लाडली बहना योजना की सभी पात्रता रखने वाली राज्य की बहनों को जल्दी ही किस्त का पैसा वितरित किया जाएगा। दरअसल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी की तरफ से 30वीं किस्त की तारीख का ऐलान किया गया है।
तो इस प्रकार से सभी महिलाओं को अब लाडली बहना योजना 30वीं किस्त का लाभ घोषित की गई तिथि तक मिल जाएगा। लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि मुख्यमंत्री जी के द्वारा किस्त को लेकर क्या जानकारी साझा की गई है।
आपको यदि लाडली बहना योजना की 30वीं किस्त के बारे में सारी जानकारी जाननी है तो इसमें हमारा यह लेख आपको बहुत मदद करेगा। आज इस आर्टिकल में हम आपको लाडली बहना योजना की अगली किस्त की तारीख के बारे में पूरी जानकारी देंगे। तो इस तरह से आपको फिर यह पता चल जाएगा कि नवंबर के महीने में कब आपको बैंक खाते में लाभ मिलेगा।
लाडली बहना योजना 30वीं किस्त 2025
लाडली बहना योजना की 30वीं किस्त को लेकर करोड़ों महिलाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि राज्य की लाभार्थी बहनों को शीघ्र ही अगली किस्त का फायदा मिलने वाला है।
आपको यहां पर यह भी बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी ने योजना की 30वीं किस्त को लेकर महत्वपूर्ण ऐलान जारी किया है। इस तरह से हम आपको बता दें कि इस बार नवंबर के महीने में महिलाओं को योजना के तहत 1500 रूपए की राशि का फायदा प्राप्त होने जा रहा है।
Ladli Behna Yojana 30th Installment 2025 Overview
| विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास विभाग |
| योजना का नाम | लाडली बहना योजना |
| लेख का नाम | लाडली बहना योजना 30वीं किस्त जारी |
| योजना प्रारंभ तिथि | जनवरी 2023 |
| राज्य | मध्यप्रदेश |
| लाभार्थी | केवल मध्यप्रदेश की पात्र महिलाएँ |
| 30वीं किस्त राशि | ₹1500 |
| 30वीं किस्त तिथि | 12 नवंबर 2025 |
| हस्तांतरण | सीधे बैंक खाते में (DBT) |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://cmladlibahna.mp.gov.in |
लाडली बहना योजना 30वीं किस्त में आएंगें 1500 रुपए
लाडली बहना योजना की 30वीं किस्त को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा एक्स यानी ट्विटर के माध्यम से पोस्ट जारी किया गया है। इस तरह से हितग्राही महिलाओं को अब 30वीं किस्त1500 रुपए की मिलेगी।
यहां आपको हम यह भी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि योजना की 1250 रुपए की किस्त में 250 रुपए को बढ़ाया गया है। इस तरह से अब 30वीं किस्त महिलाओं को 12 नवंबर वाले दिन मिलेगी।
इसके अलावा हम आपको यह भी बताना चाहते हैं कि 30वीं किस्त का लाभ मुख्यमंत्री के द्वारा राज्य में आयोजित कार्यक्रम में जारी किया जाएगा। बता दें कि इस कार्यक्रम का आयोजन सिवनी में होगा।
लाडली बहना योजना 30वीं किस्त के लिए पात्रता
लाडली बहना योजना की जो 30वीं किस्त है इसको प्राप्त करने के लिए महिलाओं की पात्रता कुछ इस प्रकार से होनी आवश्यक है:-
- आवश्यक है कि महिला मध्य प्रदेश की रहने वाली स्थानीय नागरिक हो।
- राज्य की महिला विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता अथवा विवाहित होनी आवश्यक है।
- महिला की वित्तीय स्थिति दयनीय होने पर ही लाभ मिलेगा।
लाडली बहना योजना की महत्वपूर्ण जानकारी
मध्य प्रदेश राज्य में साल 2023 में लाडली बहना योजना को लाया गया है। आपको हम यहां बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा साल 2023 में यह योजना आरंभ की गई थी।
जब इस योजना को शुरू किया गया था तो तब 21 साल से लेकर 60 साल तक की सभी विवाहित बहनों को हजार रुपए का लाभ दिया जाता था। इस प्रकार से साल 2023 के जून की 10 तारीख को लाडली बहना योजना की पहली किस्त महिलाओं को मिली थी।
फिर साल 2023 में ही रक्षाबंधन पर महिलाओं को 1 हजार रुपए की राशि में 250 रुपए बढ़ाकर 1250 रुपए का लाभ दिया गया था। तब से ही सभी महिलाओं को अक्टूबर 2025 तक 1250 रुपए मासिक मिलते आएं हैं।
परंतु अब इस धनराशि में वृद्धि करके इसे नवंबर के महीने से 1500 रूपए किया गया है। इसको लेकर कैबिनेट की तरफ से भी स्वीकृति मिल चुकी है। तो महिलाओं को अब 12 नवंबर को 1500 रूपए की पहली राशि का लाभ मिलेगा।
FAQs
लाडली बहना योजना 30वीं किस्त कब जारी होगी?
मध्य प्रदेश की महिलाओं को किस्त का पैसा 12 नवंबर वाले दिन जारी किया जाएगा।
योजना के अंतर्गत अब नवंबर से महिलाओं को कितनी किस्त हर महीने मिलेगी?
लाभार्थी बहनों को अब हर महीने 1500 रूपए की राशि मिलेगी।
नवंबर की 30वीं किस्त को राज्य के मुख्यमंत्री कहां से जारी करेंगे?
इस किस्त को मुख्यमंत्री के द्वारा सिवनी से जारी किया जाएगा।









