वर्तमान समय में लगभग सभी के घरों में एलपीजी गैस उपयोग में ली जा रही है और महिलाएं एलपीजी गैस को उपयोग में लेकर खाना बनाने का कार्य कर रही है। लेकिन पहले की तुलना में अब एलपीजी गैस सिलेंडर काफी महंगा हो चुका है और इस वजह से काफी महिलाओं को गैस सिलेंडर को खरीदने में समस्या भी आती है इसे देखते हुए सरकार गैस सिलेंडर खरीदने पर महिलाओं को सब्सिडी की राशि प्रदान कर रही है।
जो की महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जा रही है यह सब्सिडी की राशि अभी अनेक महिलाओं को मिल चुकी है और अभी भी अनेक महिलाओं को मिलने वाली है। अनेक महिलाओं ने सब्सिडी की राशि चेक भी कर ली है कि उन्हें सब्सिडी की राशि मिली है या नहीं ऐसे में जिन महिलाओं ने अभी यह जानकारी चेक नहीं की है कि उन्हें सब्सिडी की राशि मिली है या नहीं वह पूरी जानकारी को जानकर सब्सिडी की राशि को जरूर चेक करें।
एलपीजी गैस सब्सिडी चेक
महिलाओं को एलपीजी गैस सिलेंडर की खरीदारी करने पर 300 रूपये की सब्सिडी की राशि प्रदान की जा रही है। और यह सब्सिडी की राशि लगातार काफी लंबे समय से मिल रही है और अभी भी काफी लंबे समय तक मिलेगी क्योंकि सरकार ने लंबे समय तक सब्सिडी की राशि को प्रदान करने को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की हुई है। ऐसे में गैस सिलेंडर भरवाने के बाद में सभी सब्सिडी की राशि को जरुर चेक करते रहें।
सब्सिडी की राशि नागरिक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से चेक कर सकते हैं लेकिन ज्यादा सुविधाजनक वाला तरीका ऑनलाइन वाला है क्योंकि इस तरीके में महिलाओं को सब्सिडी की राशि को चेक करने के लिए कहीं पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है बल्कि स्मार्टफोन मौजूद रहने पर स्मार्टफोन से ही सब्सिडी की राशि चेक की जा सकती है और आज आगे स्मार्टफोन से ही सब्सिडी को चेक करने का आसान तरीका जानने को मिलेगा।
LPG Gas Subsidy 2025 Overview
| विभाग का नाम | पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय |
| योजना का नाम | पीएम उज्ज्वला योजना |
| लेख का नाम | एलपीजी गैस सब्सिडी चेक |
| वर्ष | 2025 |
| सब्सिडी | 300 रूपए |
| एलपीजी सिलेंडर के प्रकार | एचपी गैस, भारत गैस तथा इंडेन |
| लाभार्थी | उज्ज्वला योजना के तहत पंजीकृत महिलायें |
| सब्सिडी स्टेटस | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmuy.gov.in/ |
एलपीजी गैस सब्सिडी के लाभ
- सब्सिडी मिलने की वजह से पैसों की बचत होती है और बचत के पैसे नागरिक अपनी अन्य जरूरतों के लिए उपयोग में ले सकते है।
- गरीब नागरिक जिनके पास एलपीजी गैस सिलेंडर खरीदने के पूरे पैसे नहीं होते हैं ऐसे नागरिक भी सब्सिडी के लाभ के चलते गैस सिलेंडर को खरीद सकते हैं।
- सब्सिडी की राशि कोई एक बार नहीं मिलती है बल्कि लगातार मिलती रहती है।
- महिला लाभार्थी के बैंक खाते में सब्सिडी की राशि भेजी जाती है जिसके चलते महिलाओं को गैस एजेंसी के या सरकारी कार्यालय के चक्कर भी नहीं काटने पड़ते हैं।
एलपीजी गैस सब्सिडी कैसे प्राप्त करें
जिन नागरिकों को एलपीजी गैस की सब्सिडी की राशि नहीं मिल पा रही है वह सभी पात्रता मापदंड की पूरी जानकारी को हासिल करें और देखें की पात्र है या नहीं पात्र होने पर हर महीने गैस सिलेंडर को खरीदने से पहले गैस सिलेंडर के बुकिंग नंबर पर कॉल करके गैस सिलेंडर को बुक जरूर करें और उसके बाद ही उसे खरीदे फिर सब्सिडी की राशि मिल जाएगी। बिना बुकिंग के सब्सिडी नहीं मिलेगी इसलिए यह सबसे जरूरी कार्य है इसे जरूर पूरा करना है।
एलपीजी गैस सब्सिडी के लिए नियम
- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से ही एलपीजी गैस कनेक्शन लिया हुआ होना चाहिए।
- केवाईसी के सभी दस्तावेज बने होने चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय 10 लाख रूपये से ज्यादा कि नहीं होनी चाहिए।
- घरेलू उपयोग के लिए खरीदने वाले गैस सिलेंडर पर ही सब्सिडी का लाभ मिलेगा।
- बैंक खाता आधार कार्ड राशन कार्ड यह दस्तावेज जरूर मौजूद होने चाहिए।
एलपीजी गैस सब्सिडी चेक करने के अलग-अलग तरीके
एलपीजी गैस सब्सिडी को चेक करने का सबसे पहला तरीका एसएमएस वाला है एसएमएस वाले तरीके में नागरिक को बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर पर एसएमएस चेक करना होता है और यदि पैसे क्रेडिट का मैसेज देखने को मिल जाता है तो सब्सिडी की राशि मिल चुकी है। दूसरा तरीका नेट बैंकिंग एप्लीकेशन का है नेट बैंकिंग एप्लीकेशन में हिस्ट्री चेक करके पैसे क्रेडिट हुए या नहीं यह जानकर पता किया जा सकता है कि सब्सिडी की राशि मिली है या नहीं।
एलपीजी गैस सब्सिडी कैसे चेक करें?
- सबसे पहले स्मार्टफोन में गूगल को ओपन करें।
- अब आधिकारिक वेबसाइट को सर्च करके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उपयोग में लिए जाने वाले सिलेंडर का चयन करें।
- फिर वेबसाइट पर यदि पहली बार आए हैं तो ऐसे में रजिस्ट्रेशन करें और पहले रजिस्ट्रेशन किया हुआ है तो लॉगिन करें।
- इसके बाद कुछ जरूरी ऑप्शन दिखेंगे जिनमें से गैस सिलेंडर बुकिंग के ऑप्शन का चयन करें।
- अब सब्सिडी की क्या स्थिति है यह जानकारी देखने को मिल जाएगी और पता चल जाएगा की सब्सिडी की राशि मिली या नहीं।
FAQs
क्या 2025 में सब्सिडी की राशि मिल रही है?
हां वर्ष 2025 में भी सब्सिडी की राशि मिल रही है।
मैं अपनी सब्सिडी का स्टेटस कैसे चेक कर सकता हूं?
आधिकारिक पोर्टल पर पहुंचकर संबंधित ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपनी सब्सिडी का स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं।
मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरी गैस सब्सिडी जमा हो गई है?
इसके लिए बैंक खाता चेक करें या फिर एसएमएस देखे की पैसे क्रेडिट हुए हैं नहीं इसके अलावा अन्य और भी तरीके है जिनके जरिए जान सकते हैं कि सब्सिडी की राशि जमा हुई है या नहीं।









