यदि आपका सपना इंडियन एयर फोर्स में जाने का है तो हमारे पास आपको बताने के लिए एक काफी महत्वपूर्ण जानकारी है। खबर यह है कि इंडियन एयर फोर्स एफकैट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
इस तरह से अभी इसका शॉर्ट नोटिफिकेशन घोषित हुआ है लेकिन जल्दी ही डिटेल नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा। जारी किए गए विज्ञापन के मुताबिक सभी इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म 17 नवंबर से जमा कर सकेंगे। जबकि इस भर्ती की आखिरी तारीख 14 दिसंबर निर्धारित की गई है।
अगर आपको इंडियन एयर फोर्स एफकैट भर्ती का सारा विवरण जानना है तो हमारा आज का आर्टिकल आपको पूरा पढ़ना होगा। हम आज आपको इस लेख में यह बताएंगे कि इस भर्ती के लिए आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा व चयन प्रक्रिया एवं आवेदन जमा करने की प्रक्रिया कौन सी रखी गई है।
इंडियन एयर फोर्स एफकैट भर्ती 2026
इंडियन एयर फोर्स की तरफ से युवाओं के लिए बड़ा मौका आया है। जानकारी के लिए बताते चलें कि इंडियन एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी एफकैट साल 2026 बैच हेतु विज्ञापन जारी हुआ है। तो इस प्रकार से ऐसे युवा जो देश की वायु सेना में शामिल होने के इच्छुक हैं तो वे अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन देने की प्रक्रिया 17 नवंबर से लेकर 14 दिसंबर तक चलने वाली है।
यहां आपको हम यह जानकारी देना चाहते हैं कि एफकैट हमारे देश की एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है और इसका आयोजन हर वर्ष दो बार भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित करवाया जाता है। तो जो उम्मीदवार परीक्षा को पास कर लेते हैं इन्हें ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल ब्रांच, फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी नॉन-टेक्निकल ब्रांच के तहत नियुक्त किया जाता है।
Indian Air force AFCAT Recruitment 2025 Overview
| विभाग का नाम | भारतीय वायु सेना (आईएएफ) |
| भर्ती का नाम | इंडियन एयर फोर्स एफकैट भर्ती 2026 |
| ब्रांच | फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल एंड नॉन टेक्निकल) |
| कुल पद | 340 |
| आवेदन प्रारम्भ | 17 नवंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 14 दिसंबर 2025 |
| वेतन | रु. 56100- रु. 177500 (फ्लाइंग ऑफिसर) |
| शैक्षिक योग्यता | न्यूनतम 12वीं कक्षा पास |
| परीक्षा का नाम | एएफसीएटी 1/2026 |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://afcat.edcil.co.in/ |
इंडियन एयर फोर्स एफकैट भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता
जो उम्मीदवार भारतीय वायु सेना में काम करने में रुचि रखते हैं और आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित शिक्षा योग्यता को पूरा करना होगा:-
- फ्लाइंग ब्रांच के लिए जरूरी है कि अभ्यर्थी ने 12वीं कक्षा भौतिक और गणित विषय में पास की हो। साथ ही अभ्यर्थी ने न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक या इसके समकक्ष डिग्री प्राप्त की हो।
- ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल हेतु जरूरी है कि उम्मीदवार ने इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की डिग्री हासिल की हो।
- ग्राउंड ड्यूटी नॉन टेक्निकल हेतु आवश्यक है कि उम्मीदवार ने 60% अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक किया हो।
इंडियन एयर फोर्स एफकैट भर्ती के लिए आयु सीमा
इंडियन एयर फोर्स एफकैट भर्ती के आवेदन के लिए आयु सीमा कुछ इस प्रकार से निर्धारित की गई है:-
- फ्लाइंग ब्रांच के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार की उम्र 20 साल से 24 साल तक हो।
- ग्राउंड ड्यूटी हेतु आवश्यक है कि उम्मीदवार की आयु 20 साल से 26 साल तक हो।
इंडियन एयर फोर्स एफकैट भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
भारतीय वायु सेना के द्वारा एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का आयोजन करवाया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि अगले साल 1 जनवरी 2026 में यह परीक्षा ली जाएगी।
इस तरह से जो अभ्यर्थी पास हो जाएंगे फिर इन्हें संबंधित पदों पर इनकी योग्यता के अनुसार नियुक्त किया जाएगा। चयन प्रक्रिया और परीक्षा से संबंधित जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन में जारी की जाएगी।
इंडियन एयर फोर्स एफकैट भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
जब इस भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा तो इसके बाद आप सभी उम्मीदवार अपना आवेदन कुछ इस प्रकार से दे पाएंगे:-
- सबसे प्रारंभ में आपको इंडियन एयर फोर्स एफकैट की वेबसाइट पर चले जाना है।
- अब आपको यहां पर मुख्य पेज पर एफकैट भर्ती से संबंधित लिंक दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- आगे फिर आपको अपना मोबाइल नंबर और अपनी ईमेल आईडी को दर्ज करके पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
- इसके बाद आपको लॉगिन करना है और आवेदन पत्र में अपनी सारी निजी और शिक्षा से जुड़ी हुई जानकारी को लिखना है।
- फॉर्म भर लेने के बाद फिर आपको अपना फोटो, अपने हस्ताक्षर और अन्य सारे दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- फिर आप पर जो भी आवेदन शुल्क लागू किया गया है इसे ऑनलाइन तरीके से जमा करना है।
- अंत में फिर आपको अपना एफकैट भर्ती का फॉर्म जमा कर देना है और इसका प्रिंट निकाल कर रखना है।
FAQs
इंडियन एयर फोर्स एफकैट भर्ती 2026 की आवेदन की प्रक्रिया कब से कब तक है?
इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर से लेकर 14 दिसंबर 2025 तक चलेगी।
भारतीय वायु सेना में कौन से पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा?
भारतीय वायु सेना में इस परीक्षा के माध्यम से फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और नॉन टेक्निकल पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा।
एफकैट भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन कब जारी होगा?
जल्दी ही आप सभी को एफकैट भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।









