जिला चयन समिति पूर्वी जयंतियां हिल्स ने विभिन्न रिक्त पदों को देखते हुए उम्मीदवारों का चयन करने के उद्देश्य से भर्ती निकाली है और आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी है। 27 अक्टूबर 2025 से आवेदन की प्रक्रिया पूरी करवाई जा रही है जो की 20 नवंबर 2025 तक चालू रहेगी और जैसा की 20 नवंबर की तारीख बहुत ही नजदीक है ऐसे में उम्मीदवारों को तुरंत ही निर्णय लेकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
इस भर्ती से संबंधित संपूर्ण जानकारियां आधिकारिक रूप से आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से जारी की जा चुकी है जिसमें विस्तृत रूप से उम्मीदवारों के लिए जानकारी उपलब्ध करवाई गई है और पूरी जानकारी आज इस लेख को पढ़ने वाले प्रत्येक उम्मीदवारो को हासिल हो जाएगी वही उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी अवश्य डाउनलोड करना है तथा उससे भी विस्तृत रूप से जानकारी जरुर हासिल करनी है।
ग्राम सेवक भर्ती 2025
जिला चयन समिति पूर्वी जयंतियां हिल्स ने वर्तमान समय में मौजूद कुल 11 रिक्त पदों को लेकर भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला है। जिसमें ग्राम सेवक के रिक्त पद तो शामिल है ही सही इनके अलावा टाइपिस्ट अवर श्रेणी लिपिक तथा टेक्नीशियन के भी रिक्त पद शामिल हैं। और सभी प्रकार के पदों को लेकर उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हो रहे हैं ऐसे में अन्य उम्मीदवार भी किसी भी प्रकार के पद पर चयनित होने के लिए इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक पोर्टल का लिंक eastjaintiahills.gov.in है। आवेदन करने के लिए इसी पोर्टल पर जाना होगा और फिर फॉर्म भरकर सबमिट करना होगा जिसके बाद में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी आगे आवेदन की स्टेप बाय स्टेप जानकारी भी देखने को मिलेगी जिसे फॉलो करते हुए उम्मीदवार आवेदन की प्रक्रिया को भी पूरी कर सकेंगे।
Gram Sevak Recruitment 2025 Overview
| संगठन | जिला चयन समिति पूर्वी जयंतिया हिल्स |
| विज्ञापन क्रमांक | EJHD/DSC.5/Volume.I/2025/1 |
| कुल रिक्तियां | 11 पद |
| पद का नाम | ग्राम सेवक, टाइपिस्ट, अवर श्रेणी लिपिक, तकनीशियन |
| योग्यता | 10वी 12वी पास |
| आवेदन प्रारम्भ | 27 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 20 नवंबर 2025 |
| आयु सीमा | 18 वर्ष से 32 वर्ष |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://eastjaintiahills.gov.in/ |
ग्राम सेवक भर्ती के लिए आयु सीमा
आयु सीमा उम्मीदवारों के लिए 18 वर्ष से 32 वर्ष की निर्धारित की गई है जिसमें न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष की है। हालांकि सरकारी नियमों के चलते हैं आरक्षित श्रेणियां और दिव्यांगजन तथा विशेष योग्यजनों को अधिकतम आयु में छूट भी मिलेगी।
ग्राम सेवक भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवारों से 10वीं कक्षा या 12वीं कक्षा पास की मांग की गई है। तो मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्थान से उम्मीदवारों ने कम से कम यह शिक्षा जरूर प्राप्त की हुई होनी चाहिए। वहीं कुछ पदों के लिए विशेष योग्यता भी मांगी जा सकती है।
ग्राम सेवक भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
आवेदनशुल्क सामान्य और अनारक्षित वर्गों से आने वाले उम्मीदवारों के लिए 100 रूपये तथा मेघालय राज्य में निवास करने वाले ऐसे उम्मीदवार जो कि अनुसूचित जाति से आते हैं या फिर अनुसूचित जनजाति से आते हैं उनके लिए 50 रूपये का है। यह आवेदनशुल्क उम्मीदवारों को जमा करना होगा लेकिन दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है इन्हें कोई आवेदनशुल्क जमा नहीं करना है।
ग्राम सेवक भर्ती के लिए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश
- पहली बार जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं उन्हें सबसे पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी और फिर आवेदन करना होगा।
- एक बार फॉर्म सबमिट करने के बाद में फॉर्म में किसी भी प्रकार का कोई भी संशोधन नहीं किया जा सकेगा इसलिए उम्मीदवारों को पहली ही बार में सही फॉर्म भरकर सबमिट करना है।
- अंतिम तारीख का किसी भी उम्मीदवार को इंतजार नहीं करना है क्योंकि कभी-कभी सर्वर नेटवर्क संबंधित समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है।
- आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकलवाकर अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित जरूर रखना है।
ग्राम सेवक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- आवेदन की प्रक्रिया में सबसे पहले पोर्टल पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करें और रजिस्ट्रेशन किया हुआ है तो लॉगिन करें।
- इसके दौरान भर्ती के आवेदन फॉर्म में आवेदक को स्वयं की संपूर्ण जानकारी शैक्षणिक विवरण तथा अन्य जानकारी भी दर्ज कर देनी है।
- फिर दस्तावेज अपलोड करने के ऑप्शन का चयन करके दस्तावेज अपलोड कर देने हैं।
- इतना करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए भी कहा जाएगा तो आवेदनशुल्क का भुगतान भी कर देना है।
- सभी उम्मीदवारों को आवेदन के सभी स्टेप्स ही पूरे करने हैं और फिर अंत में फॉर्म को सबमिट कर देना है।
FAQs
ग्राम सेवक के फॉर्म कब भरे जाएंगे?
वर्तमान समय में ग्राम सेवक के फॉर्म भरे जा रहे हैं उम्मीदवारों के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है जो उम्मीदवार फॉर्म भरना चाहते हैं भर सकते हैं।
ग्राम सेवक भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?
ग्राम सेवक भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2025 है।
क्या ऑफलाइन भी ग्राम सेवक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?
नहीं आवेदन की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन की है इसलिए उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा।









