यदि आपने सातवीं कक्षा तक पढ़ाई की है तो ऐसे में आपके लिए नौकरी का एक बड़ा अवसर आया है। दरअसल होमगार्ड की भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस तरह से संबंधित पदों हेतु जल्दी ही आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार इस भर्ती के लिए 18 नवंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। इस तरह से फिर उम्मीदवार अपना आवेदन 21 दिसंबर तक जमा कर पाएंगे। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तिथि अगर निकल जाती है तो फिर आपका आवेदन नहीं जमा नहीं होगा।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको होमगार्ड भर्ती की सारी जानकारी देंगे। इस तरह से इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि आवेदन जमा करने के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया कौन सी रखी जाएगी।
होमगार्ड भर्ती 2025
अगर आपको अपने समाज की और अपने देश की सेवा करनी है तो ऐसे में आपको पुलिस प्रशासन के साथ काम करने का अवसर मिल सकता है। दरअसल झारखंड राज्य में होमगार्ड भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती के माध्यम से 737 पदों को भरा जाने वाला है।
इस तरह से जो भी उम्मीदवार अपना आवेदन जमा करना चाहते हैं तो वे 18 नवंबर से लेकर 21 दिसंबर तक आवेदन दे सकते हैं। यहां आपको हम यह भी बताते चलें कि ग्रामीण महिला और पुरुषों को इस भर्ती के माध्यम से 667 रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा। जबकि शहरी गृह रक्षकों हेतु 70 पद खाली रखे गए हैं।
Home Guard Recruitment 2025 Overview
| विभाग का नाम | झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी, दुमका |
| भर्ती का नाम | होमगार्ड भर्ती 2025 |
| पद का नाम | गृह रक्षक |
| कुल पद | 737 |
| योग्यता | 10वी पास |
| आवेदन प्रारम्भ | 18 नवंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 21 दिसंबर 2025 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://recruitment.jharkhand.gov.in/ |
होमगार्ड भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
ग्रामीण होमगार्ड के पदों पर आवेदन जमा करने के लिए आप सभी उम्मीदवारों को निम्नलिखित शिक्षा योग्यता को पूरा करना आवश्यक है:-
- झारखंड होमगार्ड के पद हेतु जरूरी है कि उम्मीदवार ने कम से कम सातवीं कक्षा पास कर ली हो।
- जबकि शहरी होमगार्ड हेतु आवश्यक है कि उम्मीदवार ने दसवीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।
- आवेदक दुमका जिला के संबंधित भर्ती क्षेत्र का स्थाई निवासी हो।
होमगार्ड भर्ती के लिए आयु सीमा
झारखंड होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन देने हेतु जो आयु सीमा निर्धारित की गई है वह कुछ इस प्रकार से है:-
• आवेदक की आयु कम से कम 19 साल और ज्यादा से ज्यादा 40 साल तक होनी चाहिए।
• पुरुष उम्मीदवारों की ऊंचाई 162 सेंटीमीटर तक और महिलाओं की 148 सेंटीमीटर तक की ऊंचाई होनी जरूरी है।
• आपको अगर इस भर्ती की शिक्षा से जुड़ी हुई अधिक जानकारी चाहिए तो आप नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।
होमगार्ड भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
होमगार्ड भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों को सबसे पहले शारीरिक जांच परीक्षा में शामिल होना होगा। इस प्रकार से फिर आगे हिंदी लेखन का चरण चलेगा।
इस चरण में पास होने वाले उम्मीदवारों को तकनीकी दक्षता परीक्षा में उपस्थित होना होगा। इस प्रकार से फिर सबसे योग्य उम्मीदवारों को होमगार्ड भर्ती के अंतर्गत नियुक्ति मिलेगी।
होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
यदि आप झारखंड होमगार्ड भर्ती के लिए अपना आवेदन जमा करने के इच्छुक हैं तो ऐसे में आपको अपना फार्म कुछ इस प्रकार से जमा करना होगा:-
- सर्वप्रथम आपको झारखंड होमगार्ड भर्ती के आधिकारिक पेज पर चले जाना है।
- अब आपको अपनी कुछ जानकारी को भरने के बाद पंजीकरण को पूरा करना है।
- आगे आपको प्राप्त हुए पंजीकरण नंबर के माध्यम से लॉगिन करना है।
- इसके बाद फिर आपको अपना झारखंड होमगार्ड भर्ती का फार्म सही तरह से भरना है।
- आवेदन फार्म में आपको आगे फिर सारे दस्तावेज, फोटो एवं हस्ताक्षर को अपलोड करना है।
- इस प्रकार से आपको आवेदन पत्र पूरा भर लेना है और फिर इसे सबमिट करना है।
FAQs
झारखंड होमगार्ड भर्ती के तहत कितने पदों को भरा जाएगा?
इसके तहत 737 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
भर्ती के लिए आयु सीमा क्या रखी गई है?
झारखंड गृह रक्षा वाहिनी दुमका के द्वारा इस भर्ती के लिए आयु सीमा 19 साल से लेकर 40 साल तक रखी गई है।
झारखंड होमगार्ड की भर्ती के लिए कब तक आवेदन दिया जा सकता है?
झारखंड होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन 18 नवंबर से 21 नवंबर तक उम्मीदवार दे सकते हैं।









