Berojgari Bhatta Yojana Apply Online: बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए नए आवेदन शुरू

By Jiya
On: November 15, 2025 3:59 PM
Berojgari Bhatta Yojana Apply Online

हमारे देश में बेरोजगारी एक ऐसी समस्या है जिससे ज्यादातर नागरिक परेशान रहते हैं। ऐसे में जो युवा शिक्षित हैं लेकिन जिनके पास कोई नौकरी नहीं है तो इन सबके लिए राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना आरंभ की गई है।

योजना के माध्यम से राजस्थान के युवाओं को हर महीने वित्तीय मदद मिलती है। इस प्रकार से 4500 रुपए तक की आर्थिक सहायता मासिक रूप से प्रदान की जाती है। इस तरह से यह भत्ता युवाओं को तब तक मिलता है जब तक वे कोई स्वरोजगार या फिर नौकरी हासिल नहीं कर लेते हैं।

अगर आपको भी राजस्थान राज्य सरकार से बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करना है तो इसके लिए आपको अपना आवेदन जमा करना होगा। ‌ आज इस लेख में हम आपको यह जानकारी देंगे कि बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज, पात्रता मानदंड, योजना का उद्देश्य और आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया क्या है।

बेरोजगारी भत्ता योजना 2025

सरकार द्वारा शुरू की गई बेरोजगारी भत्ता योजना उन सब बेरोजगार युवाओं के लिए लाई गई है जिनके पास कोई नौकरी नहीं है। ‌ऐसे में फिर चाहे युवा हो या फिर युवती इन सबको योजना का लाभ दिया जाता है। ‌

तो आपको हम यहां पर बताना चाहते हैं कि पुरुषों को मासिक 4000 रूपए और महिलाओं को 4500 रुपए का लाभ दिया जाता है। इस प्रकार से राजस्थान राज्य सरकार का यह प्रयास है कि राज्य से बेरोजगारी की दर को घटा दिया जाए।

दरअसल राजस्थान में जितने भी युवा बेरोजगार हैं इन सबको काफी अधिक वित्तीय तंगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इनके पास इतने पैसे भी नहीं होते कि वे अपनी छोटी-मोटी आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। तो इन सबको मदद करने के लिए ही राजस्थान सरकार बेरोजगारी भत्ता दे रही है।

Berojgari Bhatta Yojana 2025 Overview

विभाग का नामकौशल, रोज़गार और उद्यमिता विभाग
योजना का नामबेरोजगारी भत्ता योजना
योजना की शुरुआत1 जुलाई 2012
राज्यराजस्थान
उद्देश्यबेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
आवेदक की आयु21 वर्ष से 35 वर्ष तक
योग्यता12वी पास के लिए
भत्तामहिलाओं को : ₹4500/-
पुरुषों को : ₹4000/-
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://jansoochna.rajasthan.gov.in/

बेरोजगारी भत्ता योजना का मुख्य उद्देश्य

बेरोजगारी भत्ता योजना के माध्यम से सरकार का मकसद शिक्षित और बेरोजगार युवाओं को वित्तीय मदद प्रदान करना है। ‌इस तरह से सरकार का उद्देश्य ऐसे परिवारों की सहायता करना है जो बेरोजगारी से जूझ रहे हैं।

योजना के अंतर्गत युवाओं को राज्य सरकार 2 साल तक बेरोजगारी भत्ता देती है। इस तरह से यह भत्ता प्राप्त करने के बाद युवा और युवतियां अपने परिवार की बहुत सी जरूरी आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं।

बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए पात्रता शर्तें

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आपको आवेदन जमा करने का मौका तभी मिलता है जब आप निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करते होंगें:-

  • बेरोजगारी भत्ता हेतु वही युवा पात्र माने गए हैं जो राजस्थान के रहने वाले मूल निवासी हैं।
  • युवा की उम्र आवश्यक है 21 वर्ष से 35 वर्ष तक हो।
  • युवा के घर के सारे सदस्यों की सालाना आमदनी 300000 रूपए तक हो।
  • आवेदन देने हेतु आवश्यक है कि युवा ने कम से कम 12वीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से पास की हो।
  • युवा किसी दूसरी बेरोजगारी भत्ता वाली योजना का लाभ ना ले रहा हो।

बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

आपको बेरोजगारी भत्ता योजना के आवेदन के लिए निम्नलिखित सारे दस्तावेज आवेदन के दौरान जमा करने होंगे:-

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मतदाता पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • एसएसओ आईडी
  • भामाशाह प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक विवरण
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • मोबाइल नंबर

बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

आप सभी पात्रता रखने वाले युवा भत्ता प्राप्त करने के लिए आवेदन कुछ इस प्रकार से जमा कर सकते हैं:-

  • सर्वप्रथम आपको राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां पर अब आपको मुख्य पृष्ठ पर जाकर मेनू बार में चले जाना है।
  • इस तरह से अब आपको अप्लाई फॉर अनइंप्लॉयमेंट एलाउंस वाले विकल्प के ऊपर क्लिक करना होगा। ‌
  • फिर आपके सामने लॉगिन करने वाला या फिर पंजीकरण करने वाला पेज आ जाएगा।
  • तो आपको आगे अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से लॉगिन करना होगा। ‌
  • लॉगिन के लिए आपको अपना पासवर्ड और साथ में कैप्चा कोड लिखना होगा।
  • अब आपके सामने आवेदन करने वाला पेज खुल जाएगा और आपको सारी जानकारी को सही से लिखना है।
  • आवेदन पत्र को भर लेने के बाद राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना से संबंधित दस्तावेज अपलोड करने हैं।
  • अंत में आपको सबमिट वाला बटन दबाना है और इस तरह से आप बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर सकते हैं।

FAQs

क्या राजस्थान बेरोजगारी भत्ता महिलाओं को भी मिलता है?

जी हां राजस्थान बेरोजगारी भत्ता महिलाओं को भी मिलता है।

मुझे मासिक बेरोजगारी भत्ता कैसे प्राप्त हो सकता है?

आपको मासिक बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए योजना की वेबसाइट यानी डिपार्मेंट ऑफ स्किल एंप्लॉयमेंट वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा।

राजस्थान के युवाओं को कितने वर्षों तक के लिए बेरोजगारी भत्ता मिलता है?

राजस्थान सरकार 2 साल तक के लिए बेरोजगारी भत्ता प्रदान करती है।

योजना का उद्देश्य क्या है?

इस योजना का उद्देश्य शिक्षित बेरोजगारों को अनिवार्य वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram