IRCTC Recruitment 2025: बिना परीक्षा की सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

By Jiya
On: November 7, 2025 9:41 AM
IRCTC Recruitment

आईआरसीटीसी की तरफ से नई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को जल्दी शुरू किया जाने वाला है। ऐसे में हम आपको बता दें कि इसके अंतर्गत 64 पदों पर योग्य उम्मीदवारों को नौकरी मिलेगी

इसके अलावा आपको यह भी बताते चलें कि हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के पदों पर भर्ती का आयोजन करवाया जाएगा। इस तरह से हम आपको बता दें कि इच्छुक अभ्यर्थी 8 नवंबर से लेकर 18 नवंबर तक साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

अगर आपको भी आईआरसीटीसी भर्ती के बारे में पूरी जानकारी चाहिए तो इसमें हमारा आज का यह आर्टिकल आपकी काफी ज्यादा सहायता कर सकता है। आज आपको हम इस लेख में यह बताएंगे कि इस भर्ती के लिए आयु सीमा, शिक्षा योग्यता, चयन प्रक्रिया, साक्षात्कार और आवेदन प्रक्रिया क्या रहने वाली है।

आईआरसीटीसी भर्ती 2025

हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 64 खाली पदों पर आईआरसीटीसी के द्वारा भर्ती की प्रक्रिया को अब शुरू किया जाने वाला है। ‌इस तरह से हम आपको बता दें कि किसी भी उम्मीदवार से लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी।

दरअसल आईआरसीटीसी के द्वारा उम्मीदवारों को साक्षात्कार के आधार पर चुना जाएगा। तो सभी इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं। यह आपको हम यह भी जानकारी देते चलें कि साक्षात्कार को 8 नवंबर से शुरू किया जाएगा और इसके लिए 18 नवंबर अंतिम तारीख तय की गई है।

इस प्रकार से हम आपके यहां बता दें कि उम्मीदवार निर्धारित की गई तिथियों पर इस भर्ती के साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। तो अगर आपने हॉस्पिटैलिटी या होटल मैनेजमेंट से जुड़ा हुआ कोई पाठ्यक्रम किया है तो आप अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

IRCTC Vacancy 2025 Overview

विभाग का नामभारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC)
भर्ती का नामआईआरसीटीसी भर्ती 2025
पद का नामहॉस्पिटैलिटी मॉनिटर
कुल पद 64
योग्यताबीएससी या फिर बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन
चयन प्रक्रियासाक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल फिटनेस का टेस्ट
आवेदन प्रारम्भ 8 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि18 नवंबर 2025
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटirctc.co.in

आईआरसीटीसी भर्ती के लिए आयु सीमा

आईआरसीटीसी भर्ती के तहत उम्मीदवारों की आयु सीमा कुछ इस प्रकार से रखी गई है:-

  • सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 साल तक तय की गई है।
  • जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ऊपरी आयु सीमा 31 वर्ष तक निर्धारित है। ‌
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए अधिकतम आयु 33 साल तक रखी गई है।
  • दिव्यांग उम्मीदवारों हेतु अधिकतम आयु 38 साल तक निर्धारित की गई है।
  • उम्मीदवारों की आयु की गिनती 1 अक्टूबर साल 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

आईआरसीटीसी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

अगर आपको आईआरसीटीसी की इस भर्ती के लिए अपना आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित शिक्षा मानदंडों को पूरा करने की आवश्यकता है:-

  • आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होटल मैनेजमेंट या हॉस्पिटैलिटी से जुड़ा हुआ कोर्स किया हो।
  • इस तरह से उम्मीदवार ने होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग साइंस में बीएससी या फिर बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन किया हो।
  • या फिर उम्मीदवार ने टूरिज्म और होटल मैनेजमेंट में एमबीए या कुलिनरी आर्ट्स में बीबीए या एमबीए किया हो।
  • उम्मीदवार को संबंधित क्षेत्र में दो वर्षों का काम करने का अनुभव अनिवार्य तौर पर होना चाहिए।

आईआरसीटीसी भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

आईआरसीटीसी के द्वारा इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को सीधा साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों को चेक किया जाएगा और इसके बाद फिर मेडिकल फिटनेस का टेस्ट लिया जाएगा।

तो इस तरह से हम आपको यहां पर जानकारी देते चलें कि उम्मीदवारों को ना तो कोई लिखित परीक्षा देनी पड़ेगी और ना ही किसी लंबी प्रक्रिया को अपनाना पड़ेगा। आईआरसीटीसी की ओर से उम्मीदवारों को इनकी योग्यता, अनुभव और साक्षात्कार के आधार पर यह नौकरी प्रदान की जाएगी।

आईआरसीटीसी भर्ती के तहत वेतन

जिन उम्मीदवारों को आईआरसीटीसी भर्ती के लिए योग्य माना जाएगा और नौकरी दी जाएगी तो इन्हें प्रति महीने सैलरी भी प्राप्त होगी। इस तरह से हम आपको बता दें कि उम्मीदवारों को हर महीने 30000 रूपए का वेतनमान मिलेगा।

सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को आईआरसीटीसी की तरफ से कुछ दूसरे भत्तों का फायदा भी प्राप्त होगा। इस प्रकार से यह कहना गलत नहीं होगा कि यह सैलरी उन युवाओं के लिए काफी ज्यादा आकर्षक है जो हॉस्पिटैलिटी के सेक्टर में एक सम्मानजनक कैरियर बनाना चाहते हैं।

आईआरसीटीसी भर्ती साक्षात्कार विवरण

आईआरसीटीसी भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों के लिए देश के अलग-अलग शहरों में साक्षात्कार का आयोजन करवाया जाएगा। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थी अपने शहर के समीप आयोजित किए गए साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। तो इंटरव्यू से संबंधित विवरण निम्नलिखित कुछ इस प्रकार से है:-

  • सबसे शुरुआत में 8 नवंबर को त्रिवेंद्रम में साक्षात्कार को शुरू किया जाएगा।
  • फिर इसके पश्चात 12 नवंबर को बेंगलुरु में साक्षात्कार का आयोजन होगा।
  • आगे फिर 15 नवंबर को चेन्नई में इंटरव्यू लिया जाएगा।
  • इसके बाद 18 नवंबर को आईआरसीटीसी द्वारा तमिलनाडु में इंटरव्यू होगा।
  • आप सभी उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए अपने साथ सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर जाने होंगे।

आईआरसीटीसी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आपको आईआरसीटीसी भर्ती के तहत अपना आवेदन जमा करना है तो ऐसे में आपको निम्नलिखित तरीके का इस्तेमाल करके अप्लाई करना चाहिए:-

  • सबसे शुरुआत में आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • फिर होम पेज पर आपको इस भर्ती से जुड़ा हुआ लिंक ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
  • अगले पेज पर आपको अपना सारा विवरण दर्ज करना है और पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना है।
  • आगे फिर आपको अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करके अपना आवेदन फार्म जमा करना है।
  • फार्म को सबमिट करने के बाद आपको इसका एक प्रिंट निकाल कर रखना है ताकि साक्षात्कार में इसका उपयोग किया जा सके

FAQs

आईआरसीटीसी भर्ती के तहत कितने पदों पर भर्ती होगी?

इस भर्ती के माध्यम से 64 पदों पर भर्ती होगी।

मैं इस भर्ती के लिए साक्षात्कार में कौन सी तारीख तक शामिल हो सकता हूं?

इसके लिए आप प्रत्यक्ष रूप से साक्षात्कार में 8 नवंबर से लेकर 18 नवंबर तक शामिल हो सकते हैं।

आईआरसीटीसी भर्ती के लिए आवेदन पत्र कहां पर जमा करना चाहिए?

इसके लिए आप सभी इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन आईआरसीटीसी की संबंधित वेबसाइट पर जाकर जमा करना चाहिए।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram