Jail Warder Vacancy 2025: 10वी पास जेल वार्डर भर्ती के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

By Jiya
On: November 9, 2025 4:03 PM
Jail Warder Vacancy

जो अभ्यर्थी जेल वार्डर की सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे हैं ऐसे अभ्यर्थी अब जेल वार्डर की भर्ती में शामिल होकर जेल वार्डर के पद पर चयनित हो सकते हैं क्योंकि भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है और 1700 से भी अधिक रिक्त पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 नवंबर से 8 दिसंबर 2025 तक चलेगी यानी कि उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए पूरा एक महीना मिल रहा है।

जेल वार्डर की इस खास भर्ती में पुरुष उम्मीदवारों को तो शामिल होने का मौका दिया ही गया है साथ ही महिला उम्मीदवारों को भी मौका मिला है ऐसे में सभी ही इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। जिन भी अभ्यर्थियों का सपना जेल वार्डर बनने का है उन सभी के पास अपने इस सपने को पूरा करने का इस बार बेहतर अवसर है क्योंकि इस बार भर्ती में रिक्त पदों की संख्या भी ज्यादा है इसलिए अच्छे से तैयारी के साथ उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं।

जेल वार्डर भर्ती 2025

जेल वार्डर भर्ती का नोटिफिकेशन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा जारी किया गया है। और 8 दिसंबर तक आवेदन की प्रक्रिया के चलने के बाद में परीक्षा शुल्क का भुगतान उम्मीदवार 10 दिसंबर की तारीख तक कर सकेंगे वहीं उम्मीदवारों को फॉर्म में संशोधन करने का मौका भी मिलेगा जिसके लिए तारीख 11 दिसंबर से 13 दिसंबर तक की है तो इस तारीख को ध्यान में रखते हुए जिन्हें किसी प्रकार का संशोधन करना है वह संशोधन कर सकेंगे।

Jail Warder Recruitment 2025 Overview

विभाग का नामझारखंड कर्मचारी चयन आयोग
भर्ती का नामजेल वार्डर भर्ती 2025
पद का नामकक्षपाल, जेल वार्डर
नौकरी का स्थानझारखंड
कुल पद 1733
योग्यता10वीं कक्षा पास
आवेदन प्रारम्भ 7 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि8 दिसंबर 2025
वेतन₹19,900 – ₹63,200
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://jssc.jharkhand.gov.in/

जेल वार्डर भर्ती के लिए आयु सीमा और अन्य योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच में होनी चाहिए लेकिन आरक्षित वर्ग से संबंध रखने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट भी मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं कक्षा की पढ़ाई करके 10वीं कक्षा पास की हुई होनी चाहिए। जो भी ऐसे उम्मीदवार है वह सभी अन्य जानकारी को चेक करके इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं

जेल वार्डर भर्ती के लिए शारीरिक पात्रता

जेल वार्डन भर्ती में शामिल होने वाले पुरुष उम्मीदवारो की लंबाई 160 सेमी होनी चाहिए हालांकि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 155 सेमी निर्धारित की गई है। वही महिला उम्मीदवारों के लिए लंबाई 148 सेमी तय की गई है।

शारीरिक पात्रता में पुरुष उम्मीदवार और महिला उम्मीदवारों को दौड़ भी लगानी होगी जिसमें पुरुष उम्मीदवारों को 6 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। और महिला उम्मीदवार को 10 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी।

जेल वार्डर भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा फिजिकल टेस्ट डॉक्यूमेंट सत्यापन के चरणों का आयोजन किया जाएगा। और जो भी उम्मीदवार इन सभी में सफल हो जाएंगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे उन उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा। सभी उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के सभी चरण को लेकर ही अच्छे से तैयारी करें क्योंकि सभी में शामिल होना अनिवार्य रहेगा।

जेल वार्डर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क इस भर्ती में शामिल होने वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 50 रूपये का रखा गया है वहीं अन्य के लिए 100 रूपये का आवेदन शुल्क है। तो इस आवेदन शुल्क का भी भुगतान उम्मीदवारों को अवश्य करना है वही आवेदन करने से पहले संबंधित प्रत्येक जानकारी प्रत्येक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके उसके जरिए भी जरूर हासिल करें।

जेल वार्डर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • अब जेल वार्डन भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद बेसिक जानकारी को दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें और फिर लॉगिन करें।
  • फिर भर्ती का फॉर्म खुलेगा तो संपूर्ण जानकारी फॉर्म में दर्ज करें।
  • दस्तावेज की जानकारी भी पूछी जाएगी तो उम्मीदवार यह जानकारी भी दर्ज करें और दस्तावेज तथा हस्ताक्षर फोटो सभी को अपलोड करें।
  • इतना करके फॉर्म को सबमिट करें तथा आवेदन शुल्क की राशि का भुगतान करें।
  • अब फॉर्म का प्रिंटआउट भी निकलवा लेना है ताकि भविष्य में उपयोग में लिया जा सके।

FAQs

जेल वार्डर की भर्ती में मिलने वाली सैलरी कितनी है?

जेल वार्डर की भर्ती में शामिल होकर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को वेतन लेवल 2 के हिसाब से सैलरी मिलेगी जिसमें उम्मीदवारों को 19900 से 63200 रूपये तक की सैलरी प्राप्त होगी।

क्या जेल वार्डर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं?

जी हां जेल वार्डर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

जेल वार्डन की भर्ती कब निकलेगी?

वर्तमान समय में जेल वार्डर की भर्ती निकली हुई है और आवेदन की प्रक्रिया भी चालू है।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram