यदि आप यह चाहते हैं कि किसी वाहन को सड़क पर चलाएं तो इसके लिए आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। दरअसल भारत में बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन को चलाना कानूनी अपराध माना जाता है।
इस तरह से अगर आप बिना लाइसेंस के वाहन चलाते हैं तो इसके लिए आपको जेल और जुर्माना दोनों हो सकते हैं। इसलिए यदि आप ऐसी किसी समस्या में फंसना नहीं चाहते तो आपको परिवहन मंत्रालय से ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लेना चाहिए।
सबसे अच्छी बात यह है कि आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस अब ऑनलाइन बनवाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यदि आपको नहीं पता कि कैसे घर से लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन दिया जाता है तो आज का हमारा यह लेख आपको पूरा पढ़ना होगा। इस लेख में हम आपको सारी जानकारी बताएंगे जो आपके काफी काम आएगी और आप फिर अपना लाइसेंस आसानी से बनवा सकेंगे।
ड्राइविंग लाइसेंस 2025
यहां आपको सर्वप्रथम हम जानकारी के लिए बता दें कि ड्राइविंग लाइसेंस केवल एक दस्तावेज नहीं होता है बल्कि यह इस बात को प्रमाणित करता है कि आपको यातायात के नियमों के बारे में पता है। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि कोई भी व्यक्ति ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन नहीं चला सकता है।
इस प्रकार से बिना लाइसेंस के किसी भी गाड़ी को चलाने के लिए आपको 5000 रूपए तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। तो अगर आपकी उम्र 18 साल तक है या फिर इससे ज्यादा हो चुकी है तो आपको ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अत्यंत आवश्यक है।
इसके साथ ही हम आपको बता दें कि जो 16 साल तक की आयु वाले युवा होते हैं वे बिना गियर वाले वाहन को चलाने के लिए अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। तो इस प्रकार से अब आप परिवहन मंत्रालय की वेबसाइट के माध्यम से अपने घर से ही लाइसेंस बनवाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Driving Licence Online Apply 2025 Overview
| विभाग का नाम | क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) |
| लेख का नाम | ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई ऑनलाइन |
| आयु सीमा | 18 वर्ष से अधिक |
| उपयोगिता | पासपोर्ट, बैंक खाता, पहचान पत्र के रूम में |
| लाइसेंस के प्रकार | लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस, परमानेंट लाइसेंस |
| आवेदन शुल्क | ₹1,000-₹1,500 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Latest News |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.parivahan.gov.in/ |
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए पात्रता पात्रता
ड्राइविंग लाइसेंस को अगर आप बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ पात्रता नियमों को पूरा करना होगा जैसे:-
- आवेदन देने वाला व्यक्ति भारत का नागरिक हो।
- व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से बिल्कुल स्वस्थ हो।
- ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आपकी उम्र 18 साल से अधिक हो।
- बिना गियर वाली दुपहिया गाड़ी को चलाने के लिए युवा की उम्र 16 साल हो।
- लाइसेंस बनवाने वाले व्यक्ति को यातायात के सभी नियमों की मूलभूत जानकारी पता हो।
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवश्यक दस्तावेज
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आपको जिन अहम दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ने वाली है इन सबकी जानकारी हमने निम्नलिखित दी है तो इसलिए आपको पहले यह सारे दस्तावेज बनवाने होंगे:-
- पहचान प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- ब्लड ग्रुप की जानकारी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
ड्राइविंग लाइसेंस के प्रकार
हमारे देश भारत में ड्राइविंग लाइसेंस चार तरह के बनते हैं और इन सबके बारे में विवरण हमने निम्नलिखित दिया है:-
- लर्नर लाइसेंस जोकि अस्थायी लाइसेंस होता है जिसकी वैधता परिवहन मंत्रालय के द्वारा 6 महीने की रखी गई होती है।
- स्थायी लाइसेंस उन सब नागरिकों का बनता है जो ड्राइविंग टेस्ट को पास कर लेते हैं।
- कमर्शियल लाइसेंस देश के वे नागरिक बनवा सकते हैं जो भारी वाहन चलाना चाहते हैं।
- इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट आपको तब दिया जाता है जब आपको विदेश में वाहन को चलाने की अनुमति की आवश्यकता होती है।
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आपको ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन बनवाने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाना होगा:-
- ड्राइविंग लाइसेंस हेतु सबसे पहले आपको परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां पर अब आपको होम पेज पर ऑनलाइन सर्विसेज वाला ऑप्शन ढूंढ कर इसे दबाना होगा।
- अब यहां पर आपके सामने जो नया पेज आएगा इसमें आपको अपने राज्य को चुनना होगा।
- आगे फिर आपके सामने ड्राइविंग लाइसेंस का फॉर्म खुलकर आएगा जिसे आपको भरना होगा।
- सही तरह से फॉर्म को भरने के बाद फिर आपको शुल्क जमा करके सबमिट वाला बटन दबा देना होगा।
- अब आपको स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस हेतु परिवहन मंत्रालय के कार्यालय टेस्ट के लिए जाना होगा।
- सफलता पूर्वक टेस्ट को पास करने के बाद आपको स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा।
FAQs
ड्राइविंग लाइसेंस को बनवाने के लिए कितना शुल्क लगता है?
ड्राइविंग लाइसेंस को बनवाने हेतु आपको जो शुल्क जमा करना होता है वह 150 रुपए से लेकर हजार रुपए तक का होता है। दरअसल यह शुल्क आपके लाइसेंस के प्रकार के अनुसार निर्धारित किया जाता है।
हम अपना ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन कैसे बनाएं?
आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन परिवहन मंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर बनवा सकते हैं।
मैं लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनवा सकता हूं?
आपको इसके लिए सबसे पहले परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाकर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस हेतु आवेदन देना होता है। इसके बाद आपको ऑनलाइन टेस्ट पास करना पड़ता है जिसमें आपको ट्रैफिक के नियमों से संबंधित सवालों के जवाब देने होते हैं।











