High Court Recruitment 2025: हाई कोर्ट भर्ती के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

By Jiya
On: November 11, 2025 9:48 AM
High Court Recruitment

उच्च न्यायालय में जो उम्मीदवार काम करना चाहते हैं तो इन सबके लिए आज एक काफी बड़ी खबर है। दरअसल मणिपुर हाई कोर्ट की तरफ से नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। ‌

इसके अंतर्गत सिस्टम असिस्टेंट के पदों पर उम्मीदवारों को नौकरी दी जाएगी। ‌आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 18 नवंबर से शुरू होने वाली है। तो उम्मीदवार फिर अपना आवेदन ऑनलाइन तरीके के माध्यम से जमा कर पाएंगे।

आपको यदि मणिपुर उच्च न्यायालय भर्ती की सारी जानकारी चाहिए तो ऐसे में यह आर्टिकल आपको मदद कर सकता है। ‌आज इस लेख में हम आपको मणिपुर हाई कोर्ट भर्ती की शिक्षा योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया जैसी अहम जानकारी प्रदान करेंगे।

हाई कोर्ट भर्ती 2025

मणिपुर उच्च न्यायालय के द्वारा सिस्टम असिस्टेंट के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। इस भर्ती हेतु 3 नवंबर को नोटिफिकेशन घोषित किया गया है। इस तरह से 11 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाने वाली है।

तो उम्मीदवार अपना आवेदन 18 नवंबर से लेकर 3 दिसंबर तक जमा कर सकते हैं।‌ इस प्रकार से उम्मीदवारों को भर्ती का फॉर्म जमा करने हेतु ऑनलाइन तरीके का प्रयोग करना होगा। ‌बता दें कि अगर आप अंतिम तारीख तक अपना आवेदन जमा नहीं करेंगे तो इसके बाद आपका आवेदन मणिपुर उच्च न्यायालय द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

High Court Vacancy 2025 Overview

विभाग का नाममणिपुर उच्च न्यायालय
भर्ती का नामहाई कोर्ट भर्ती 2025
पद का नामसिस्टम असिस्टेंट
आवेदन प्रारम्भ 18 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि3 दिसंबर 2025
कुल पद 11
योग्यताकंप्यूटर साइंस में स्नातकोत्तर डिग्री और आईटी
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryRecruitment

हाई कोर्ट भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता

मणिपुर उच्च न्यायालय में आवेदन जमा करने के लिए आपको निम्नलिखित शैक्षिक योग्यता मानदंडों को पूरा करना होगा:-

  • आवेदक व्यक्ति ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या शिक्षा संस्थान से एमसीए/ कंप्यूटर साइंस में बीई/ बीटेक/ आईटी/ कंप्यूटर साइंस में स्नातकोत्तर डिग्री और आईटी किया हो।
  • उम्मीदवार को 1 वर्ष का काम करने का अनुभव होना चाहिए।
  • शिक्षा की ओर अधिक जानकारी अगर आपको चाहिए तो आप भर्ती का विज्ञापन चेक कर सकते हैं।

हाई कोर्ट भर्ती के लिए आयु सीमा

सिस्टम असिस्टेंट पद के लिए आयु सीमा कुछ इस प्रकार से रखी गई है:-

  • मणिपुर उच्च न्यायालय ने इस पद के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम आयु 38 साल तक तय की है।
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 43 साल तक रखी गई है। ‌
  • ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों हेतु अधिकतम आयु 41 साल तक रखी गई है।

हाई कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

मणिपुर हाई कोर्ट द्वारा सभी उम्मीदवारों पर जो शुल्क लगाया गया है वह श्रेणी अनुसार कुछ इस प्रकार से है:-

  • सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपए का शुल्क जमा करना होगा। ‌
  • ऐसी उम्मीदवार जो अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के तहत आते हैं इन्हें 800 रूपए का शुल्क जमा करना पड़ेगा।

हाई कोर्ट भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार अपना आवेदन जमा करेंगे तो इन सबको सर्वप्रथम लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना पड़ेगा। आगे फिर पास होने वाले उम्मीदवारों की प्रैक्टिकल परीक्षा होगी।

इस तरह से उम्मीदवारों को फिर मौखिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। तो इसमें जितने भी अभ्यर्थी पास हो जाएंगे इन्हें फिर आगे साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। तो इन सभी चरणों के माध्यम से मणिपुर उच्च न्यायालय में सिस्टम असिस्टेंट के पद पर नियुक्ति पूरी की जाएगी।

हाई कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

यदि आपको मणिपुर उच्च न्यायालय में सिस्टम असिस्टेंट के पद पर काम करना है तो ऐसे में आपको अपना आवेदन कुछ इस प्रकार से देना होगा:-

  • सर्वप्रथम आपको मणिपुर हाई कोर्ट की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपको होम पेज पर जाकर भर्ती वाले अनुभाग में चले जाना है।
  • यहां पर अब आपको सिस्टम असिस्टेंट भर्ती का लिंक दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • आपको आगे अपनी मूल जानकारी को लिखना है और ईमेल आईडी दर्ज करके पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना है।
  • इसके बाद फिर आपको लॉगिन करना है और फिर अपना नाम, अपने पिता का नाम, अपनी श्रेणी, शिक्षा योग्यता का विवरण, अनुभव इत्यादि के बारे में लिखना है।
  • फिर आपको अपने सारे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को स्कैन करते हुए अपलोड करना है।
  • अब जो आवेदन शुल्क आप पर मणिपुर उच्च न्यायालय द्वारा लागू किया गया है इसका भुगतान करना है।
  • आपको अब अपना फार्म जमा करना है और इसका प्रिंट निकाल कर रख लेना है।

FAQs

मणिपुर हाई कोर्ट वैकेंसी 2025 के लिए आवेदन देने की अंतिम तारीख कौन सी है?

मणिपुर उच्च न्यायालय की इस भर्ती के लिए आवेदन देने की अंतिम तारीख 3 दिसंबर रखी गई है। ‌

कौन से पदों पर उम्मीदवारों को उच्च न्यायालय में नियुक्त किया जाने वाला है?

सिस्टम असिस्टेंट के पद पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। ‌

मैं कौन सी तारीख से मणिपुर उच्च न्यायालय की भर्ती के लिए आवेदन जमा कर सकता हूं?

आप अपना आवेदन 18 नवंबर से जमा कर सकते हैं।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram