Gold Silver Price Today: सोना चांदी हुआ सस्ता, सभी राज्यों के नए रेट जारी

By Jiya
On: November 6, 2025 4:04 PM
Gold Silver Price Today

दिवाली के समय सोने और चांदी में काफी ज्यादा वृद्धि देखने को मिली थी। लेकिन अब इन दोनों के दाम में काफी ज्यादा बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। दरअसल यह गिरावट इसलिए आई है क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत हो गया है।

ऐसे में हम आपको बता दें कि इसकी वजह से सोना तकरीबन 12000 रूपए तक कम हुआ है। जबकि अगर चांदी की बात करें तो 36000 रुपए की गिरावट इसमें देखने को मिल रही है। इसकी वजह से निवेशक अब काफी ज्यादा परेशान हैं।

तो अगर आपको भी सोना चांदी के आज के ताजा भाव जानने हैं तो इसके लिए हमारा यह लेख आपको पढ़ना लाभकारी हो सकता है। आज हम आपको यह बताएंगे कि गोल्ड और सिल्वर के दाम क्यों सस्ते हो गए हैं। इसके अलावा हम आपको और भी कई प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी इन दोनों धातुओं के बारे में बताएंगे।

सोने और चांदी का भाव

दीपावली के बाद सोने में 12 हजार रुपए की और चांदी में 36 हजार रुपए की गिरावट सामने आई है। दरअसल अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दबाव की वजह से और डॉलर के मजबूत होने के कारण गोल्ड और सिल्वर का दाम कम हुआ है।

ऐसे में बहुत से विशेषज्ञों का ऐसा मानना है कि सोने और चांदी के दाम में होने वाली यह गिरावट प्रॉफिट बुकिंग की वजह से हो रही है। इस तरह से अब आने वाले कुछ दिनों के भीतर इन दोनों का मूल्य स्थिर हो सकता है।

दरअसल इस सबके कारण निवेशक हद से ज्यादा घबरा गए हैं और जो घरेलू बाजार के खरीदार हैं वे इंतजार कर रहे हैं खरीदारी के लिए। तो अब सबसे बड़ी बात यह है कि सोने और चांदी के मूल्य में क्या अभी और गिरावट होगी।

सोने और चांदी का दाम कितना गिरा

आपको हम यहां बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजेए पर 17 अक्टूबर वाले दिन 24 कैरेट सोने की कीमत 130874 रूपए पहुंच गई थी जोकि अब तक का सबसे ऊंचा रिकॉर्ड बना था।

इसके बाद फिर मंगलवार वाले दिन यानी 28 अक्टूबर को इसका मूल्य 118043 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। इसका सीधा सा अर्थ है कि पिछले 12 दिनों में गोल्ड 12871 रुपए कम हुआ है। सोने के अलावा चांदी भी अब सस्ती हो गई है।

आपको हम यहां बता दें कि 14 अक्टूबर वाले दिन एक किलोग्राम चांदी की कीमत 178100 रुपए अपने सर्वाधिक ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी। लेकिन अब इसकी कीमत 28 अक्टूबर को 141896 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। इसका मतलब है कि पिछले 15 दिनों में चांदी में 36204 रुपए की गिरावट हुई है।

आईबीजेए पर आज सुबह से लेकर शाम तक हुई गिरावट

आईबीजेए पर दोपहर के 12 बजे 24 कैरेट सोने का मूल्य 119164 रुपए था। लेकिन शाम के 5 बजे तक इसकी कीमत घटकर 118043 रुपए रह गई। इस तरह से 5 घंटे में 1120 रुपए की कमी सोने के मूल्य में हुई।

यहां आपको हम बता दें कि पिछले दिन के मुकाबले गोल्ड 3034 रुपए कम हुआ है। इस प्रकार से सोमवार वाले दिन 24 कैरेट गोल्ड का मूल्य 121077 रुपए था। जबकि चांदी की कीमत में 3135 रूपए की गिरावट देखने को मिली है।

आईबीजेए पर दोपहर के 12 बजे एक किलो चांदी का मूल्य 143400 रूपए था। फिर यह मूल्य शाम के 5 बजे तक 141896 रूपए तक पहुंच गया। इस तरह से 5 घंटे में चांदी 1504 रूपए कम हुई है।

एमसीएक्स पर सोने के दाम हुए कम तो चांदी में हुई वृद्धि

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने की कीमत में रात के 10:30 बजे 1528 रुपए की गिरावट हुई है। आपको हम बता दें कि जो 5 दिसंबर वाली एक्सपायरी की तारीख वाला सोना था वह 119429 रूपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। तो हम आपको बताते चलें कि ट्रेडिंग के समय इसका न्यूनतम स्तर 117628 रूपए था।

इस तरह से तब इसका अधिकतम स्तर 120106 रुपए था। तो सोमवार वाले दिन यह 120957 रुपए पर बंद हुआ था। जबकि सुबह के समय चांदी में गिरावट देखने को मिली थी लेकिन शाम तक इसके दाम में वृद्धि देखने को मिली।

यहां आपको हम बता दें कि चांदी में 383 रुपए की बढ़ोतरी हुई जिसके बाद इसका मूल्य 143750 रुपए प्रति एक किलोग्राम हो गया। ट्रेडिंग के समय इसका जो न्यूनतम स्तर था वह 139306 रुपए था जबकि इसका अधिकतम स्तर 144388 रुपए रहा था। फिर सोमवार वाले दिन चांदी 143367 रुपए पर बंद हुई थी।

सोने और चांदी में निवेश करें या नहीं विशेषज्ञ की राय

इस समय सोना और चांदी की कीमत में काफी ज्यादा गिरावट देखने को आई है। इसके पीछे का कारण प्रॉफिट बुकिंग, डॉलर की मजबूती और यूएस व चीन के बीच व्यापार की संभावनाएं हैं। विशेषज्ञों का ऐसा कहना है कि यह एक हेल्थी करेक्शन है और इसे लंबी गिरावट नहीं माना जा सकता। ‌

इसके अलावा विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं और साथ में केंद्रीय बैंक खरीदारी से मध्यम अवधि के बाद सोना और चांदी ऊपर की तरफ रुझान करेंगे। ऐसी उम्मीद है कि अभी सोना व चांदी की कीमत 1.5 लाख रुपए के आसपास गिरकर आ सकती है।

FAQS

सोने और चांदी का मूल्य क्यों कम हो रहा है?

इन दोनों धातुओं का मूल्य इसलिए कम हो रहा है क्योंकि डॉलर की मजबूती और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दबाव बना हुआ है।

दीपावली के बाद सोना और चांदी के दाम में कितनी गिरावट आई है?

सोने में 12000 रूपए की और चांदी में 36000 रूपए की गिरावट हुई है।

सोने चांदी का मूल्य गिरकर कितना पहुंच सकता है?

विशेषज्ञों के मुताबिक सोना-चांदी का मूल्य गिरकर 1.15 लाख रुपए के लगभग हो सकता है।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram