Birth Certificate Apply Online: नया जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन शुरू

By Jiya
On: November 15, 2025 1:21 PM
Birth Certificate Apply Online

जिन अभिभावकों के बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र जन्म के दौरान ही तैयार नहीं हो पाया है जिसके चलते इस समय उनके लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है फिर भी उनके बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं उन सभी के लिए आज हम बहुत ही सुलभ मार्गदर्शन देने वाले है।

अभिभावकों को अब अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि सरकारी नियमानुसार अब जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन आवेदन के साथ ऑनलाइन आवेदन किया जाना भी शुरू हो चुके हैं।

जन्म प्रमाण पत्र की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के चलते अब कोई भी अभिभावक अपने बच्चों के जन्म के लंबे समय के बाद भी जानकारी के आधार पर जन्म प्रमाण पत्र तैयार करवा सकते हैं जो बिल्कुल ही आसान है।

बर्थ सर्टिफिकेट अप्लाई ऑनलाइन

अभिभावकों की जानकारी के लिए बता दें की जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु आधिकारिक वेबसाइट को लांच किया गया है जहां पर किसी भी डिजिटल डिवाइस यहां तक की एंड्राइड मोबाइल फोन के माध्यम से भी निर्देशों के आधार पर बहुत ही कम समय में आवेदन किया जा सकता है।

जन्म प्रमाण पत्र की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया के मुकाबले काफी अच्छी सराहना मिल रही है क्योंकि अब इस माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र बनवाए जाने का कार्य काफी सरल हो चुका है। आईए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से एक नजर में जन्म प्रमाण पत्र की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी बताते हैं।

Birth Certificate Online Apply 2025 Overview

विभाग का नामनगरपालिका प्रशासन या ग्राम पंचायत
दस्तावेज का नामजन्म प्रमाण पत्र
लेख का नामबर्थ सर्टिफिकेट अप्लाई ऑनलाइन
वर्ष2025
कौन आवेदन कर सकता है?भारत का प्रत्येक जरूरतमंद नागरिक
आवेदन शुल्क₹10 से ₹60 तक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://dc.crsorgi.gov.in/crs/

जन्म प्रमाण पत्र क्या है

अगर आपके लिए जन्म प्रमाण पत्र के बारे में जानकारी नहीं है तो बता दें कि यह नवजात बच्चों के लिए बनाए जाने वाला सबसे पहले और महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। जन्म प्रमाण पत्र में बच्चों के जन्म से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी को स्पष्ट तौर पर दर्शाया जाता है जिसकी आवश्यकताए निम्न प्रकार से है:-

  • जन्म के उपरांत सरकारी सुविधाओं के कवरेज के लिए जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक होता है।
  • शिशु अवस्था के सभी प्रकार के टीकाकरण जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर ही पूरी किए जाते हैं।
  • बिना जन्म में प्रमाण पत्र के ना तो उनके लिए शुरुआती कक्षाओं में एडमिशन मिलता है और ना ही उनके अन्य दस्तावेज तैयार हो पाते हैं।
  • भविष्य में आधार कार्ड की तरह ही अब जन्म प्रमाण पत्र को सभी क्षेत्रों में अनिवार्य कर दिया गया है।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन शुल्क

जन्म प्रमाण पत्र की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में ऑफलाइन के मुताबिक काफी कम शुल्क लगता है। बताते चलेंगे जो अभिभावक अपने बच्चों के जन्म के एक महीने बाद तक आवेदन करते हैं उन सभी के लिए ₹10 तक भरना होता है इसके अलावा 6 महीने तक ₹30 तथा अधिकतम 1 साल या फिर उसके बाद आवेदन करते हैं तो ₹60 तक का शुल्क लग सकता है।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए निम्न आवश्यक सामग्री (दस्तावेजों )की जरूरत पड़ती है:-

  • अभिभावक का परिचय पत्र
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बच्चों की अस्पताल डिस्चार्ज रिपोर्ट
  • नाम इत्यादि।

ऑनलाइन कितने दिनों में मिलेगा जन्म प्रमाण पत्र

ऑनलाइन माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र तैयार करवाने वाले अभिभावकों का यह सवाल भी होता है कि आवेदन के बाद उनके बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र कब तक मिल सकेगा तो उनकी जानकारी के लिए बता दें कि सामान्य तौर पर ऑनलाइन आवेदन की वेरिफिकेशन में 8 से 10 दिनों तक का समय लग जाता है।

इस समय अवधि के भीतर जन्म प्रमाण पत्र तैयार हो जाने के बाद पोस्ट ऑफिस की मदद से जन्म प्रमाण पत्र को स्थाई पते पर डिलीवर कर दिया जाता है या तो अभिभावक स्वयं ही इसे ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण या फिर साइन अप का ऑप्शन आएगा उसे क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही अगला पेज खुलेगा जहां पर व्यक्तिगत जानकारी की मदद से साइन अप कंप्लीट करना होगा।
  • साइन अप हो जाने के बाद प्राप्त आईडी और पासवर्ड से अगले पेज में लॉगिन करें।
  • यहां से कुछ बेसिक जानकारी मांगी जाएगी उसे पूरा करते हुए फॉर्म तक पहुंचना होगा।
  • जन्म प्रमाण पत्र के फॉर्म में आवश्यक विवरण भरते हुए डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • इसके बाद अपनी अवधि के अनुसार शुल्क का भुगतान करते हुए सबमिट कर देना होगा।
  • अंततः जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन पूरा हो जाएगा।

FAQs

सरकारी प्रावधान अनुसार जन्म के कितने दिनों बाद तक जन्म प्रमाण पत्र बनवा लेना होता है?

सरकारी प्रावधान अनुसार जन्म के 21 दिनों तक सभी विभागों के लिए अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र तैयार करवा लेना होता है।

जन्म प्रमाण पत्र की ऑनलाइन प्रक्रिया से क्या सुविधाएं हैं?

जन्म प्रमाण पत्र की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से अभिभावकों के लिए यह सुविधा हुई है कि ना तो उनके लिए सरकारी कार्यालय में जाए आसानी से उनका जन्म प्रमाण पत्र तैयार हो पाता है।

जन्म प्रमाण पत्र एप्लीकेशन स्टेटस कैसे देखें?

जन्म प्रमाण पत्र का एप्लीकेशन स्टेटस आवेदन वाली आधिकारिक वेबसाइट से ही चेक किया जा सकता है।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram