Chaprasi Bharti 2025: 10वी पास चपरासी भर्ती के फॉर्म भरना शुरू

By Jiya
On: November 14, 2025 3:46 PM
Chaprasi Bharti

उत्तर प्रदेश के विद्यालयों में चपरासी भर्ती की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इस तरह से हम आपको बता दें कि यूपी के माध्यमिक शिक्षा विभाग में चपरासी की भर्ती के लिए आवेदन गए हैं।

इस प्रकार से यह भर्ती अलग-अलग जनपदों में खाली पदों के लिए आई है। ‌चपरासी के पद के अलावा चौकीदार के पद को भी भरा जाएगा। ‌तो इस तरह से हम आपको बता दें कि जारी किए गए विज्ञापन के मुताबिक 22 नवंबर तक आप सभी अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको चपरासी भर्ती की पूरी जानकारी देंगे। इस तरह से अगर आप यूपी के किसी सरकारी स्कूल में चपरासी के पद पर काम करना चाहते हैं तो आपको हमारा यह लेख आखिर तक पढ़ना होगा। तो चलिए आपको बताते हैं आपको कौन सी पूरी प्रक्रिया को अपनाना होगा।

चपरासी भर्ती 2025

उत्तर प्रदेश में जो विद्यालय माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन आते हैं इन सब में चपरासी के पद के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। ऐसे में हम आपको बता दें कि यह नियुक्ति संविदा के आधार पर पूरी की जा रही है। ‌

इस प्रकार से 4 जिलों के माध्यमिक विद्यालयों में उम्मीदवारों को चपरासी के पद पर नौकरी दी जाएगी। तो हम आपको बता दें कि संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, ललितपुर जिलों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। तो इन सभी जिलों के स्थाई निवासी अपने आवेदन को अंतिम तारीख तक जमा कर सकते हैं।

Chaprasi Recruitment 2025 Overview

विभाग का नामउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग
भर्ती का नामचपरासी भर्ती 2025
पद का नामचपरासी, चौकीदार
आवेदन प्रारम्भ 06 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि22 नवंबर 2025
कुल पद 79
शैक्षणिक योग्यतादसवीं कक्षा पास
वेतन न्यूनतम 20000 रूपए
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://madhyamikshiksha.upsdc.gov.in/

चपरासी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

जो उम्मीदवार चपरासी भर्ती के लिए अपना आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग के द्वारा निम्नलिखित शिक्षा योग्यता रखी गई है:-

  • आवश्यक है कि उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विद्यालय से दसवीं कक्षा पास कर ली हो।
  • शिक्षा से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग के नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

चपरासी भर्ती के लिए आयु सीमा

अगर आपको उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग में चपरासी के पद पर काम करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित आयु सीमा के मानदंडों को पूरा करने की जरूरत होगी:-

  • उम्मीदवार की उम्र आवश्यक है कि 18 साल से लेकर 40 साल तक हो।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में सरकार के नियमों के मुताबिक छूट दी गई है।
  • जो उम्मीदवार संबंधित जिले के स्थानीय निवासी हैं इन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

चपरासी भर्ती के तहत वेतन

उत्तर प्रदेश चपरासी भर्ती के लिए जो उम्मीदवार चुने जाएंगे इन्हें अस्थाई तौर पर नियुक्त किया जाएगा। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि उम्मीदवारों को संविदा के आधार पर इस भर्ती के अंतर्गत 3 वर्षों के लिए नौकरी दी जाएगी।

इस प्रकार से जो उम्मीदवार चुने जाएंगे इनको हर महीने न्यूनतम 20000 रूपए का वेतन दिया जाएगा। तो ऐसे में हम आपको बता दें कि इसके अलावा दूसरे लाभ भी नियुक्त किए गए कर्मचारियों को प्राप्त होंगे जैसे कि ईएसआई, पेंशन, मेडिकल सुविधा इत्यादि।

चपरासी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश चपरासी भर्ती के लिए आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इन्हें निम्नलिखित तरीका अपनाना होगा:-

  • सबसे पहले आपको यूपी सेवायोजन पोर्टल पर चले जाना होगा।
  • अब सबसे पहले आपको अपना सही प्रकार से प्रोफाइल बनाने हेतु पंजीकरण को पूरा करना है।
  • पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको आउटसोर्सिंग वाले विकल्प को दबाना है।
  • इस तरह से आपको आगे अपनी समस्त जानकारी को सही प्रकार से भरना है।
  • फिर आपको अपना यूपी चपरासी भर्ती का आवेदन पत्र जमा कर देना है।

FAQs

चपरासी भर्ती 2025 के लिए आवेदन देने की आखिरी तारीख कौन सी है?

उत्तर प्रदेश में शुरू की गई चपरासी भर्ती की आवेदन देने की अंतिम तारीख 22 नवंबर है।

उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग के द्वारा यह भर्ती कैसे करवाई जा रही है?

उत्तर प्रदेश में आउटसोर्सिंग के जरिए से अस्थाई तौर पर चपरासी के पद पर उम्मीदवारों को नौकरी दी जा रही है।

उत्तर प्रदेश चपरासी भर्ती कौन से जिलों में करवाई जाएगी?

यह भर्ती संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, बस्ती,ललितपुर में करवाई जा रही है।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram