IBPS Clerk Result 2025: यहाँ से चेक होगा आईबीपीएस Prelims का रिजल्ट, ये रही Direct Link

By Jiya
On: November 6, 2025 11:27 AM
IBPS Clerk Result

आईबीपीएस क्लर्क रिजल्ट की प्रारंभिक परीक्षा का नतीजा अब जल्द ही जारी हो सकता है। इस तरह से जब रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी तो आप सभी अभ्यर्थी अपना परिणाम चेक करने के साथ-साथ इसे डाउनलोड भी कर पाएंगे।

यहां आपको हम बता दें कि आईबीपीएस की इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 13533 उम्मीदवारों को चुना जाएगा। तो अगर आपको भी अपने परिणामों का इंतजार है तो आपको आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर इन दिनों नजर बनाकर रखनी चाहिए।

अगर आपको आईबीपीएस क्लर्क रिजल्ट के बारे में प्रत्येक जानकारी विस्तृत रूप से चाहिए तो इसके लिए आप हमारा आज का यह लेख पढ़ सकते हैं। आज आपको इस आर्टिकल में हम बताएंगे क्लर्क परीक्षाफल कब जारी होगा और फिर कैसे आप इसे डाउनलोड कर पाएंगे। इसलिए सभी अहम जानकारी जानने के लिए आपको आखिर तक यह लेख पढ़ना होगा।

आईबीपीएस क्लर्क रिजल्ट 2025

आईबीपीएस क्लर्क रिजल्ट का इंतजार आप सभी उम्मीदवारों का कुछ ही दिनों के अंदर खत्म हो जाएगा। दरअसल इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन के द्वारा जल्द ही नतीजे की घोषणा की जा सकती है। इस प्रकार से आप सभी उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर पाएंगे।

आपको हम यहां यह भी बताते चलें कि इस परीक्षा में जो भी अभ्यर्थी सफल होंगे इन सबको मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। इस प्रकार से मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों को सामान्य व वित्तीय जागरूकता, रीजनिंग और मात्रात्मक योग्यता, अंग्रेजी इत्यादि पर आधारित प्रश्न हल करने होंगे।

IBPS Clerk Exam Result 2025 Overview

संचालन निकायबैंकिंग एवं कार्मिक चयन संस्थान
परीक्षा का नामआईबीपीएस क्लर्क
कुल पद13533
पद का नामक्लर्क (ग्राहक सेवा सहयोगी (सीएसए)
प्रारंभिक परीक्षा तिथि4 और 5 अक्टूबर 2025
मुख्य परीक्षा तिथि29 नवंबर 2025
परीक्षा परिणाम तिथिनवंबर 2025
चयन प्रक्रियाPrelims, Mains & LPT
CategoryResult
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.ibps.in/

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती की परीक्षा

आईबीपीएस के द्वारा क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा को अक्टूबर के महीने में आयोजित करवाया गया था। इस तरह से आपको हम बता दें कि यह परीक्षा अक्टूबर माह में 4, 5 और 11 तारीख को ली गई थी। तो उम्मीदवारों को परीक्षा के समाप्त होने के बाद अपने नतीजे का इंतजार है।

यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के अंतर्गत जो उम्मीदवार पास हो जाएंगे इन्हें 13533 पदों पर नियुक्त किया जाएगा। हालांकि इससे पहले 10277 खाली पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाना था लेकिन बाद में इस संख्या को बढ़ा दिया गया है।

आईबीपीएस क्लर्क रिजल्ट कब होगा जारी

लाखों उम्मीदवारों को आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में हम आपको बता दें कि सूत्रों के अनुसार यह रिजल्ट नवंबर के महीने में जारी किया जा सकता है। लेकिन अभी सही तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं है जोकि जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। ‌

दरअसल इस भर्ती परीक्षा की जो मुख्य परीक्षा है इसका आयोजन 29 नवंबर वाले दिन होगा। तो ऐसे में उम्मीदवारों को इस समय से पहले-पहले प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम उपलब्ध करा दिए जाएंगे। यहां आपको बता दें कि रिजल्ट के साथ में आप सभी परीक्षार्थियों को कट ऑफ अंक भी जारी किए जाएंगे।

आईबीपीएस क्लर्क रिजल्ट को चेक करने के लिए विवरण

जब आईबीपीएस क्लर्क भर्ती का रिजल्ट घोषित हो जाएगा तो इसको चेक करने के लिए आपको जिस जरूरी विवरण की आवश्यकता होगी वह कुछ इस प्रकार से है:-

  • रजिस्ट्रेशन संख्या अथवा रोल नंबर
  • जन्मतिथि अथवा पासवर्ड
  • कैप्चा कोड

आईबीपीएस क्लर्क रिजल्ट कैसे चेक करें?

जब आईबीपीएस क्लर्क रिजल्ट की घोषणा हो जाएगी तो आप सभी परीक्षार्थी इसे निम्नलिखित चरणों के माध्यम से चेक कर पाएंगे:-

  • सबसे शुरुआत में आपको आईबीपीएस क्लर्क भर्ती की संबंधित वेबसाइट पर चले जाना है।
  • यहां पर अब आपको होम पेज पर पहुंचना है और आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट वाले लिंक के ऊपर क्लिक करना है।
  • इसके बाद ही आपके सामने लॉगिन पेज आ जाएगा जिसमें आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड इत्यादि को लिखना है।
  • अब लॉगिन के बाद आपके सामने अगला पृष्ठ आएगा।
  • इस पेज पर आपका आईबीपीएस क्लर्क भर्ती का परिणाम आपको मिलेगा जिसे आप चेक कर सकते हैं।
  • अपने इस परिणाम को डाउनलोड करके आपको इसका एक प्रिंट भी भविष्य के उपयोग हेतु निकालना है।

FAQ

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती का रिजल्ट कब आएगा?

नवंबर के पहले या दूसरे हफ्ते में आईबीपीएस क्लर्क भर्ती का नतीजा आ सकता है।

इस भर्ती के माध्यम से कुल कितने पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा?

इसके अंतर्गत 13533 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।

आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा कब हुई थी?

यह परीक्षा 4, 5 और 11 अक्टूबर को आयोजित करवाई गई थी।

मैं अपना रिजल्ट कहां चेक कर पाऊंगा?

आप अपना रिजल्ट आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवश्यक विवरण को दर्ज करके चेक कर पाएंगे।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram