CBSE Scholarship 2025: हर महीने मिलेंगे 500 रुपए, आवेदन फॉर्म भरना शुरू

By Jiya
On: November 16, 2025 2:27 PM
CBSE Scholarship

सीबीएसई स्कॉलरशिप को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा शुरू किया गया है। इस छात्रवृत्ति वाली योजना के माध्यम से कन्याओं को शिक्षा हेतु सहायता की जाती है। लेकिन हम आपको बता दें कि योजना के तहत हर परिवार की एकल बालिकाओं को ही आवेदन देने हेतु योग्य के माना गया है।

इस तरह से पहले एकल बालिका छात्रवृत्ति वाली इस योजना में आवेदन देने की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर रखी गई थी। लेकिन अब इस तारीख को आगे 20 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। तो इसलिए जो भी इच्छुक और योग्य छात्राएं अपना आवेदन जमा करना चाहतीं हैं तो वे सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर अपना छात्रवृत्ति का फॉर्म भर सकती हैं।

अगर आपको नहीं पता कि कैसे सीबीएसई स्कॉलरशिप के लिए आवेदन दिया जा सकता है तो हमारा आज का यह आर्टिकल आपको पढ़ना चाहिए। हम आज आपको इस लेख में यह जानकारी देंगे कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से शुरू की गई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप का पूरा विवरण क्या है। इसके अलावा हम आपके आवेदन जमा करने से संबंधित सारी भी जानकारी देंगे।

सीबीएसई स्कॉलरशिप 2025

सीबीएसई की तरफ से सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप वाली योजना को चलाया जा रहा है। इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख अब 20 नवंबर तक कर दी गई है। जो छात्राएं अपना आवेदन जमा नहीं कर पाई थीं तो अब वे सीबीएसई की वेबसाइट के जरिए से आवेदन दे सकतीं हैं।

इसके अलावा हम आपको यहां पर यह भी जानकारी के लिए बता दे कि पहले आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर तय की गई थी। लेकिन अब आप सबके पास फॉर्म भरने का समय 20 नवंबर तक है। लेकिन सीबीएसई स्कॉलरशिप के लिए आवेदन केवल वही छात्राएं कर सकती हैं जो अपने माता और पिता की अकेली संतान हैं। तो इसलिए पात्रता सुनिश्चित करने के बाद ही आपको अपना आवेदन देना चाहिए।

CBSE Scholarship 2025 Overview

विभाग का नामकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
लेख का नामसीबीएसई स्कॉलरशिप
उद्देश्यमेधावी छात्राओं को वित्तीय सहायता देना
पात्रताकेवल छात्राओं के लिए
योग्यता10वी पास
छात्रवृत्ति राशि₹500 प्रतिमाह
आवेदन की अंतिम तिथि20 नवंबर 2025
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.cbse.gov.in

सीबीएसई स्कॉलरशिप के लिए पात्रता

सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप में अगर आपको अपना आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको जिन पात्रताओं को पूरा करना होगा इनका विवरण हमने निम्नलिखित बताया है-

  • छात्रों ने दसवीं कक्षा सीबीएसई के मान्यता प्राप्त विद्यालय से पास की हो।
  • कक्षा दसवीं में जरूरी है कि छात्रा ने कम से कम 70% अंक हासिल किए हों।
  • आवश्यक है कि छात्रा कक्षा ग्यारहवीं और 12वीं में पढ़ाई कर रही हो।
  • केवल वही छात्राएं आवेदन दे सकतीं हैं जिनकी अधिकतम ट्यूशन की फीस 1500 रूपए तक है।
  • जो गैर निवासी भारतीय छात्राएं हैं इनकी ट्यूशन फीस 6000 से ज्यादा ना हो।

सीबीएसई स्कॉलरशिप के फायदे

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति छात्राओं को दो कैटेगरी में मिलेगी। आपको यहां हम जानकारी के लिए बता दें कि पहली श्रेणी के तहत वे छात्राएं अपना आवेदन दे सकती हैं जिन्होंने कक्षा दसवीं साल 2025 में पास की है। इस तरह से छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही होनी चाहिए।

जबकि दूसरी श्रेणी के अंतर्गत वे सभी छात्राएं स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए आवेदन दे सकती हैं जिन्होंने पिछले वर्ष कक्षा दसवीं में छात्रवृत्ति प्राप्त की थी। इस तरह से इस वर्ष यानी साल 2025 में छात्रा स्कॉलरशिप का लाभ पाने के लिए आवेदन जमा कर सकती हैं।

सीबीएसई स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करे?

सीबीएसई स्कॉलरशिप के लिए यदि आपको अपना आवेदन जमा करना है तो आपको निम्नलिखित चरणों को दोहराना होगा-

  • सबसे शुरुआत में आपको सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब होम पेज पर आपको संबंधित एप्लीकेशन वाला लिंक ढूंढ कर इस पर क्लिक करना है।
  • यहां पर अब अन्य पेज पर आपको अपना व्यक्तिगत व शैक्षणिक एवं बैंक विवरण को सही प्रकार से भरना है।
  • सारी जानकारी को भरने के बाद फिर आपको अपना आवेदन जमा करके इसका प्रिंट निकाल कर रख लेना है।

FAQs

सीबीएसई स्कॉलरशिप के आवेदन की अंतिम तारीख?

सीबीएसई छात्रवृत्ति हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 20 नवंबर है।

क्या देश की सभी कन्याओं के लिए यह योजना शुरू की गई है?

जी नहीं इस योजना से केवल वही कन्याएं लाभ ले सकती हैं जो अपने माता-पिता की एकलौती औलाद हैं।

सीबीएसई स्कॉलरशिप पाने के लिए कक्षा 10वी में कितने अंक लाने जरूरी हैं?

इसके लिए अनिवार्य है कि छात्रा ने कक्षा दसवीं में कम से कम 70% अंक अवश्य हासिल किए हों।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram