Canteen Attendant Vacancy 2025: कैंटीन अटेंडेंट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ₹30000+ मिलेगी सैलरी

By Jiya
On: November 17, 2025 2:48 PM
Canteen Attendant Vacancy

कैंटीन अटेंडेंट भर्ती के लिए मुंबई कस्टम विभाग की तरफ से विज्ञापन घोषित किया गया है। इस प्रकार से मुंबई कस्टम्स वित्त मंत्रालय में खाली पदों को भरा जाएगा। तो ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने दसवीं कक्षा को पास कर लिया है वे अपना फार्म जमा कर सकते हैं।

इस प्रकार से उम्मीदवारों को अगर इस भर्ती के अंतर्गत चुना जाएगा तो इन्हें 7th सीपीसी के अंतर्गत लेवल 1 के अनुसार वेतन और दूसरे भत्ते दिए जाएंगे। सभी उम्मीदवार अपना आवेदन 16 नवंबर तक जमा कर सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको यह जानकारी देंगे कि कैंटीन अटेंडेड भर्ती के लिए आप कैसे अपना आवेदन दे सकते हैं। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतन कैंटीन अटेंडेंट के काम, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया के बारे में सारी जानकारी देंगे।

कैंटीन अटेंडेंट भर्ती 2025

कैंडिड अटेंडेंट भर्ती के लिए भारत के प्रतिष्ठित विभाग वित्त मंत्रालय के द्वारा नोटिफिकेशन की घोषणा की गई है। इस तरह से मुंबई सीमा शुल्क विभाग के लिए यह भर्ती करवाई जा रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि यह भर्ती सीधी करवाई जाएगी और उम्मीदवारों को 22 पदों पर काम करने का मौका दिया जाएगा। तो ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने 10वीं कक्षा पास कर ली है वे अपना आवेदन ऑफलाइन तरीके से दे सकते हैं।

इस तरह से उम्मीदवारों हेतु आवेदन जमा करने के लिए आखिरी तारीख 16 नवंबर रखी गई है। तो ऐसे में आपको इस समय तक अपना आवेदन जमा करना होगा क्योंकि 16 नवंबर के बाद आपके आवेदन पत्र को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Canteen Attendant Recruitment 2025 Overview

कार्यालय का नामसीमा शुल्क के प्रधान आयुक्त का कार्यालय
भर्ती का नामकैंटीन अटेंडेंट भर्ती 2025
पद का नाम कैंटीन अटेंडेड
आवेदन प्रारम्भ 18/10/25
आवेदन की अंतिम तिथि16/11/25
कुल पद 22
योग्यता10वी पास के लिए
नौकरी का स्थानमुंबई
वेतनलेवल 1 रु.18000- रु.56900/- 
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.mumbaicustomszone1.gov.in/

कैंटीन अटेंडेंट भर्ती के तहत पद विवरण

कैंटीन अटेंडेंट के 22 पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इस तरह से निर्धारित श्रेणीवार पदों की संख्या निम्नलिखित कुछ इस प्रकार से है:-

  • सामान्य श्रेणी के लिए कैंटीन अटेंडेंट के 8 पद निर्धारित किए गए हैं।
  • जो उम्मीदवार ओबीसी वर्ग के हैं इनके लिए खाली पद 7 रखे गए हैं।
  • अनुसूचित जाति हेतु 3 पद और अनुसूचित जनजाति हेतु 2 पद रखे हैं।
  • ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए कुल खाली पद 2 हैं।

कैंटीन अटेंडेंट भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

जो उम्मीदवार कैंटीन अटेंडेंट भर्ती के तहत आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इनकी शैक्षिक योग्यता कुछ इस प्रकार से होनी चाहिए:-

  • आवेदक ने 10वीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से पास की होनी चाहिए।
  • अगर उम्मीदवार के पास कैटरिंग, कुकिंग, हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट का कोई डिप्लोमा या सर्टिफिकेट है तो इन्हें प्राथमिकता मिलेगी।
  • जिन उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में 2 साल का काम करने का अनुभव है तो इन्हें चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।

कैंटीन अटेंडेंट भर्ती के लिए आयु सीमा

मुंबई कस्टम्स विभाग की कैंटीन अटेंडेंट भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की आयु सीमा कुछ इस प्रकार से रखी गई है –

  • आवेदन देने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 25 साल रखी गई है।
  • जो अभ्यर्थी केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं इन्हें आयु सीमा में 15 साल की अधिकतम छूट मिलेगी। इस तरह से इनके लिए अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।
  • साथ में वे सब उम्मीदवार जो आरक्षित वर्ग के हैं इन सबको सरकार के वर्तमान के नियमों के मुताबिक छूट प्राप्त होगी।
  • सभी आवेदन देने वाले उम्मीदवारों की आयु की गिनती आवेदन जमा होने की आखिरी तारीख यानी 16 नवंबर को आधार मानकर की जाएगी।

कैंटीन अटेंडेंट भर्ती के तहत सैलरी

जो उम्मीदवार कैंटीन अटेंडेंट भर्ती के अंतर्गत चुने जाएंगे इन सबको सातवें वेतन आयोग के मुताबिक पे मैट्रिक्स लेवल 1 के आधार पर वेतन दिया जाएगा। इस प्रकार से उम्मीदवारों को न्यूनतम 30000 रुपए और अधिकतम 56900 रूपए की सैलरी हर महीने मिलेगी।

इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, परिवहन भत्ता और दूसरे सरकारी भत्ते भी चयनित उम्मीदवारों को मिलेंगे। तो देखा जाए तो उम्मीदवारों को काफी आकर्षक वेतन और अन्य लाभ मिलेंगे।

कैंटीन अटेंडेंट के महत्वपूर्ण कार्य

जिन उम्मीदवारों को मुंबई कस्टम विभाग की कैंटीन में नियुक्त किया जाएगा इन्हें निम्नलिखित काम करने होंगे –

  • कैंडिड अटेंडेंट को कर्मचारियों को और अधिकारियों को कॉफी, चाय और जलपान इत्यादि को परोसना होगा।
  • कैंटीन और किचन के सारे बर्तनों को धोना और साफ सफाई से जुड़े काम करने होंगे।
  • खाने पीने की सामग्री की सही प्रकार से गिनती करना और उचित भंडारण करना। ‌
  • यदि जरूरत हो तो मुख्य कुक को खाना बनाने में और रसोई के दूसरे कामों में मदद करना।

कैंटीन अटेंडेंट भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए जो चयन प्रक्रिया है इसके बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार से है:-

  • सर्वप्रथम उम्मीदवारों के आवेदन पत्र को चेक किया जाएगा और जो सारे पात्रता मानदंडों को पूरा करते होंगे इन सबको लिखित परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • इसके बाद फिर उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में उपस्थित होना होगा। इस ऑफलाइन परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर उम्मीदवारों को देने होंगे। परीक्षा 50 अंकों की होगी जिसमें उम्मीदवारों को 50 प्रश्न हल करने के लिए आएंगे।
  • इस प्रकार से जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास हो जाएंगे इन्हें कैंटीन अटेंडेड के पद पर नियुक्त कर दिया जाएगा।

कैंटीन अटेंडेंट भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

जो उम्मीदवार मुंबई कस्टम विभाग कैंटीन अटेंडेड भर्ती के लिए अपने फार्म को जमा करना चाहते हैं तो इन्हें ऑफलाइन कुछ इस प्रकार से आवेदन देना पड़ेगा:-

  • सबसे शुरुआत में आपको मुंबई कस्टम्स ज़ोन 1 की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • यहां पर अब आपको भर्ती से संबंधित फार्म दिखाई देगा आपको इसे डाउनलोड करना होगा।
  • आवेदन फार्म को अब सही से भरना है और निर्धारित किए गए स्थान पर अपना फोटो लगाना है और हस्ताक्षर करने हैं।
  • फिर अपने एप्लीकेशन फॉर्म में आपको स्व-सत्यापित दस्तावेजों की फोटोकॉपी को लगाना है।
  • आवेदन फार्म को भरने के बाद आपको इस लिफाफे में डालना है और इसके ऊपर मोटे-मोटे अक्षरों में एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ कैंटीन अटेंडेंट जरूरी लिखना है।
  • फिर आपको अपना आवेदन पत्र एवं सारे दस्तावेज साधारण डाक से विभाग तक भेज देने हैं।
  • आवेदन देने हेतु आपको द असिस्टेंट कमीश्नर ऑफ कस्टम्स (पर्सनल एंड एस्टेब्लिशमेंट सेक्शन) 2nd फ्लोर, न्यू कस्टम हाउस, बलार्ड एस्टेट, मुंबई 400001 पर भेजना है।

FAQs

कैंटीन अटेंडेंट भर्ती के तहत प्रोबेशन अवधि कितने समय की होगी?

इस पद के लिए प्रोबेशन अवधि 2 साल की रखी गई है जिसके बाद उम्मीदवार का पद स्थाई कर दिया जाएगा।

मैं कैंटीन अटेंडेंट के पद के लिए कौन सी तारीख तक आवेदन दे सकता हूं?

आप इस पद पर काम करने के लिए अपना आवेदन 16 नवंबर तक जमा कर सकते हैं।

उम्मीदवारों का चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram