वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्रों में का व्यवसाय काफी तेजी से विकास कर रहा है तथा अधिक से अधिक लोगों के बीच व्यवसाय क्षेत्र में डेयरी फार्मिंग की रुचि देखने को मिल रही है। ऐसी स्थिति में सरकार के द्वारा भी डेयरी फार्मिंग के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
बता दे कि देश भर की केंद्रीय बैंक शाखाओं में सरकार के द्वारा डेयरी फार्मिंग लोन योजना को सक्रिय किया गया है। इस योजना के अंतर्गत डेयरी फार्मिंग व्यवसाय में लगने वाली लागत को लोन के माध्यम से प्रदान करवाया जाता है।
जो भी व्यक्ति डेयरी फार्मिंग का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं परंतु पर्याप्त लागत नहीं है उन सभी के लिए डेयरी फार्म लोन योजना के अंतर्गत लागत प्राप्त करने हेतु अपनी पसंदीदा बैंक शाखा में आवेदन करना आवश्यक होता है जिसके बाद ही लोन स्वीकृत हो पाता है।
डेयरी फार्मिंग लोन योजना 2025
वैसे तो डेयरी फार्मिंग लोन के लिए बैंक शाखों के द्वारा ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भी लिए जाते हैं हालांकि जो व्यक्ति करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं उससे उनके लिए काफी सुविधा होती है क्योंकि ऑनलाइन आवेदन घर बैठे बिना किसी परेशानी के पूरा किया जा सकता है।
बैंक शाखाओं के द्वारा लोन की प्रक्रिया को आधिकारिक वेबसाइट पर पूरा किया जाता है। ऐसे व्यक्ति जो डेयरी फार्मिंग के लिए लोन लेना चाह रहे हैं उन सभी के लिए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से पूरी प्रक्रिया को स्पष्ट शब्दों में बताने वाले हैं।
Dairy Farming Loan Online Apply 2025 Overview
| विभाग का नाम | पशुपालन और डेरी विभाग |
| योजना का नाम | डेयरी फार्मिंग लोन योजना |
| ब्याज दर | 2% से 6% तक वार्षिक |
| लाभ | 10 लाख रूपए तक का लोन |
| भुगतान अवधि | 5 से 7 वर्ष |
| सब्सिडी | 33% तक |
| लाभार्थी | भारत के सभी आकांक्षी नागरिक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन/ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://dahd.gov.in/ |
डेयरी फार्मिंग लोन योजना के लिए पात्रताएं
डेयरी फार्मिंग लोन के लिए निम्न पात्रता मापदंडों पर ध्यान देना आवश्यक है:-
- भारतीय मूल निवासी किसी भी राज्य के व्यक्ति डेयरी फार्मिंग के लिए लोन ले सकते हैं।
- आवेदक व्यक्ति अपनी 18 साल की आयु को पूर्ण कर चुका हो।
- उसने अभी तक डेयरी फार्मिंग से संबंधित अन्य लोन ना लिया हो तथा उसकी स्कोर क्रेडिट सिविल संतुलित होनी चाहिए।
- लोन लेने के लिए उसके पास व्यवसाय की प्रोजेक्ट रिपोर्ट होना भी जरूरी है।
- प्रोजेक्ट रिपोर्ट के साथ व्यवसाय शुरू करने के लिए उसके पास निजी जगह होनी चाहिए।
डेयरी फार्मिंग लोन योजना में कितना मिलेगा लोन
देश की अलग-अलग बैंक शाखों के द्वारा दिए जाने वाले डेयरी फार्मिंग लोन की लिमिट को भी अलग-अलग प्रकार से निर्धारित किया गया है जो बैंक शाखा की क्षमता तथा प्रोजेक्ट रिपोर्ट की लागत के आधार पर होती है। बैंक शाखाओं के साथ ही यह लोन नाबार्ड संस्थाओं के द्वारा भी दिया जाता है।
बताते चलें की बेसिक तौर पर यह लोन ₹50000 से शुरू होता है। अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट के आधार पर कोई व्यक्ति ₹50000 से लेकर अधिकतम 10 लाख रुपए तक का लोन ले सकता है जो डेयरी फार्म व्यवसाय की लागत के लिए पर्याप्त होता है।
डेयरी फार्मिंग लोन योजना की विशेषताएं
डेयरी फार्म लोन की विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं:-
- डेयरी फार्मिंग लोन के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
- लोन के लिए आवेदन करने हेतू किसी भी विशेष प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करना आवश्यक नहीं होता है।
- डेयरी फार्मिंग लोन के नियम एवं शर्तों को भी विशेष तरीके से निर्धारित किया गया है।
- यह लोन विभिन्न बैंक शाखों के द्वारा अलग-अलग आकर्षक ब्याज दर के आधार पर प्रदान किया जाता है।
- महिला या फिर पुरुष किसी भी उम्मीदवार के नाम पर लोन स्वीकृत किया जा सकता है।
डेयरी फार्मिंग लोन के लिए ब्याज दरें
डेयरी फार्मिंग लोन के लिए अधिकांश बैंक शाखों के द्वारा मासिक रूप से ब्याज दरों को लागू किया गया है जो की न्यूनतम 1.25 प्रतिशत प्रति माह से शुरू होती है। कुछ विशेष बैंक संस्थाओं के द्वारा यह ब्याज दर 2% तथा 6% तक की हो सकती है। आवेदक जिस भी बैंक से लोन लेते हैं उनकी ब्याज दर संबंधी जानकारी को सबसे पहले सुनिश्चित कर ले।
डेयरी फार्मिंग लोन के लिए भुगतान अवधि
वैसे तो डेयरी फार्मिंग लोन योजना के अंतर्गत अधिकांश बैंक शाखों के द्वारा भुगतान अवधि को लोन लिमिट के आधार पर अलग-अलग प्रकार से तय किया जाता है हालांकि यह सामान्य तौर पर 3 वर्ष से लेकर 7 वर्ष तक के बीच में हो सकती है। ऐसे व्यक्ति जो दुधारू पशुओं को खरीदने के लिए लोन लेते हैं उनके लिए लोन की भुगतान अवधि को 5 से 7 वर्ष तक लागू किया गया है।
डेयरी फार्मिंग लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- डेयरी फार्मिंग लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु बैंक शाखा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की आवश्यकता होती है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर लोन वाले सेक्शन में डेयरी फार्मिंग लोन का ऑप्शन आसानी से मिल जाएगा।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करते हुए अगला ऑनलाइन पेज ओपन कर ले।
- इसके बाद कुछ बेसिक जानकारी को पूरा करना होगा और फॉर्म तक पहुंचना होगा।
- डेयरी फार्मिंग लोन का फॉर्म पूर्ण जानकारी के साथ भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- इसके बाद प्रोजेक्ट रिपोर्ट को वेरीफाई करते हुए सबमिट कर देना होगा।
- इस प्रकार से डेयरी फार्मिंग लोन के लिए आवेदन कंप्लीट हो जाएगा।
FAQs
डेयरी फार्मिंग लोन में सब्सिडी कितनी होती है?
डेयरी फार्मिंग लोन के अंतर्गत कुछ बैंकों के द्वारा 33% की सब्सिडी दी जा सकती है।
डेयरी फार्मिंग लोन का उद्देश्य क्या है?
डेयरी फार्मिंग लोन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में व्यावसायिक स्थिति को मजबूत बनाना और उनके लिए स्वयं रोजगार के अवसर प्रदान करके डेयरी फार्मिंग के व्यवसाय को बढ़ावा देना है।
आवेदन के बाद डेयरी फार्मिंग लोन कब तक मिलता है?
आवेदन के बाद डेयरी फार्मिंग लोन 10 से 15 दिनों के भीतर मिल सकता है।









