BRO Recruitment 2025: सीमा सड़क संगठन 10वी पास भर्ती के फॉर्म भरना शुरू

By Jiya
On: November 17, 2025 1:43 PM
BRO Recruitment

बीआरओ भर्ती के लिए सीमा सड़क संगठन द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस तरह से विभिन्न प्रकार के पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। पर इस भर्ती के अंतर्गत केवल पुरुष उम्मीदवार ही अपना आवेदन दे सकते हैं।

तो जो उम्मीदवार गाड़ी मैकेनिक, बहु कुशल कर्मकार पेंटर और स्टैटिक इंजन चालक के तौर पर काम करना चाहते हैं तो वे अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इस तरह से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया ऑफलाइन रहेगी। तो सभी उम्मीदवार अपना आवेदन 11 अक्टूबर से 24 नवंबर तक जमा कर सकते हैं।

अगर आपको सीमा सड़क संगठन की भर्ती के बारे में जानकारी चाहिए तो इसके लिए हमारा आज का यह लेख आपको पढ़ना होगा। आपको हम इस लेख में बताएंगे बीआरओ भर्ती के सभी पदों का विवरण, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, शिक्षा योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन जमा करने की प्रक्रिया जानकारी।

सीमा सड़क संगठन भर्ती 2025

बीआरओ भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। इस तरह से हम आपको बता दें कि इस भर्ती का जो नोटिफिकेशन जारी हुआ है इसके अनुसार 542 खाली पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा।

यहां पर हम आपको यह भी बता दें कि गाड़ी मैकेनिक के लिए 324 पद रखे गए हैं। इसी प्रकार से बहु कुशल कर्मकार पेंटर के लिए 13 पद खाली हैं। जबकि स्टैटिक इंजन चालक के लिए कुल 205 पद निर्धारित किए गए हैं।

इस प्रकार से हम आपको यहां बता दें कि केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन देने हेतु योग्यता रखते हैं। आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को ऑफलाइन 11 अक्टूबर से शुरू किया जा चुका है। तो आप सभी 24 नवंबर तक अपना आवेदन दे सकते हैं।

BRO Vacancy 2025 Overview

संगठन का नामसीमा सड़क संगठन (BRO)
भर्ती का नामसीमा सड़क संगठन भर्ती 2025
पद का नामगाड़ी मैकेनिक, बहु कुशल कर्मकार पेंटर और स्टैटिक इंजन चालक
आवेदन प्रारम्भ 11 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि24 नवंबर 2025
कुल पद 542
योग्यता10वी पास के लिए
सैलरीवेतन स्तर 2 (रु. 19900 से 63200)
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://bro.gov.in/

बीआरओ भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए जो उम्मीदवार आवेदन जमा करेंगे इन्हें सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्धारित किया आवेदन शुल्क भी चुकाना होगा:-

  • ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 50 रुपए का जमा करना होगा।
  • जो उम्मीदवार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से संबंध रखते हैं इन्हें शुल्क जमा करना नहीं होगा।
  • उम्मीदवारों को शुल्क ऑनलाइन तरीके से जमा करना होगा।

बीआरओ भर्ती के लिए आयु सीमा

जो उम्मीदवार सीमा सड़क संगठन भर्ती के अंतर्गत आवेदन जमा जमा करने के इच्छुक हैं तो इनकी आयु सीमा कुछ इस प्रकार से होनी चाहिए:-

  • गाड़ी मैकेनिक के पद हेतु आवश्यक है कि उम्मीदवार की उम्र 18 साल से 27 साल तक हो।
  • वहीं बहु कुशल कर्मकार पद हेतु आयु 18 साल से 25 साल तक निर्धारित की गई है। ‌
  • जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु में छूट मिलेगी।
  • उम्मीदवारों की आयु की गिनती 24 नवंबर साल 2025 को आधार मानकर पूरी की जाएगी।

बीआरओ भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

बीआरओ भर्ती के अंतर्गत आवेदन जमा करने के लिए आपको निम्नलिखित शिक्षा योग्यता को पूरा करने की आवश्यकता है:-

  • आवेदन देने वाले उम्मीदवार ने आवश्यक है कि दसवीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास की हो।
  • आवेदक संबंधित ट्रेड में जरूरी है कि आईटीआई पास हो।

बीआरओ भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

जो उम्मीदवार सीमा सड़क संगठन भर्ती के अंतर्गत अपना आवेदन जमा करेंगे तो इन्हें चयन प्रक्रिया के लिए भी उपस्थित होना पड़ेगा। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

इसमें जिन अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा इन्हें फिर लिखित परीक्षा हेतु आमंत्रित किया जाएगा। इस प्रकार से आगे फिर प्रैक्टिकल या फिर ट्रेड टेस्ट लिया जाएगा। तो इन चरणों में जो उम्मीदवार सफलता हासिल करेंगे इन्हें फिर दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के लिए आना होगा।

इस प्रकार से हम आपको बता दें कि शारीरिक दक्षता परीक्षा और प्रेक्टिकल टेस्ट सिर्फ पास करने के लिए जाएंगे। ‌जबकि उम्मीदवारों के लिए मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के अनुसार तैयार की जाएगी।

बीआरओ भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आपको बीआरओ भर्ती के लिए अपना आवेदन जमा करना है तो ऐसे में आपको निम्नलिखित चरणों को दोहराना होगा:-

  • सबसे शुरुआत में आपको सीमा सड़क संगठन की वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
  • यहां पर अब आपको भर्ती वाले ऑप्शन को क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने अब सीमा सड़क संगठन भर्ती का नोटिफिकेशन खुल जाएगा जिसे आपको सही से पढ़ना है।
  • आगे फिर आपको बीआरओ भर्ती के आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल लेना है।
  • इसके बाद आपको अपना सीमा सड़क संगठन भर्ती का फॉर्म पूरा भरना है।
  • फिर आगे आपको सारे जरूरी और स्वयं सत्यापित किए दस्तावेज आवेदन पत्र में संलग्न करने हैं।
  • फिर उम्मीदवार को अपनी श्रेणी के मुताबिक आवेदन फीस को जमा करना होगा।
  • इस तरह से आपको निश्चित किए गए प्रारूप में अपना आवेदन पत्र और दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए पते पर भेज देने हैं।
  • आपका आवेदन फॉर्म अंतिम तारीख यानी 24 नवंबर तक अवश्य पहुंच जाना चाहिए।

FAQs

बीआरओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कब से कब तक है?

बीआरओ भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 11 अक्टूबर से 24 नवंबर तक है।

सीमा सड़क संगठन भर्ती के तहत कितनी सैलरी मासिक मिलेगी?

सीमा संगठन भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों को मासिक 5200 रूपए से लेकर 20200 रूपए की सैलरी और साथ में 18 सौ रुपए ग्रेड पे के मिलेंगे।

बीआरओ भर्ती के माध्यम से कितने खाली पदों को भरा जाएगा?

विभाग द्वारा 542 खाली पदों को इस भर्ती के जरिए से भरा जाएगा।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram