल तैयार की जाएगी।
  • इस प्रकार से बकरी पालन लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

FAQs

बकरी पालन बिज़नेस लोन के लिए सब्सिडी कितनी है?

बकरी पालन लोन के लिए सब्सिडी अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग प्रकार से होती है। अधिकांश बैंक शाखा में आरक्षित श्रेणियां के लिए लागत के अनुरूप 40% तक की सब्सिडी दी जा सकती है।

बकरी पालन लोन का फायदा क्या है?

बकरी पालन लोन का फायदा यही है कि अब कम पूंजी वाले व्यक्ति भी बकरी पालन का व्यावसाय आसानी से शुरू करके व्यावसायिक क्षेत्र में अपना अच्छा प्रतिनिधित्व स्थापित कर सकते हैं।

बकरी पालन लोन की भुगतान अवधि क्या है?

बकरी पालन लोन की भुगतान अवधि लोन लिमिट के आधार पर अलग-अलग प्रकार से होती है जो की तीन से साथ वर्षों तक के बीच में हो सकती है।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram