Lado Protsahan Yojana Apply Online: 1.5 लाख रूपए के लिए आवेदन फॉर्म भरना शुरू

By Jiya
On: November 13, 2025 1:48 PM
Lado Protsahan Yojana

राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा लड़कियों के हितों में क्रांतिकारी पहल को करते हुए महत्वपूर्ण योजना को चलाया जा रहा है जिसका नाम लाडो प्रोत्साहन योजना है। लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जो भी बालिकाएं पंजीकृत होती है उन सभी के लिए आकर्षक वित्तीय सहायता प्रदान करवाई जाती है।

बताते चलें कि लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत अभिभावकों के लिए अपनी बच्चियों का आवेदन जन्म के उपरांत ही करवा देना होता है क्योंकि इस योजना में जन्म से लेकर 21 साल तक लाभ संदर्भित किया गया है।

ऐसे क्षेत्र जहां पर लड़कियों के जन्म के प्रति लोगों की नकारात्मक भावनाएं हैं तथा उनके लिए महत्व नहीं दिया जाता है उन क्षेत्रों में लाडो प्रोत्साहन योजना अपना उज्जवल प्रतिनिधित्व कर रही है। बताते चलें कि इस योजना के अंतर्गत भारी संख्या में बालिकाओं को जोड़ा जा रहा है।

लाडो प्रोत्साहन योजना 2025

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लाडो प्रोत्साहन योजना अगस्त 2024 में सामने आई है जो पिछले वर्ष की तरह 2025 में भी सक्रिय है। इस योजना के अंतर्गत अभिभावक अपनी लड़की का आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक पोर्टल पर कर सकते हैं।

राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा लाडू प्रसाद योजना के निर्णय को लेते हुए विशेष नियमों तथा विशेषताओं को भी लागू किया है जिसकी जानकारी सभी अभिभावकों के लिए प्राप्त करनी बहुत ही जरूरी है ताकि वे इस योजना से पूर्ण रूप से परिचित हो सके।

Lado Protsahan Yojana 2025 Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
योजना का नामलाडो प्रोत्साहन योजना
योजना की शुरुआतअगस्त 2024
राज्यराजस्थान
उद्देश्यबेटियों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना
लाभ1.5 लाख रूपए तक की वित्तीय सहायता
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन/ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://department.rajasthan.gov.in/

लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए पात्रता मापदंड

लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए पात्रता मापदंड निम्न प्रकार से हैं:-

  • लाडो प्रोत्साहन योजना में केवल राजस्थान राज्य के अभिभावक की अपनी लड़कियों के पंजीकरण करवा सकते हैं।
  • लड़की के अभिभावक के किसी भी सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होने चाहिए।
  • ऐसी बालिका जिनके जन्म अगस्त 2024 के बाद हुए हैं केवल वही इस योजना के लिए पात्र है।
  • इस योजना के अंतर्गत एससी ,एसटी ,ओबीसी ,ईडब्ल्यूएस जैसी श्रेणियां की लड़कियों के लिए अधिक प्राथमिकता दी जारही है।

लाडो प्रोत्साहन योजना में कब और कितनी मिलेगी धनराशि

ऐसे अभिभावक जिन्होंने अपनी बेटियों का पंजीकरण लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत करवाया है उन सभी की जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना में लड़कियों के नाम पर जन्म से लेकर 21 वर्ष तक डेढ़ लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता मिलती है जो की किस्तों के माध्यम से निर्धारित है।

योजना के तहत बेटी के जन्म के उपरांत ₹5000 तक की राशि दी जाती है इसके अलावा जब वह पहली कक्षा में एडमिशन लेती है तो उसके लिए ₹10000 दिए जाते हैं। कक्षा छठवीं में एडमिशन लेने पर यह राशि ₹15000 तक की मिलती है।

वही जब लड़की का एडमिशन कक्षा दसवीं में होता है तो उसके लिए ₹20000 तथा कक्षा 12वीं में प्रवेश पर ₹25000 दिए जाते हैं। योजना की अंतिम तथा बड़ी किस्त 21 वर्ष पूरे हो जाने के बाद मिलती है जो की ₹70000 तक की होती है।

लाडो प्रोत्साहन योजना के लाभ

  • लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बेटियों के लिए कई किस्तों में आकर्षक वित्तीय सहायता प्रदान करवाई जाती है।
  • इस वित्तीय सहायता से लड़कियों के लिए पढ़ाई में काफी मदद हो पाती है।
  • योजना के अंतर्गत प्राप्त लाभ के चलते अभिभावकों के लिए भी राहत हो पाती है।
  • वे अपनी बेटी को शिक्षित बनाकर बेहतर भविष्य प्रदान कर पाते हैं।
  • ₹70000 की अंतिम किस्त लड़कियों के विवाह इत्यादि कार्यों में भी काफी मदद करती है।

लाडो प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य

राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा व्यापार स्तर पर चलाई जा रही लाडू प्रोत्साहन योजना का मुख्य उद्देश्य केवल है कि राजस्थान राज्य के मध्यम वर्गीय और गरीब परिवारों की लड़कियों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करवाई जाए ताकि वे शिक्षित होकर अपनी भविष्य को मजबूत बना सके।

इसके अलावा ऐसे क्षेत्र जहां पर लड़कियों के प्रति नकारात्मकता देखने को मिली है उन क्षेत्रों में उनकी स्थिति को बेहतर बनाने के लिए और लोगों के लिए जागरूक करने हेतु भी इस योजना के अंतर्गत विशिष्ट कार्य किया जा रहे हैं।

लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

लाडो प्रोत्साहन योजना में आवेदन की प्रक्रिया निम्न प्रकार से है:-

  • योजना में आवेदन के लिए संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर व्यक्तिगत जानकारी की मदद से पंजीकरण करें।
  • पंजीकरण पूरा हो जाता है तो लॉगिन करते हुए फॉर्म तक पहुंचे।
  • फार्म में अभिभावक तथा बेटी की मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
  • इसके बाद अनिवार्य दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • अंत में सबमिट करने इस प्रकार से योजना में आवेदन हो जाएगा।

FAQs

लाडो प्रोत्साहन योजना का पैसा कैसे मिलता है?

लाडो प्रोत्साहन योजना का पैसा किस्तों के माध्यम से अभिभावकों के खातों में ट्रांसफर किया जाता है।

लाडो प्रोत्साहन योजना में आवेदन की तिथि क्या है?

लाडो प्रोत्साहन योजना में अभी आवेदन की कोई अंतिम तिथि नहीं है।

लाडो प्रोत्साहन योजना की अधिक जानकारी कैसे प्राप्त करें?

लाडो प्रोत्साहन योजना की अधिक जानकारी संबंधित वेबसाइट से ले सकते हैं।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram