Kisan Credit Card Online Apply: किसान क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

By Jiya
On: November 16, 2025 2:25 PM
Kisan Credit Card Apply Online

अगर आप एक किसान हैं और आप सरकार से सस्ते ब्याज पर लोन लेना चाहते हैं तो ऐसे में आपके पास किसान क्रेडिट कार्ड होना चाहिए। दरअसल इस कार्ड के माध्यम से किसानों को कृषि और पशुपालन जैसे कामों को करने के लिए 500000 रूपए तक का लोन सरलता के साथ मिल जाता है।

इस लोन की सबसे विशेष बात यह भी है कि किसानों को इस पर 7% की दर से ब्याज देना पड़ता है। तो हम आपको बता दें कि अगर किसान समय पर अपने लोन को जमा करते हैं तो तब इन्हें इस ब्याज पर 3% तक की छूट भी सरकार से प्राप्त होती है।

यदि आपको किसान क्रेडिट कार्ड अप्लाई ऑनलाइन करना है तो ऐसे में आज हम आपको इससे संबंधित जानकारी देने वाले हैं। इस तरह से हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इस योजना का लाभ लेकर अपनी खेती-बाड़ी से जुड़ी हुई गतिविधियों को पूरा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे केसीसी कार्ड बनवा सकते हैं।

किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2025

हमारे देश के किसानों के लिए सरकार की तरफ से किसान क्रेडिट कार्ड योजना को साल 1998 में शुरू किया गया था। इस योजना को लाने के पीछे सरकार का उद्देश्य किसानों को खेती हेतु कीटनाशक, बीज, फर्टिलाइजर इत्यादि के लिए लोन प्रदान करना था।

फिर साल 2004 में इस योजना से मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी और कृषि निवेश जैसे कामों के लिए भी लोन दिया जाने लगा। इच्छुक किसान अपनी भूमि के आकार, अपनी फसल और खेती के प्रकार के अनुसार केसीसी कार्ड के माध्यम से लोन प्राप्त कर सकते हैं।

यहां आपको हम यह भी जानकारी के लिए बताते चलें कि जो केसीसी कार्ड होता है वह एटीएम/ डेबिट कार्ड की तरह होता है और किसान इसके माध्यम से सीधे तौर पर जरूरत के अनुसार राशि निकाल सकते हैं। इस तरह से किसानों को यह कार्ड निजी बैंक, सरकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और छोटे वित्तीय बैंक और कोऑपरेटिव बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है।

Kisan Credit Card Yojana 2025 Overview

विभाग का नामकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
योजना का नामकिसान क्रेडिट कार्ड योजना
दस्तावेज का नामकिसान क्रेडिट कार्ड (KCC)
योजना की शुरुआतवर्ष 1998
लाभ5 लाख रूपए तक का लोन
अन्य उपयोगबीमा कवरेज, निवेश ऋण, फसली ऋण आदि
ब्याज दर7% वार्षिक
छूट3% तक की
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.jansamarth.in/

किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लाभ

सरकार की तरफ से किसान क्रेडिट कार्ड योजना के जो लाभ प्रदान किए जाते हैं इनके बारे में जानकारी हमने निम्नलिखित दी है:-

  • किसानों को केसीसी कार्ड के द्वारा वार्षिक 7% ब्याज पर लोन दिया जाता है। यदि किसान लोन के भुगतान को समय पर यानी 1 वर्ष के अंदर कर देते हैं तो तब इन्हें 3% ब्याज सब्सिडी का फायदा प्राप्त होता है।
  • आवश्यकता के समय किसान केसीसी कार्ड के द्वारा कभी भी राशि निकाल सकते हैं। ‌
  • जिनके पास किसान क्रेडिट कार्ड होता है इन सबको स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, फसल बीमा जैसी सुविधाओं का भी फायदा मिलता है।
  • किसानों को जो लोन दिया जाता है वह भूमि, फसल और निवेश के ऊपर निर्भर होता है जिसकी वजह से भूमि की न्यूनतम सीमा कोई भी निश्चित नहीं की गई है।
  • केसीसी कार्ड से किसान मोबाइल बैंकिंग, एटीएम, पीओएस मशीन या फिर आधार कार्ड के द्वारा पैसों का लेनदेन कर सकते हैं।

किसान क्रेडिट कार्ड हेतु पात्रता

किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए पात्रता मानदंड कुछ इस प्रकार से रखें गए हैं :-

  • संयुक्त रूप से या फिर व्यक्तिगत रूप से खेती करने वाले किसान।
  • जो किसान बटाईदार, किराएदार या फिर मौखिक पट्टे पर खेती करते हैं इन्हें पात्र माना गया है।
  • स्व-सहायता समूह और ज्वाइंट लायबिलिटी ग्रुप
  • जो किसान कृषि गतिविधियों में लगे हुए हैं जैसे मछली पालन, मधुमक्खी पालन, डेयरी, पोल्ट्री फार्म आदि को केसीसी कार्ड दिया जाता है।

किसान क्रेडिट कार्ड पर लगने वाला ब्याज दर

जिन किसानों के पास केसीसी कार्ड होता है इन्हें इसके माध्यम से लोन लेने पर ब्याज का भुगतान कुछ इस प्रकार से करना होता है:-

  • केसीसी लोन पर किसानों को वार्षिक 7% का ब्याज दर देना होता है।
  • सरकार की तरफ से 3 लाख रूपए तक के ऋण पर ब्याज सब्सिडी प्राप्त होती है।
  • अगर किसान लिए गए लोन को समय पर चुका देते हैं तो फिर इन्हें 3% की अलग से ब्याज पर छूट मिलती है।
  • हालांकि कुछ बैंकों में केसीसी की ब्याज दर 7% से लेकर 13% तक भी देनी पड़ सकती है जो हर बैंक की नीति पर आधारित होती है।

किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लोन की राशि

अगर आप किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के बाद लोन लेना चाहते हैं तो यह इस बात के ऊपर निर्भर है कि आपके पास खेती करने की कितनी जमीन है। इसके अलावा खेत में किसान कौन सी फसल को लगा रहे हैं यह भी जरूरी है। दरअसल सरकार के द्वारा लोन की राशि को तय करते समय यह देखा जाता है कि फसल को उगाने के लिए किसानों का कितना खर्च आएगा।

इसके अलावा कुछ और अन्य बातें जैसे कि खेती का क्षेत्र कितना बड़ा है, घर की आवश्यकताओं के खर्च हेतु 10% राशि और खेती के औजारों की देखरेख हेतु 20% तक की धनराशि को भी जोड़ा जाता है। तो इस प्रकार से हम आपको बता दें कि किसान इस योजना के माध्यम से अधिकतम 5 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं।

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आप सभी किसानों को अपने बैंक की वेबसाइट पर या फिर मोबाइल एप्लीकेशन पर चले जाना है।
  • यहां पर अब आपको होम पेज पर एग्री लोन्स वाले अनुभाग में चले जाना है।
  • फिर आपको किसान क्रेडिट कार्ड का विकल्प चुन लेना है और अप्लाई या फिर डाउनलोड फॉर्म का बटन दबाना है।
  • अब आपको जो भी जानकारी मांगी गई है इसे भरना है और फिर आवेदन को जमा करना है।
  • फिर बैंक की तरफ से आपके आवेदन की जांच करके 3 से 4 दिन के अंदर आपसे संपर्क किया जाएगा।

FAQs

किसान क्रेडिट कार्ड अप्लाई ऑनलाइन कैसे किया जा सकता है?

इसके लिए किसानों को अपने बैंक की वेबसाइट पर या फिर मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन देना होता है।

मुझे केसीसी कार्ड के माध्यम से कितना लोन मिल सकता है?

आपको केसीसी कार्ड के माध्यम से अधिकतम 5 लाख रुपए तक का लोन प्राप्त हो सकता है।

केसीसी कार्ड पर कितना ब्याज लगता है?

केसीसी कार्ड पर सरकार ने 7% तक का वार्षिक ब्याज निर्धारित किया है।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram