Free Tarbandi Yojana 2025: 60% से 70% सब्सिडी के साथ तारबंदी योजना के आवेदन शुरू

By Jiya
On: November 11, 2025 12:15 PM
Free Tarbandi Yojana

राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा फ्री तारबंदी योजना को शुरू किया गया है। यह योजना सरकार ने किसानों के लिए शुरू की है। इस तरह से राज्य के गरीब और छोटे किसान जो अपने खेतों में तारबंदी नहीं करवा पाते इन्हें लाभ दिया जाता है।

दरअसल जो आवारा पशु होते हैं वे खेतों में घुस जाते हैं जिसकी वजह से फसल खराब हो जाती है। इस तरह से योजना के अंतर्गत किसान अपने खेतों के चारों तरफ तारबंदी करवा कर अपनी खेती को सुरक्षित रख सकते हैं।

यदि आपको फ्री तारबंदी योजना के बारे में पूरी जानकारी चाहिए तो इसके लिए आप हमारा यह लेख पढ़ सकते हैं। आज हम आपको यह जानकारी देंगे कि कैसे आप योजना का लाभ ले सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि यह योजना क्या है, इसका उद्देश्य, लाभ, सब्सिडी, पात्रता शर्तें और ऑनलाइन आवेदन देने की प्रक्रिया।

फ्री तारबंदी योजना 2025

राजस्थान के छोटे और गरीब किसानों के लिए फ्री तारबंदी योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से किसानों को राज्य सरकार द्वारा कांटेदार तारबंदी हेतु मदद की जाती है। इस प्रकार से सब्सिडी की राशि किसानों को बैंक खाते में भेजी जाती है।

जानकारी के लिए बताते चलें कि अगर किसान अपने खेतों के चारों तरफ कांटेदार तारबंदी करवा लेते हैं तो इससे इनके खेतों में आवारा पशु घुस नहीं सकते हैं। लेकिन जो गरीब किसान हैं इनके लिए तारबंदी करवाना बहुत मुश्किल होता है।

ऐसे में राजस्थान राज्य सरकार से योजना का लाभ लेकर किसान अपनी खेती को सुरक्षित कर सकते हैं। इस प्रकार से तारबंदी की वजह से आवारा पशु फिर खेतों में घुसने में सक्षम नहीं होते हैं जिसकी वजह से फसल खराब नहीं होती।

Free Tarbandi Scheme 2025 Overview

विभाग का नामउद्यानकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग
योजना का नामफ्री तारबंदी योजना
योजना की शुरुआत2021-22
राज्यराजस्थान
उद्देश्यकिसानों की फसलों को सुरक्षा देना
पात्रताराजस्थान के सभी किसान
सब्सिडी60% से 70% तक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rajkisan.rajasthan.gov.in/

फ्री तारबंदी योजना के तहत कितनी मिलेगी सब्सिडी

फ्री तारबंदी योजना के माध्यम से राजस्थान की सरकार द्वारा सब्सिडी का लाभ किसानों को श्रेणी के अनुसार कुछ इस प्रकार से दिया जाता है:-

  • राज्य के सीमांत और छोटे किसान अगर तारबंदी करवाते हैं तो तब इन्हें सरकार से 60% तक की या 48 हजार रुपए तक की अधिकतम सब्सिडी मिलती है।
  • अन्य किसानों को योजना के तहत अधिकतम 40 हजार रुपए या फिर 50% तक सब्सिडी का लाभ मिलता है।
  • जो किसान सामूहिक तौर पर आवेदन जमा करते हैं इन्हें 70% तक अथवा 56 हजार रुपए तक की सब्सिडी का लाभ अधिकतम मिलता है।

फ्री तारबंदी योजना का उद्देश्य

राजस्थान फ्री तारबंदी योजना को शुरू करके सरकार का उद्देश्य यही है कि किसानों को तारबंदी के लिए सहायता प्रदान की जाए। इस तरह से हम आपको यहां पर बताना चाहते हैं कि सरकार द्वारा राज्य के किसानों को खेतों के चारों तरफ कांटेदार तारबंदी के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

जानकारी के लिए बता दें कि किसानों को सरकार सब्सिडी इसलिए देती है ताकि इन पर किसी भी प्रकार का कोई वित्तीय बोझ ना पड़े। तो इस तरह से सब्सिडी की धनराशि सीधे लाभार्थी किसान के बैंक खाते में पहुंचा दी जाती है।

फ्री तारबंदी योजना के लाभ

फ्री तारबंदी योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों को जो लाभ मिलते हैं इन सबके बारे में निम्नलिखित विवरण दिया गया है:-

  • छोटे और गरीब किसानों को तारबंदी के लिए सरकार से वित्तीय मदद मिलती है।
  • कांटेदार तारबंदी के पश्चात किसानों की फसल सुरक्षित हो जाती है क्योंकि तब आवारा जानवर खेत में प्रवेश नहीं कर पाते।
  • जो ईंट और पत्थर की दीवार होती है इसके मुकाबले में कांटे वाली तार की बाढ़ लगवाना सस्ता होता है ।
  • राज्य के जो छोटे और गरीब किसान हैं वे सब अपनी खेती को आवारा पशुओं से बचा सकते हैं। ‌

फ्री तारबंदी योजना के लिए पात्रता मानदंड

अगर आप फ्री तारबंदी योजना के लिए अपना आवेदन देना चाहते हैं तो ऐसे में आपको निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करने की आवश्यकता होगी:-

  • आवेदक किसान राजस्थान राज्य का रहने वाला मूल निवासी हो।
  • किसान के पास न्यूनतम 0.5 हेक्टेयर तक की भूमि खेती करने के लिए होनी चाहिए।
  • अगर किसान सामूहिक तौर पर आवेदन देना चाहते हैं तो तब समूह के पास जरूरी है 1.5 हेक्टेयर तक जमीन हो।
  • राज्य के किसानों को 400 मीटर तक तारबंदी करवाने हेतु सब्सिडी मिल सकती है।

फ्री तारबंदी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

जो किसान फ्री तारबंदी योजना के लिए आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक हैं:-

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • किसान प्रमाण पत्र
  • खेती की भूमि के प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

फ्री तारबंदी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

फ्री तारबंदी योजना के लिए आपको निम्नलिखित तरीके से अपना आवेदन देना पड़ेगा:-

  • सबसे शुरुआत में आपको फ्री तारबंदी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना होगा।
  • अब आपको एसएसओ आईडी के जरिए से लॉगिन करना होगा।
  • यहां पर अब आपको मुफ्त तारबंदी योजना के अनुभाग में जाकर ऑनलाइन आवेदन फार्म को भरना होगा।
  • इस तरह से आपको फार्म में सारी पूछी गई जानकारी को लिखना है।
  • फ्री तारबंदी योजना फॉर्म भरने के बाद आपको सारे संबंधित दस्तावेज अपलोड करने हैं।
  • आगे फिर आपको अपना तारबंदी योजना का आवेदन पत्र जमा कर देना है।
  • यदि आपको लाभार्थी बनाया जाएगा तो तब मुफ्त तारबंदी योजना की सब्सिडी आपको बैंक खाते में पहुंचा दी जाएगी।

FAQs

फ्री तारबंदी योजना 2025 का फायदा किन किसानों को मिलेगा?

राजस्थान राज्य के छोटे और गरीब किसानों को फ्री तारबंदी योजना का लाभ दिया जाएगा।

किसानों को फ्री तारबंदी योजना के माध्यम से कितनी सब्सिडी मिलती है?

किसानों को योजना के अंतर्गत सब्सिडी श्रेणी के अनुसार 50% से 70% तक प्राप्त होती है।

क्या मुफ्त तारबंदी योजना का फायदा सामूहिक रूप से भी लिया जा सकता है?

जी हां किसानों के समूह जिनके पास 1.5 हेक्टेयर तक जमीन है वे फ्री तारबंदी योजना के लिए लाभ ले सकते हैं।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram