Mahila Rojgar Yojana 2025: महिला रोजगार योजना के फॉर्म भरना शुरू

By Jiya
On: November 15, 2025 11:08 AM
Mahila Rojgar Yojana

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार के द्वारा महिला रोजगार योजना की शुरुआत की गई है तथा इस योजना के माध्यम से महिलाओं को 10000 रूपये की राशि प्रदान की जा रही है और यह राशि सभी महिलाओं को मिल रही है। वही वंचित महिलाओं को भी अभी यह राशि मिलने वाली है तो जिन्हें अभी तक यह राशि नहीं मिली है या फिर जिन्हें इस योजना की पूरी जानकारी हासिल नहीं है वह पूरी जानकारी को हासिल करें।

इस योजना की शुरुआत बिहार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा की गई है और इन्हीं के द्वारा ही राज्य के अंतर्गत महिलाओं तक इस योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस योजना के लिए आवेदन करना भी अनिवार्य किया हुआ है जिसकी वजह से जिन्होंने आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है वह इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की प्रक्रिया को भी पूरी करें।

महिला रोजगार योजना 2025

महिला रोजगार योजना में मिलने वाली राशि रोजगार को शुरू करने के लिए दी जाती है ताकि महिलाएं मिलने वाली राशि को उपयोग में लेकर रोजगार के लिए खुद का कोई व्यवसाय शुरू कर सके और प्रदान की जाने वाली यह राशि सरकार के द्वारा वापिस नहीं ली जाती है। राज्य के अंतर्गत करोड़ों महिलाओं को अब तक इस योजना का लाभ मिल चुका है और अभी भी इस योजना का लाभ मिलने वाला है।

इस योजना की दसवीं किस्त 12 दिसंबर को 11वीं किस्त 19 दिसंबर को और 12वीं क़िस्त 26 दिसंबर को प्रदान की जाएगी। जिसमें वंचित महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। यह योजना राज्य के अंतर्गत चलाई जाने वाली नई योजना होने की वजह से अभी अनेक महिलाओं को इस योजना की संपूर्ण जानकारी पता नहीं है और इसी वजह से उन्हें अभी तक इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।

Mukhya Mantri Mahila Rojgar Yojana 2025 Overview

विभाग का नामबिहार महिला एवं बाल विकास निगम
योजना का नाममुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना
राज्यबिहार
उद्देश्यमहिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
आयु18 से 60 वर्ष
पात्रताकेवल बिहार की महिलाए
राशि2,00,000/- रुपए तक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mmry.brlps.in/

महिला रोजगार योजना के लाभ

  • इस योजना के अंतर्गत सरकार अभी 10000 रूपये की राशि प्रदान कर रही है और आगे 200000 रूपये की राशि भी प्रदान करेगी।
  • 10000 रूपये की राशि खुद का कोई छोटा धंधा शुरू करने के लिए प्रदान की जाएगी और फिर 200000 रूपये की राशि उस धंधे में बढ़ोतरी करने के लिए प्रदान की जाएगी।
  • पुरुषों की तरह अब महिलाएं भी रोजगार को प्राप्त कर सकेंगी क्योंकि महिलाओं के लिए ही सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है।
  • इस योजना से राशि मिल जाने की वजह से महिलाओं को लोन लेकर खुद का कोई छोटा व्यवसाय शुरू करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • मिलने वाली राशि डायरेक्ट महिला लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

महिला रोजगार योजना के लिए योग्यता शर्तें

  • आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से कम और 60 वर्ष से ज्यादा कि नहीं होनी चाहिए।
  • महिला का घर बिहार राज्य के अंतर्गत ही होना चाहिए।
  • महिला आवेदक या महिला आवेदक के पति आयकर को जमा करने वाले नहीं होने चाहिए।
  • महिला जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई होनी चाहिए।

महिला रोजगार योजना में मिलने वाली राशि का इस्तेमाल

  • किराना की दुकान
  • फल की दुकान
  • सब्जी की दुकान
  • प्रोडक्ट की दुकान
  • जनरल आइटम की दुकान
  • मोबाइल रिचार्ज की दुकान
  • स्टेशनरी की दुकान
  • ब्यूटी पार्लर
  • ऑटोमोबाइल रिपेयर
  • बर्तन की दुकान
  • प्लास्टिक के प्रोडक्ट की दुकान
  • चप्पल की दुकान, आदि

ऊपर बताए जाने वाले इन कामों के लिए तथा इसी प्रकार के और भी अन्य कामों को करने के लिए महिलाएं मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कर सकती है और रोजगार को प्राप्त करना शुरू कर सकती हैं।

महिला रोजगार योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • चालू मोबाइल नंबर
  • महिला का पासपोर्ट साइज फोटो
  • पहचान पत्र, आदि

महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • शहरी क्षेत्र में निवास करने वाली महिलाएं जो भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहती है वह जीविका की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • अब वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करते समय मोबाइल नंबर बैंक खाते की जानकारी और व्यवसाय से जुड़ी जानकारी आदि को दर्ज करें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी मांगी जाएगी तो प्रत्येक दस्तावेज की जरूरी फोटोकॉपी अपलोड करें।
  • फिर फॉर्म को सबमिट करना है और इतना करने के बाद स्वयं सहायता समूह के अधिकारियों के द्वारा संपर्क किया जाएगा और इससे जुड़ने के बाद ही लाभ मिलेगा।
  • वही शहरी क्षेत्र की जो महिलाएं पहले से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई है उन्हें आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है भौतिक सत्यापन के बाद ही उन्हें इस योजना का लाभ मिल जाएगा।
  • वहीं ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाली महिलाओं को ग्राम संगठन में जाकर इस योजना के लिए आवेदन करना होगा।
  • सभी महिलाएं आधिकारिक रूप से एक बार इस योजना की पूरी जानकारी को हासिल करें जो की आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करवाई हुई है।

FAQ

महिला रोजगार योजना कहां चल रही है?

महिला रोजगार योजना वर्तमान समय में बिहार राज्य के अंतर्गत चलाई जा रही है और बिहार राज्य सरकार ने ही इस योजना की शुरुआत की है।

क्या सभी महिलाओं को महिला रोजगार योजना का लाभ मिलेगा?

जी नहीं केवल पात्र महिलाओं को ही महिला रोजगार योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

महिला रोजगार योजना की राशि कैसे मिलती है?

इस योजना के लिए चयन हो जाने पर एक साथ ही पूरी राशि बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram