India Post Vacancy 2025: इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

By Jiya
On: November 13, 2025 12:26 PM
India Post Vacancy

डाक विभाग में जो भी उम्मीदवार नौकरी पाना चाहते हैं उनके लिए स्टाफ कार ड्राइवर के रिक्त पद पर भर्ती निकली है और वर्तमान में भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। यह आवेदन की प्रक्रिया 8 नवंबर से 2 जनवरी 2026 तक चलेगी यानी कि उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए इस बार लंबा समय दिया गया है। जिसके चलते इच्छुक सभी उम्मीदवार सभी दस्तावेज कंप्लीट करवाकर भर्ती में शामिल हो सकते हैं।

स्टाफ कार ड्राइवर के रिक्त पद पर यह भर्ती डाक विभाग मिनिस्ट्री ऑफ़ कम्युनिकेशन के द्वारा निकाली गई है। इस भर्ती में ज्यादा उम्र के उम्मीदवारों को भी शामिल होने का मौका दिया गया है जिसकी वजह से ज्यादा उम्र के उम्मीदवार भी इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो भी ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्हें ड्राइविंग आती है और ड्राइवर की जॉब करना चाहते हैं उनके पास इस बार नौकरी पाने का एक बेहतर अवसर है।

इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती 2025

इंडिया पोस्ट ऑफिस की इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सरकारी वाहन चलाने का कार्य करना होगा जिसमें उन्हें डाक विभाग के अधिकारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लेकर जाना होगा वहीं दूसरी तरफ कुछ आवश्यक दस्तावेजों को भी इधर से उधर पहुंचाने का कार्य करना रहेगा। इस भर्ती के माध्यम से 1 रिक्त पद पर उम्मीदवार का चयन किया जाएगा क्योंकि 1 रिक्त पद के लिए ही इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

इस भर्ती के लिए कोई भी लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी बल्कि डायरेक्ट ही आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में से योग्य उम्मीदवार का चयन कर लिया जाएगा और चयन केवल ऐसे उम्मीदवार का किया जाएगा जिसे ड्राइविंग आती है इसलिए वहीं उम्मीदवार आवेदन की प्रक्रिया को पूरी करें जिन्होंने पहले ड्राइविंग का कार्य किया हुआ है।

India Post Recruitment 2025 Overview

विभाग का नामडाक विभाग संचार मंत्रालय
भर्ती का नामइंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती
पद का नामस्टाफ कार ड्राइवर
आवेदन प्रारम्भ 8 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि2 जनवरी 2026
कुल पद 01
योग्यताड्राइविंग का अनुभव
वेतन19900 रूपये से लेकर 63200 रूपये
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.indiapost.gov.in/

इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए योग्यता

योग्यता में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का ड्राइविंग लाइसेंस बना होना चाहिए और उम्मीदवार के पास ड्राइविंग का अनुभव भी होना चाहिए। जो भी ऐसे उम्मीदवार हैं वह इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा अन्य योग्यता में नियम अनुसार उम्मीदवार की आयु होनी चाहिए वही सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले अन्य दस्तावेज भी बने होने चाहिए।

इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती आयु सीमा

ज्यादातर भर्तियों में ज्यादा उम्र के उम्मीदवारों को शामिल होने का मौका नहीं मिलता है जबकि इस भर्ती में 50 साल से ऊपर के व्यक्ति भी फॉर्म को भर सकते हैं और भर्ती में शामिल हो सकते हैं। क्योंकि इस भर्ती के लिए आयु सीमा अधिकतम में 56 वर्ष की निर्धारित की गई है।

इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती सैलरी

सफलतापूर्वक इस भर्ती का आयोजन कर लेने के बाद में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 19900 रूपये से लेकर 63200 रूपये तक की सैलरी हर महीने मिलेगी। जिनके लिए भी यह सैलरी पर्याप्त है और योग्य है और आवेदन करना चाहते हैं वह सभी इस भर्ती का फॉर्म भरकर ऑफलाइन फॉर्म को जमा करने के स्थान पर फॉर्म को जमा करके आवेदन की प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं।

इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती का पीडीएफ

इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन 8 नवंबर 2025 की तारीख को आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया गया था। जो नागरिक आधिकारिक नोटिफिकेशन को डाउनलोड करना चाहते हैं वह सभी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे नोटिफिकेशन जरूर डाउनलोड करना है और विस्तार रूप से अच्छे से जानकारी हासिल करनी है।

इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले भर्ती का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें तथा उसका प्रिंटआउट निकलवाए।
  • अब ध्यानपूर्वक आवेदन फॉर्म को भर देना है और सही ऑप्शन पर टिक मार्क भी कर देने है।
  • दस्तावेज की फोटो कॉपी भी फॉर्म के साथ लगाएं और फॉर्म को एक लिफाफे में रखें।
  • इसके बाद इस फॉर्म को सहायक महानिदेशक डाक विभाग डाक भवन संसद मार्ग नई दिल्ली 11001 के पते पर भेजें।
  • ध्यान रहे फॉर्म 2 जनवरी 2026 की तारीख से पहले दिए जाने वाले पत्ते पर भेज देना है।
  • इतना करने पर इस भर्ती के लिए आवेदन हो जाएगा।

FAQs

क्या इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं?

इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया रखी गई है जिसकी वजह से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकेगी।

इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती का आयोजन किस रिक्त पद के लिए किया जा रहा है?

इस बार इस भर्ती का आयोजन स्टाफ कार ड्राइवर के रिक्त पद के लिए किया जा रहा है।

इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए आवेदन हेतु आखिरी तारीख क्या है?

आवेदन के लिए आखिरी तारीख 2 जनवरी 2026 है।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram