ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन अप्लाई आप अपने घर बैठ कर सकते हैं। दरअसल देश की सार्वजनिक सड़कों पर आपको कोई भी गाड़ी या सवारी चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस आवश्यक है। ऐसे में हम आपको यहां बता दें कि इसके लिए आपको सड़क परिवहन विभाग की तरफ से ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाता है।
इस तरह से जब आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बाद सड़क पर किसी गाड़ी को चलाते हैं तो फिर आपको किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होती है। जबकि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर आपको जुर्माना देना पड़ सकता है। तो इसलिए आपको अगर अपना कोई भी वाहन जैसे कार, स्कूटर, बस, मोटरसाइकिल, ट्रक इत्यादि को सड़कों पर चलाना है तो आपको तुरंत ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहिए।
यदि आप अपना लर्निंग या स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं और इसका तरीका जानना चाहते हैं तो इसके लिए हमारा यह आर्टिकल मदद कर सकता है। हम आपको इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि कैसे आप ऑनलाइन तरीके का इस्तेमाल करके अपने घर से ही इस अहम दस्तावेज को बनवाने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी
किसी भी व्यक्ति को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए सड़क पर से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में यदि आप अपना खुद का कोई वाहन सड़कों पर चलना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
तो ड्राइविंग लाइसेंस को बनवाकर आप फिर अपनी कोई भी गाड़ी आसानी के साथ और यातायात के नियमों के मुताबिक सार्वजनिक सड़कों पर चला सकते हैं। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो यह नहीं जानते कि सुरक्षा के साथ कैसे सड़कों पर गाड़ी को चलाया जाता है। इसके कारण कई बार वे दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं जिसकी वजह से दूसरे लोगों को भी समस्या होती है।
ऐसे में हम आपको बता दें कि आरटीओ के दफ्तर से अब आपको ड्राइविंग लाइसेंस को बनवाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। अगर आप ड्राइविंग करना सीख रहे हैं तो तब आपको लर्निंग लाइसेंस बनवाने की जरूरत है। इसके बाद फिर अपना स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट देकर बनवा सकते हैं।
Driving Licence Apply Online 2025 Overview
| मंत्रालय का नाम | सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय |
| लेख का नाम | ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन अप्लाई |
| दस्तावेज का नाम | ड्राइविंग लाइसेंस |
| आयु | 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए |
| उपयोगिता | सड़क पर सुरक्षा सुनिश्चित करता है, और यह एक पहचान प्रमाण पत्र के रूप में भी काम करता है |
| मान्यता | आजीवन |
| आवेदन शुल्क | ₹650 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Latest News |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.parivahan.gov.in/ |
ड्राइविंग लाइसेंस के लाभ
यदि आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस है तो तब आपको इसके अंतर्गत बहुत सारे फायदे प्राप्त हो सकते हैं जैसे:-
- ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बाद कोई भी व्यक्ति सड़कों पर अपनी गाड़ी को चला सकता है।
- यदि आपको किसी सरकारी या गैर सरकारी दस्तावेज को बनवाने के लिए कोई वैद्य कागजात चाहिए तो आप अपने लाइसेंस का उपयोग कर सकते हैं।
- विदेश जाने के लिए या विद्यालय अथवा शिक्षा संस्थान में प्रवेश प्राप्त करने हेतु ड्राइविंग लाइसेंस अहम होता है।
- जिन लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस होता है इससे यह पता चलता है कि इन्हें यातायात के सारे नियमों के मुताबिक गाड़ी को चलाना आता है।
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए पात्रता
ड्राइविंग लाइसेंस को ऑनलाइन माध्यम से बनवाने के लिए आपको जिन पात्रता मानदंडों को पूरा करने की जरूरत है वह कुछ इस प्रकार से हमने बताए हैं:-
- अगर आपको गियर वाले वाहन या फिर कार को चलाना है तो आपकी उम्र 18 साल तक या इससे अधिक होनी आवश्यक है।
- जबकि बिना गियर वाले वाहन को चलाने के लिए वे सब व्यक्ति आवेदन दे सकते हैं जिनकी उम्र कम से कम 16 वर्ष है।
- लर्निंग लाइसेंस की अवधि 6 महीने तक की होती है इसके बाद आप स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- जो व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हैं वे सब ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं।
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
ड्राइविंग लाइसेंस को बनवाने के लिए आपको जिन महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होती है वे सब कुछ इस प्रकार से हमने निम्नलिखित बताए हैं:-
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- मतदाता पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- चिकित्सा प्रमाण पत्र
- ब्लड ग्रुप विवरण
- लर्निंग लाइसेंस की फोटोकॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
यदि आप अपना लाइसेंस बनवाना चाहते हैं और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन देने के इच्छुक हैं तो आपको निम्नलिखित चरणों को अपनाना जरूरी है:-
- सर्वप्रथम आपको परिवहन विभाग की वेबसाइट के मुख्य पेज पर जाना है।
- अब होम पेज पर आपको ऑनलाइन सर्विसेज वाला ऑप्शन दिखेगा जिसे आपको क्लिक करना है।
- इसके तुरंत बाद अब एक अन्य पेज आपके सामने खुलकर आएगा जिसमें आपको अपने राज्य का चयन करना है।
- अब आपके समक्ष ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन फार्म आएगा जिसमें आपको पूछी गई सारी जानकारी को लिखना है।
- फॉर्म भर लेने के पश्चात आपको आवेदन शुल्क को जमा करने के बाद सबमिट वाला बटन दबाना है।
- यदि आप स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं तो आपको सड़क परिवहन विभाग के दफ्तर टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
- टेस्ट को जब आप पास कर लेंगे तो फिर आपको स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस दे दिया जाएगा।
FAQs
ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन अप्लाई करने का क्या फायदा है?
ऑनलाइन अप्लाई करने का फायदा यह है कि आपका समय बचता है और आपको आरटीओ कार्यालय के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ते हैं।
क्या मेरा स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस सीधे तौर पर बन सकता है?
जी नहीं स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस से पहले आपको लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता होती है।
ड्राइविंग लाइसेंस कौन जारी करता है?
ड्राइविंग लाइसेंस को आरटीओ कार्यालय की तरफ से जारी किया जाता है।











Omkar bhosale
Bhosale
Sanjay
Driving licence apply