Indian Army New Vacancy 2025: इंडियन आर्मी नई भर्ती के फॉर्म भरना शुरू

By Jiya
On: November 9, 2025 1:39 PM
Indian Army New Vacancy

भारतीय सेना में शामिल होकर जो भी देश की सेवा करना चाहते हैं ऐसे उम्मीदवारों के लिए वर्तमान समय में भर्ती निकाली हुई है और 13 नवंबर 2025 तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी आवेदन की आखिरी तारीख बहुत ही नजदीक है जिसके चलते उम्मीदवारों को जल्दी ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस भर्ती के माध्यम से 90 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट पद पर जॉइनिंग दी जाएगी।

इस भर्ती का नोटिफिकेशन अक्टूबर के महीने में ही जारी हो गया था और तभी से ही आवेदन की प्रक्रिया चल रही है 14 अक्टूबर से इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी जो कि अभी भी चालू है और इसी वजह से अभी भी आवेदन करने का एक अच्छा मौका है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी एग्जाम के होगा ऐसे में जो भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने का सपना देख रहे हैं सभी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

इंडियन आर्मी नई भर्ती 2025

भारतीय सेना की यह भर्ती उम्मीदवारों के लिए काफी खास होने वाली है क्योंकि इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन एक अच्छे पद पर तो होगा ही सही साथ ही उम्मीदवारों को ज्यादा सैलरी भी प्रदान की जाएगी जिसमें उम्मीदवारों को सैलरी ट्रेनिंग के दौरान 56,100 रुपए से अधिक की मिलेगी। वहीं कमिशनिंग के बाद हर साल 17 से 18 लाख रूपये की सैलरी मिलेगी।

इस भर्ती से जुड़ी संपूर्ण जानकारी का नोटिफिकेशन आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया गया है वहीं आवेदन का लिंक भी आधिकारिक पोर्टल पर ही एक्टिव किया गया है। तो जो आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार है वह सभी आधिकारिक नोटिफिकेशन को डाउनलोड करें और विस्तार रूप से जानकारी को हासिल करें तथा ऑनलाइन ही आवेदन की प्रक्रिया को पूरी करें क्योंकि आवेदन फॉर्म केवल ऑनलाइन तरीके से स्वीकार किए जा रहे हैं।

Indian Army Recruitment 2025 Overview

विभाग का नामभारतीय सेना तकनीकी प्रवेश योजना (TES-55)
भर्ती का नामइंडियन आर्मी नई भर्ती
पद का नामलेफ्टिनेंट पद
कुल पद 90
शैक्षणिक योग्यता12वीं कक्षा पास
पात्रता अविवाहित पुरुष
आयु16.5 वर्ष से 19.5 वर्ष के बीच
सैलरी56,100/- रूपए प्रतिमाह
चयन प्रक्रियाआवेदन>शॉर्टलिस्टिंग> एसएसबी>मेडिकल>मेरिट लिस्ट
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://joinindianarmy.nic.in/

इंडियन आर्मी भर्ती के लिए आयु सीमा

इंडियन आर्मी की इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु cc में होनी चाहिए। और आयु की गणना के लिए तारीख 1 जुलाई 2026 है। ऐसे उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं जिनका जन्म 2 जनवरी 2007 से 1 जनवरी 2010 के बीच में हुआ है जो भी ऐसे उम्मीदवार है और आवेदन करना चाहते हैं जरूर करे।

इंडियन आर्मी भर्ती के लिए पात्रता

  • इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित पुरुष ही आवेदन की प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं।
  • भारतीय नागरिकता प्राप्त ही इस भर्ती में शामिल होने के लिए योग्य है।
  • उम्मीदवार ने शैक्षणिक योग्यता में 12वीं कक्षा की पढ़ाई फिजिक्स केमिस्ट्री और मैथ्स विषय से की हुई होनी चाहिए।
  • वही उम्मीदवार जेईई मैंस की परीक्षा में भी शामिल हुआ होना चाहिए।

इंडियन आर्मी भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

भारतीय सेना की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शॉर्ट लिस्टिंग एसएसबी इंटरव्यू मेडिकल और मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। तो चयन प्रक्रिया के इन्हीं चरण में उम्मीदवारों को शामिल होना होगा इनके अलावा कोई भी लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी। वही शॉर्टलिस्ट किए जाने वाले उम्मीदवारों को एसएससी इंटरव्यू के लिए वर्ष 2026 के फरवरी या मार्च के महीने में बुलाया जा सकता है इसकी जानकारी आगे जारी की जाएगी।

इंडियन आर्मी भर्ती के लिए फिजिकल फिटनेस

  • आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने वाले उम्मीदवारों को चयनित होने के लिए 10 मिनट 30 सेकंड में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
  • 40 पुशअप और 6 पुल अप लगाने होंगे।
  • 30 सीटअप भी लगवाए जाएंगे।
  • वही स्क्वाट्स के 2 सेटस 30 रिपीटेशन करने होंगे।
  • अन्य और भी चरण आयोजित होंगे और वही तैराकी के फंडामेंटल की जानकारी उम्मीदवार को होनी चाहिए और यह उम्मीदवार को आने चाहिए।

इंडियन आर्मी नई भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • भर्ती के आवेदन के लिए सभी उम्मीदवार स्मार्टफोन में भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करें।
  • अब वेबसाइट पर सबसे पहले कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा तो कैप्चा कोड दर्ज करके इंटर वेबसाइट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर नोटिफिकेशन के सेक्शन में जाकर पीडीएफ ओपन करके अच्छे से जानकारी हासिल करके योग्यता को चेक करें।
  • इतना करके अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक कर देना है और जन्मतिथि की जानकारी को दर्ज करें तथा जेंडर योग्यता और वैवाहिक स्थिति का चयन करें।
  • इसके बाद आगे बढ़ते जाना है और पूरे फॉर्म को कंप्लीट कर लेना है।
  • अंत में फॉर्म को सबमिट कर देना है और फॉर्म सबमिट करते ही आवेदन हो जाएगा।

FAQs

2025 में इंडियन आर्मी के फॉर्म कब भरे जाएंगे?

2025 में इंडियन आर्मी के फॉर्म भरे जा रहे हैं जो की 13 नवंबर 2025 तक भरे जाएंगे जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं समय पर आवेदन करें।

मुझे इंडियन आर्मी का फॉर्म भरने में समस्या आ रही है मैं क्या करूं?

किसी भी नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर वहां से इंडियन आर्मी की भर्ती का फॉर्म भरवाकर ऑनलाइन करवाए।

क्या इंडियन आर्मी की भर्ती में लिखित परीक्षा का आयोजन होगा?

जी नहीं इस बार लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram