Bijli Vibhag Bharti 2025: बिजली विभाग में निकली नई भर्ती, जल्दी भरें फॉर्म

By Jiya
On: November 8, 2025 1:45 PM
Bijli Vibhag Bharti

बिजली से जुड़े अनेक प्रकार के कार्य वर्तमान में किए जा रहे हैं जिसके लिए पहले युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है और ऐसे में मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के द्वारा अप्रेंटिसशिप के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं यह आवेदन की प्रक्रिया 7 नवंबर से 12 दिसंबर 2025 तक चलाई जाएगी।

वही 180 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा जिन्हें प्रशिक्षण प्राप्त होगा तो जो भी अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं आवेदन की प्रक्रिया को अपनाते हुए आवेदन जरूर करें। लेकिन ध्यान रहे सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन ही आवेदन करना है क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन की ही रखी गई है। आवेदन नागरिक स्वयं या फिर फॉर्म को ऑनलाइन करने वाली दुकान पर जाकर करवा सकते हैं।

बिजली विभाग भर्ती 2025

मध्य प्रदेश राज्य में आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों को इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक इलेक्ट्रीशियन कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट स्टेनो एवं स्टेनो ट्रेड आदि का 1 वर्ष का प्रशिक्षण मिलेगा। प्रशिक्षण मिलने की वजह से युवाओं को आगे काफी फायदे देखने को मिलेंगे सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बिजली के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाले नागरिक मिलने वाले प्रशिक्षण की वजह से अनेक महत्वपूर्ण कार्य आसानी से पूरे कर पाएंगे।

Bijli Vibhag Recruitment 2025 Overview

विभाग का नाममध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड
भर्ती का नामबिजली विभाग भर्ती 2025
पद का नामइलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट स्टेनो एवं स्टेनो ट्रेड
भर्ती का प्रकारअप्रेंटिसशिप
कुल पद 180
योग्यता10th Pass + ITI
आवेदन प्रारम्भ 7 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि12 दिसंबर 2025
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://portal.mpcz.in/

बिजली विभाग भर्ती के लिए आयु सीमा

  • सभी वर्गों के उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम में 18 वर्ष की जरूर होनी चाहिए।
  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 25 वर्ष से कम की होनी चाहिए। क्योंकि यह अधिकतम आयु निर्धारित की गई है।
  • वही अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगजन उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
  • आयु की गणना करने के लिए निर्धारित तारीख 1 जनवरी 2025 है।

बिजली विभाग भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता इस भर्ती में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए तय की गई है और शैक्षणिक योग्यता दसवीं कक्षा पास की रखी गई है इसके अलावा आईटीआई की डिग्री भी उम्मीदवार के पास होनी चाहिए और आईटीआई में उम्मीदवार पास होना चाहिए। तो जो उम्मीदवार इस शैक्षणिक योग्यता को पूरी कर पा रहे हैं वह सभी अन्य जानकारी के साथ वर्तमान में आवेदन कर सकते हैं।

बिजली विभाग भर्ती में मिलने वाला मासिक स्टाइपेंड

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में से 180 उम्मीदवारों का चयन होगा जिन्हें चयनित होने पर हर महीने प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा और साथ ही 9600 का स्टाइपेंड भी मिलेगा। तो जो उम्मीदवार प्रशिक्षण के साथ ही कुछ राशि भी प्राप्त करना चाहते हैं ऐसे उम्मीदवार भी इस भर्ती में शामिल होने को लेकर विचार कर सकते हैं।

बिजली विभाग भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता देखी जाएगी उसके बाद में उम्मीदवार के आईटीआई में प्राप्त किए जाने वाले अंक देखें जाएंगे और अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन होगा वहीं यदि आईटीआई के अंक समान होते हैं तो ऐसी स्थिति में उम्मीदवारों की आयु देखी जाएगी और केवल उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनकी आयु ज्यादा है।

बिजली विभाग भर्ती हेतु महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवार केवल मध्य प्रदेश राज्य के मूल निवासी ही होने चाहिए।
  • आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवार पूरे फॉर्म को एक बार जरूर चेक करें और कोई भी गलती फॉर्म में नहीं होनी चाहिए।
  • पूरे मध्य प्रदेश के अंतर्गत से कहीं से भी उम्मीदवार आवेदन की प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं।
  • आवेदन करने से पूर्व सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके उसके माध्यम से भी पूरी जानकारी अच्छे से जरूर हासिल करनी है।

बिजली विभाग भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?

  • आवेदन के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • अब वेबसाइट पर दिए जाने वाले ऑप्शन के माध्यम से रजिस्ट्रेशन को पूरा करें।
  • वही फिर फॉर्म में जरूरी जानकारी को एक-एक करके दर्ज करें और जानकारी संपूर्ण ही दर्ज करनी है।
  • दस्तावेज की जानकारी भी सही-सही दर्ज करें और दस्तावेज को अपलोड भी करें।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट करने से पहले जानकारी को चेक करें और फिर फॉर्म को सबमिट करें।
  • फॉर्म को सबमिट करने पर आवेदन हो जाएगा।

FAQs

बिजली विभाग की भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख 12 दिसंबर 2025 की है।

क्या अभी कोई भर्ती निकली हुई है?

जी हां अभी अप्रेंटिसशिप की भर्ती निकली हुई है जो उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं कर सकते हैं।

अप्रेंटिसशिप की अवधि कितनी रहेगी?

अप्रेंटिसशिप की अवधि 1 वर्ष की निर्धारित की गई है।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram