LDC Vacancy 2025: 10वीं 12वीं पास एलडीसी भर्ती के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

By Jiya
On: November 2, 2025 5:31 AM
LDC Vacancy

बिहार राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा सरकारी नौकरी करने का बेहतरीन अवसर दिया जा रहा है क्योंकि हाल ही में राज्य में विभाग की तरफ से लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों की भर्ती की अधिसूचना को जारी कर दिया गया है।

बीएसएससी के द्वारा लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों की भर्ती को जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया को 21 अक्टूबर 2025 से ऑनलाइन शुरू करवा दिया गया है। जो भी उम्मीदवार आवेदन करने के लिए योग्य तथा इच्छुक है वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

बताते चलें की भर्ती की आवेदन प्रक्रिया को 1 महीने तक सक्रिय किया जाने वाला है अर्थात आवेदन की अंतिम तिथि 21 नवंबर 2025 तक ही सीमित की गई है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा जिसके बाद किसी भी उम्मीदवार के आवेदन स्वीकृत नहीं हो सकेंगे।

एलडीसी भर्ती 2025

ऐसे उम्मीदवार जो भर्ती के अंतर्गत जारी किए गए पदों से संबंधित विवरण को जानने की इच्छा रखते हैं उन सभी के लिए हमारे सुझाव अनुसार एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध करवाए गए निर्देशो और महत्वपूर्ण जानकारी को जरुर पढ़ लेना चाहिए।

इसके अलावा भर्ती से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को आज इस आर्टिकल के माध्यम से भी स्पष्ट करने वाले हैं ताकि आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए किसी भी प्रकार की दुविधा ना रह सके। अगर आप भी भर्ती में आवेदन करने जा रहे हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

LDC Recruitment 2025 Overview

विभाग का नामबिहार कर्मचारी चयन आयोग
भर्ती का नामएलडीसी भर्ती 2025
पद का नामलोअर डिवीजन क्लर्क
लिखित परीक्षादिसंबर 2025
योग्यता10वी 12वी पास
आवेदन प्रारम्भ 21 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि21 नवंबर 2025
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.onlinebssc.com/

एलडीसी भर्ती के लिए योग्यताए

एलडीसी भर्ती के लिए योग्यता विवरण निम्न प्रकार से हैं:-

  • भर्ती में शामिल होने के लिए केवल बिहार राज्य के उम्मीदवारों के लिए ही प्राथमिकता दी जा रही है।
  • शैक्षिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवारों के लिए कक्षा 10वीं तथा 12वीं में अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त करनी भी जरूरी है।
  • उम्मीदवार के पास आंसू लेखन या फिर कंप्यूटर हिंदी टाइपिंग का ज्ञान भी होना चाहिए।
  • इसके अलावा उसके पास कंप्यूटर क्षेत्र में ज्ञान और मान्यकृत डिप्लोमा होना जरूरी है।

एलडीसी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा जारी की गई लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों की यह भर्ती काफी विशेष है क्योंकि भर्ती के अंतर्गत आवेदन शुल्क संबंधी प्रावधान काफी आकर्षक तरीके से निर्धारित किए गए हैं।

बताते चलें कि इस भर्ती के अंतर्गत सभी श्रेणियां के उम्मीदवारों के लिए एक समान आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जो की ₹100 ही निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन करते समय शुल्क का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग या पेमेंट एप्लीकेशन के द्वारा किया जा सकता है।

एलडीसी भर्ती के लिए आयु सीमा

एलडीसी भर्ती के अंतर्गत आयु सीमा का विवरण निम्न प्रकार से है:-

  • एलडीसी भर्ती के अंतर्गत न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है।
  • 18 वर्ष से लेकर 37 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • आरक्षित श्रेणियां के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक है।
  • ऐसे उम्मीदवार जो दिव्यांग है उनके लिए आयु सीमा में 10 वर्ष तक की छूट दी गई है।

एलडीसी भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा एलडीसी भर्ती के अंतर्गत सामान्य तौर पर चयन प्रक्रिया को दो चरणों के माध्यम से पूरा करवाया जाएगा। चयन प्रक्रिया के पहले चरण में उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित होगी। जो उम्मीदवार परीक्षा में प्रदर्शन के तौर पर अच्छे अंक हासिल करते हैं उनके स्किल टेस्ट लिए जाएंगे।

दोनों चरणों में पास हो जाने के बाद उम्मीदवार के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर रिक्त किए गए हेतु नियुक्त किया जाएगा। बताते चलें कि आरक्षण के तौर पर अलग-अलग श्रेणियां के लिए अलग-अलग सफलता अंक प्राप्त करने की जरूरत होगी।

एलडीसी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • एलडीसी भर्ती के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करना है तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां से जारी किए गए नोटिफिकेशन पर पहुंचे और एक बार पूरी जानकारी का अध्ययन करे।
  • इसके बाद अप्लाई वाले ऑप्शन पर क्लिक करते हुए फॉर्म तक पहुंच जाए।
  • भर्ती के फॉर्म में पूरी जानकारी को दर्ज करना होगा और डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
  • इसके बाद निर्धारित किए गए आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
  • अंततः आवेदन कंप्लीट हो जाएगा जिसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

FAQs

एलडीसी भर्ती की लिखित परीक्षा कब होगी?

एलडीसी भर्ती के लिए परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजित करवाई जा सकती है।

एलडीसी भर्ती में अनारक्षित श्रेणी के लिए कितने सफलता अंक जरूरी है?

एलडीसी भर्ती के अंतर्गत अनारक्षित श्रेणी के लिए 35 से 40% सफलता अंकों की आवश्यकता होगी।

एलडीसी भर्ती में आरक्षण श्रेणियां के लिए कितने सफलता निर्धारित है?

एलडीसी भर्ती में आरक्षित श्रेणियां के लिए 30 से 35% सफलता अंक निर्धारित है।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram