Lado Protsahan Yojana: बेटियों को सरकार दे रही 1.5 लाख रूपए, देखें पूरी जानकारी

By Jiya
On: November 5, 2025 3:54 PM
Lado Protsahan Yojana

राजस्थान राज्य में ऐसी बहुत सारी बालिकाएं हैं जो निर्धन परिवारों से संबंध रखती हैं। इसलिए राज्य सरकार के द्वारा लाडो प्रोत्साहन योजना को लाया गया है। यह एक ऐसी योजना है जिसके जरिए से लाभार्थी बनाई गई कन्याओं को डेढ़ लाख रुपए तक की वित्तीय मदद की जाती है।

इस तरह से कन्या की 21 साल की उम्र होने तक सरकार से किस्तों में यह लाभ मिलता है। लेकिन इस योजना का लाभ केवल वही कन्याएं ले सकती हैं जो राजस्थान राज्य की रहने वाली मूल निवासी हैं। इसके लिए आपको इस योजना की वेबसाइट पर जाकर आवेदन जमा करके राज्य सरकार से प्रोत्साहन राशि प्राप्त करनी चाहिए।

आज इस लेख में हम आपको यह जानकारी देंगे कि लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए आपको आवेदन जमा करने हेतु क्या करना पड़ेगा। तो आपको इस आर्टिकल में योजना की पात्रता शर्तें, अहम दस्तावेज, वित्तीय मदद की राशि और ऑनलाइन आवेदन देने का तरीका बताएंगे।

लाडो प्रोत्साहन योजना 2025

लाडो प्रोत्साहन योजना को राजस्थान राज्य सरकार ने अपनी राज्य में रहने वाली कन्याओं के लिए शुरू किया है। यह एक ऐसी फायदेमंद योजना है जिसके माध्यम से कन्याओं को बेहतर भविष्य के लिए मदद की जाती है। परंतु योजना के अंतर्गत वे सब बालिकाएं लाभ ले सकती हैं जिनका संबंध किसी गरीब परिवार से है।

ऐसे में हम आपको यह भी बताते चलें कि जिन बालिकाओं को लाडो प्रोत्साहन योजना का लाभार्थी बनाया जाता है इन्हें डेढ़ लाख रुपए मिलते हैं। लेकिन यह सहायता राशि एक साथ नहीं बल्कि कई किस्तों में कन्या की 21 वर्ष तक की उम्र पूरी होने तक मिलती है।

दरअसल इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार का यह प्रयास है कि जो निर्धन कन्याएं हैं इनको जीवन जीने के लिए उचित सहायता की जाए। इस तरह से इन कन्याओं को राज्य सरकार सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के लिए मदद करती है।

Rajasthan Lado Protsahan Yojana 2025 Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
योजना का नामलाडो प्रोत्साहन योजना
योजना की शुरुआतअगस्त 2024
राज्यराजस्थान
उद्देश्यबेटियों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति लोगों को सकारात्मकता प्रदान करना
वर्ष2025
लाभ1.5 लाख रूपए तक की वित्तीय सहायता
लाभार्थीराजस्थान राज्य की पात्र बेटियां
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन/ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://department.rajasthan.gov.in/

लाडो प्रोत्साहन योजना से कब और कितनी मिलेगी सहायता राशि

राज्य सरकार के द्वारा लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत जो सहायता राशि प्रदान की जाती है वह निम्नलिखित चरणों में कुछ इस तरह से है:-

  • कन्या के जन्म के समय राजस्थान राज्य सरकार 5000 रूपए देती है।
  • बेटी की उम्र जब 1 साल की हो जाती है तो तब 5 हजार रुपए मिलते हैं।
  • पहली कक्षा में एडमिशन लेने पर कन्या को 10000 रूपए मिलते हैं।
  • छठी कक्षा में प्रवेश लेने पर 15000 रूपए प्राप्त होते हैं।
  • फिर दसवीं कक्षा में एडमिशन लेने पर 20000 रूपए की मदद मिलती है।
  • इस तरह से 12वीं कक्षा में प्रवेश लेने पर 25000 रुपए मिलते हैं।
  • फिर जब कन्या की उम्र 21 साल तक हो जाती है तो तब 70 हजार रुपए मिलते हैं।

लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए पात्रता

यदि आपके घर में कोई कन्या है तो आपको लाडो प्रोत्साहन योजना से फायदा लेने के लिए कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करना पड़ेगा जैसे कि:-

  • योजना का लाभ लेने हेतु जरूरी है कि कन्या राजस्थान राज्य की मूल निवासी हो ।
  • कन्या के माता-पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर हो।
  • बालिका राजस्थान राज्य की आरक्षित श्रेणियों से हो।
  • एक परिवार की केवल दो कन्याओं को ही योजना का लाभ मिलता है।
  • आवेदन जमा करने के लिए आपके पास सारे आवश्यक दस्तावेज होने चाहिएं।

लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

यदि आपको लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए अपना आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने पड़ेंगे:-

  • कन्या का जन्म प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • ममता कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • मोबाइल नंबर

लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

यदि आपको लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए अप्लाई करना है तो ऐसे में आपको निम्नलिखित तरीके को अपनाना होगा:-

  • सर्वप्रथम आपको लाडो प्रोत्साहन योजना की वेबसाइट के होम पेज पर चले जाना है।
  • अब आपको इस पृष्ठ पर पंजीकरण वाला विकल्प दिखाई देगा आपको इसे दबाना है।
  • फिर आपको रजिस्ट्रेशन करने हेतु मांगी गई जानकारी को लिखना है।
  • पंजीकरण के बाद फिर लॉगिन करके आवेदन पत्र को भरना है।
  • अब आपको लाडो प्रोत्साहन योजना से जुड़े हुए अहम दस्तावेजों को अपलोड करना है।
  • फिर आखिर में आपको सबमिट वाला बटन दबाना है और जो रसीद आपको मिलेगी इसे रख लेना है।
  • इस तरह से आप रसीद नंबर से अपने आवेदन के स्टेटस को बाद में जांच सकते हैं।

FAQs

लाडो प्रोत्साहन योजना का फायदा किसे मिलता है?

राजस्थान राज्य की कन्याओं को लाडो प्रोत्साहन योजना का फायदा मिलता है।

क्या राजस्थान सरकार एक साथ डेढ़ लाख रुपए की वित्तीय सहायता करती है?

नहीं राज्य सरकार के द्वारा यह डेढ़ लाख रुपए की सहायता राशि कई किस्तों में प्रदान की जाती है।

कन्या के जन्म के समय राजस्थान सरकार कितने पैसे देती है?

कन्या के जन्म के समय राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा माता-पिता को 5000 रूपए की आर्थिक मदद की जाती है।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram