यदि आप एक किसान है तो ऐसे में आपको हम बता दें कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपके पास फार्मर आईडी कार्ड होना चाहिए। दरअसल हमारी केंद्र सरकार के द्वारा अब यह अनिवार्य किया गया है कि सभी किसान फार्मर आईडी पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
इसके लिए आपको किसी सरकारी कार्यालय नहीं जाना होगा बल्कि आप ऑनलाइन तरीके का उपयोग करके घर से ही पंजीकरण कर सकते हैं। तो अपनी फार्मर आईडी बनवाने के बाद आपको सरकार से सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी रूकावट के मिलता रहेगा।
यदि आप नहीं जानते कि फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि कैसे आप पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। तो चलिए आपको सारी जानकारी बताते हैं ताकि आप बिना किसी कठिनाई के फार्मर आईडी बनवा सकें।
फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन 2025
देश के किसानों के लिए सरकार ने यह आदेश जारी किया है कि फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक है। इस प्रकार से जो किसान अपना रजिस्ट्रेशन करवा लेते हैं तो इन्हें फिर सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होता रहेगा। विशेष तौर से पीएम किसान योजना का लाभ किसानों को बिना कठिनाई के मिलेगा।
यहां पर आपको हम जानकारी देना चाहते हैं कि फार्मर आईडी एक तरह का डिजिटल पहचान पत्र के जैसा होता है। जिन किसानों का यह कार्ड बन जाता है वे सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सरलता के साथ ले सकते हैं।
जबकि जो किसान फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन को पूरा नहीं करेंगे तो ऐसे में इन्हें किसी भी सरकारी योजना का और साथ में पीएम किसान सम्मान निधि योजना का भी लाभ नहीं मिल पाएगा। तो इस तरह से आप कृषि विभाग की वेबसाइट के माध्यम से फार्मर आईडी पंजीकरण घर बैठ कर सकते हैं।
PM Kisan Farmer ID Registration 2025
| विभाग का नाम | कृषि एवं किसान कल्याण विभाग |
| लेख का नाम | फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन |
| प्रभावी वर्ष | 2025 (नए आवेदकों के लिए अनिवार्य) |
| उद्देश्य | किसानों का एक केंद्रीकृत डिजिटल डेटाबेस बनाना |
| प्रमुख लाभ | प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT), आसान ऋण (KCC), फसल बीमा (PMFBY) |
| लाभार्थी | भारत के समस्त पात्र किसान |
| रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://mkisan.gov.in/ |
फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन के लाभ
फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन करवाने के बहुत सारे फायदे देश के किसानों को हासिल होते हैं और इनकी जानकारी हमने निम्नलिखित दी है:-
- किसानों को सरकारी योजनाओं का फायदा प्रत्यक्ष रूप से बिना कठिनाई के मिलता है।
- फार्मर आईडी कार्ड को बनवाने के बाद किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के समय सरकार से मुआवजा मिलता है।
- बीज और खाद की खरीदारी पर सरकार से सब्सिडी भी सरलता से मिलती है।
- जो किसान अपना फार्मर आईडी पंजीकरण पूरा कर लेते हैं वे सरकारी मंडियों में जाकर अपनी फसल को बेच सकते हैं।
फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता
अगर आप अपना फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन पूरा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले निम्नलिखित पात्रता को पूरा करने की आवश्यकता है:-
- फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन करने हेतु आवश्यक है व्यक्ति भारतीय किसान हो।
- किसान के पास अपनी खेती करने योग्य जमीन का मालिकाना हक हो।
- जो किसान गरीब हैं और सीमांत है या बटाईदार हैं वे भी पंजीकरण कर सकते हैं।
- जो लोग कृषि मजदूर हैं या फिर जिन्होंने खुद को खेती-बाड़ी के कामों से जोड़ा हुआ है वे सब भी रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।
फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज
आप सभी किसानों को फार्मर आईडी के पंजीकरण करने के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जमा करने की जरूरत पड़ेगी:-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- खतौनी और खसरा इत्यादि की जानकारी
- जाति प्रमाण पत्र यदि किसान की श्रेणी आरक्षित है
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
फार्मर आईडी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
जो किसान अपना फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन पूरा करना चाहते हैं तो इन सबको इसके लिए जो तरीका अपनाना होगा इसके बारे में जानकारी निम्नलिखित दी गई है:-
- सबसे शुरुआत में आपको अपने राज्य के कृषि विभाग की वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
- इस पृष्ठ पर आपको न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन वाला लिंक दिखाई देगा आपको इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक अन्य नया पेज आ जाएगा जिसमें आपको पूछा गया विवरण लिखना है।
- इसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर, अपने आधार कार्ड की संख्या और अपने बैंक खाते को दर्ज करना है।
- अब जो भी आपकी भूमि से जुड़े हुए दस्तावेज हैं आपको वे अपलोड करने हैं।
- इसके साथ ही आपको अन्य दस्तावेज और अपना फोटो भी अपलोड करना है।
- आगे फिर आपको सबमिट वाले बटन के ऊपर क्लिक करना है और अब आपको किसान फार्मर आईडी संख्या प्राप्त हो जाएगी।
FAQs
किसान फार्मर आईडी पंजीकरण कौन करवा सकता है?
देश के सभी किसान फार्मर आईडी पंजीकरण करवा सकते हैं।
अगर किसान फार्मर आईडी कार्ड नहीं बनवाएंगे तो क्या होगा?
ऐसे में किसानों को पीएम किसान सम्मान योजना की किस्त और दूसरी सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं मिल पाएगा।
क्या छोटे और सीमांत किसान भी अपना फार्मर आईडी कार्ड बनवाने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं?
जी हां छोटे और सीमांत किसानों को भी फार्मर आईडी कार्ड के लिए पंजीकरण करने हेतु पात्र माना गया है।








