CBSE New Scholarship 2025: हर महीने बेटियों को सरकार दे रही 500 रूपए

By Jiya
On: November 5, 2025 2:48 PM
CBSE New Scholarship

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति वाली योजना को चलाया जा रहा है। इस तरह से हम आपको बता दें कि इसके अंतर्गत देश की बालिकाओं को पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद की जाती है।

इस तरह से जिन घरों में एकल बालिकाएं हैं वे सब इस योजना के तहत लाभ लेकर अपनी शिक्षा को पूरा कर सकती हैं। सीबीएसई के द्वारा लाभार्थी बनाई गई कन्याओं को जो राशि प्रदान की जाती है इससे छात्राएं अपने ट्यूशन की फीस इत्यादि को भर सकती हैं।

अगर आपको भी सीबीएसई की इस छात्रवृत्ति का लाभ लेना है तो आपको इसके लिए आवेदन जमा करना पड़ेगा। परंतु आपको यदि नहीं पता कि कैसे आप स्कॉलरशिप का फॉर्म जमा कर सकते हैं तो इसके लिए आपको सारी जानकारी हमारे आर्टिकल में मिलेगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप एकल बालिका छात्रवृत्ति का फायदा ले सकते हैं।

सीबीएसई नई स्कॉलरशिप 2025

सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप को उन सभी बालिकाओं के लिए शुरू किया गया है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इस तरह से हम आपको बता दें कि जो छात्राएं अपनी पढ़ाई के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से वित्तीय सहायता प्राप्त करना चाहती हैं वे सब अपना आवेदन जमा कर सकती हैं।

इस प्रकार से यहां आपको हम जानकारी के लिए बताते चलें कि सीबीएसई के द्वारा छात्रवृत्ति केवल उन सब छात्राओं को दी जा रही है जो अपने माता-पिता की अकेली औलाद हैं। इस तरह से अगर आपकी पात्रता सुनिश्चित हो जाती है तो इसके बाद अपना आवेदन आप स्कॉलरशिप पाने के लिए जमा कर सकती हैं।

यहां आपको हम यह भी जानकारी बता दें कि जिन छात्राओं को इस योजना के जरिए से चयनित किया जाएगा इन्हें अधिकतम 2 सालों तक के लिए हर महीने 500 प्राप्त होंगे। इस तरह से इन छात्राओं को अपनी पढ़ाई के लिए किसी भी व्यक्ति या अपने माता-पिता के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

CBSE Scholarship 2025 Overview

बोर्ड का नामकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
लेख का नामसीबीएसई स्कॉलरशिप 2025
लेख का प्रकार छात्रवृत्ति
कक्षा 11वीं और 12वीं
लाभहर महीने 500 रूपए
पात्रताकेवल बेटियों के लिए
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.cbse.gov.in/

सीबीएसई स्कॉलरशिप का फायदा मिलेगा 2 श्रेणियों में

यदि आप सीबीएसई छात्रवृत्ति से लाभ लेना चाहती हैं तो ऐसे में हम आपको बता दें कि यह छात्रवृत्ति आपको बोर्ड की तरफ से दो श्रेणियों में दी जाएगी। इसके अंतर्गत पहली श्रेणी में उन सभी छात्राओं को शामिल किया जाएगा जिन्होंने दसवीं कक्षा इस साल 2025 में पास की है। तो जो छात्राएं अब 11वीं कक्षा में शिक्षा हासिल कर रही हैं तो इन्हें स्कॉलरशिप मिलेगी।

इसके अलावा दूसरी श्रेणी में वे छात्राएं आएंगीं जिन्होंने पिछले साल यानी साल 2024 में सीबीएसई से स्कॉलरशिप का लाभ लिया था। तो इस तरह से अब वे दोबारा नवीकृत करने के बाद छात्रवृत्ति का फायदा ले सकती हैं। इस तरह से ये छात्राएं अपने रिन्यूअल के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से आर्थिक सहायता ले सकती हैं।

सीबीएसई स्कॉलरशिप के लिए आवश्यक पात्रता

यदि आपको सीबीएसई द्वारा शुरू की गई इस स्कॉलरशिप से लाभ लेना है तो ऐसे में आपको निम्नलिखित पात्रता को पूरा करने की आवश्यकता है:-

  • जरूरी है कि आवेदन जमा करने वाली छात्रा ने दसवीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली हो।
  • बालिका अपने माता-पिता की इकलौती संतान हो।
  • कक्षा दसवीं केवल सीबीएसई के तहत मान्यता प्राप्त स्कूल से ही पास की होनी चाहिए।
  • छात्रा ने दसवीं कक्षा में जरूरी है कि न्यूनतम 70% अंक प्राप्त किएं हों।
  • छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए जरूरी है कि छात्रा कक्षा 11वीं और 12वीं में शिक्षा ले रही हो।

सीबीएसई स्कॉलरशिप के आवेदन हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया

भारत की जो भी कन्याएं सीबीएसई द्वारा प्रदान की जाने वाली स्कॉलरशिप का फायदा लेना चाहतीं हैं तो वे अपना पंजीकरण कुछ इस प्रकार से ऑनलाइन तरीके से कर सकती हैं:-

  • सबसे पहले आपको केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपके सामने यहां पर होम पेज खुलकर आएगा जिसमें आपको स्कॉलरशिप वाला लिंक ढूंढना है।
  • जब आपको सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप का लिंक मिल जाए तो इस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन जमा करने वाला पेज आएगा जिसमें आपको सारी पूछी गई जानकारी को लिखना है।
  • अब आपको अपना आवेदन एक बार चेक कर लेना है और फिर सीबीएसई स्कॉलरशिप के फॉर्म को सबमिट कर देना है।

FAQs

सीबीएसई स्कॉलरशिप के लिए कौन आवेदन दे सकता है?

इस योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए वे सब छात्राएं आवेदन दे सकती हैं जो अपने माता-पिता की अकेली संतान हैं।

सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप का फायदा कितनी श्रेणी में मिलता है?

छात्रवृत्ति का फायदा बालिकाओं को दो श्रेणियों में प्रदान किया जाता है।

मैं कक्षा दसवीं किसी दूसरे बोर्ड से पास की है तो क्या मैं छात्रवृत्ति ले सकती हूं?

जी नहीं इसके लिए जरूरी है कि आपने दसवीं कक्षा सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त विद्यालय से उत्तीर्ण की हो।

क्या सीबीएसई की तरफ से लड़कों को भी स्कॉलरशिप दी जाती है?

सीबीएसई की तरफ से इस योजना के माध्यम से केवल बालिकाओं को ही स्कॉलरशिप दी जाती है।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram