Nabard Recruitment 2025: नाबार्ड नई भर्ती के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

By Jiya
On: November 8, 2025 3:15 PM
Nabard Recruitment

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के द्वारा ग्रेड ए सहायक प्रबंधक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकालकर 91 पदों को भरने के लिए घोषणा की गई है। वही इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है और 8 नवंबर से 30 नवंबर तक आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को काफी ज्यादा फायदे देखने को मिलने वाले हैं और उम्मीदवारों को इस भर्ती के जरिए सरकारी नौकरी मिलेगी।

जो भी उम्मीदवार राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड में अपना करियर बनाने की सोच रहे हैं उन सभी उम्मीदवारों के पास वर्तमान समय में भर्ती में शामिल होने का एक बढ़िया मौका है। इस भर्ती को लेकर संभावना है कि अनेक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन करेंगे ऐसे में अन्य उम्मीदवारों को भी चूकना नहीं है और समय को ध्यान में रखते हुए आवेदन फॉर्म को भरकर सबमिट कर देना है।

नाबार्ड भर्ती 2025

नाबार्ड भर्ती का आयोजन 91 रिक्त पदों को लेकर किया जा रहा है जिसमें अलग-अलग सेवाओं के रिक्त पद शामिल है। ग्रामीण विकास बैंकिंग सेवा में 85 रिक्त पद तय किए गए हैं वहीं प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा सेवा में 4 रिक्त पद रखे गए हैं और इसके अलावा 2 रिक्त पद विधिक सेवा में रखे गए हैं। इनमें से अपनी इच्छा अनुसार किसी भी प्रकार के पद पर चयनित होने के उद्देश्य से तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं।

Nabard Vacancy 2025 Overview

विभाग का नामराष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड)
भर्ती का नामनाबार्ड भर्ती 2025
पद का नामग्रामीण विकास बैंकिंग सेवा, प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा सेवा
आवेदन प्रारम्भ 8 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि30 नवंबर 2025
कुल पद 91
योग्यताग्रेजुएशन की डिग्री
चयन प्रक्रियाप्रीलिम्स, मेंस परीक्षा, इंटरव्यू
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.nabard.org/

नाबार्ड भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

नाबार्ड भर्ती में ग्रामीण विकास बैंकिंग सेवा के अंतर्गत आने वाले सामान्य पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता में ग्रेजुएशन की डिग्री की मांग की गई है कि किसी भी विषय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई उम्मीदवार ने की हुई होनी चाहिए वही डिग्री में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60% अंक जरूर प्राप्त होने चाहिए तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 55% अंक जरूर प्राप्त हुए होने चाहिए।

प्रोटोकॉल और सुरक्षा सेवा में आने वाले पदों के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं उन्हें वायु सेना नौसेना या सैनिक बल में अधिकारी के रूप में अनुभव होना चाहिए इसके अलावा जो उम्मीदवार विशेषज्ञ पदों के लिए भर्ती में शामिल होना चाहते हैं उन्होंने कृषि कंप्यूटर सिविल इंजीनियरिंग मे ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की हुई होनी चाहिए। विधिक सेवा के पदों हेतु एलएलएम की डिग्री या एलएलबी की डिग्री उम्मीदवार के पास होनी चाहिए।

नाबार्ड भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

नाबार्ड भर्ती में उम्मीदवारों को नौकरी तीन चरण से गुजरने पर मिलेगी जिसमें पहले नंबर पर प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन किया जाएगा इसमें 200 नंबर के उम्मीदवारों से 200 सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में पास होने वाले सभी उम्मीदवार को मेंस परीक्षा देनी होगी और फिर सबसे आखरी में उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा तो इंटरव्यू भी उम्मीदवार को पास करना होगा।

नाबार्ड भर्ती के लिए आयु सीमा

इस भर्ती हेतु उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। हालांकि जो उम्मीदवार आरक्षित वर्गों से आते हैं उन्हें नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में आवेदन के लिए छूट भी मिलेगी जिसमें ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष एससी एसटी को 5 वर्ष तथा दिव्यांगजन उम्मीदवारों को 15 वर्ष तक की छूट मिलेगी। हालांकि सभी उम्मीदवारों को आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता तथा अन्य पूरी जानकारी एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी हासिल करनी है।

नाबार्ड भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

इस भर्ती का फॉर्म भरते समय आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवारों को करना होगा क्योंकि आवेदन शुल्क तय किया गया है और यह आवेदन शुल्क जनरल ओबीसी ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपए का रखा गया है। वही एससी एसटी तथा दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए 150 रूपये का आवेदन शुल्क है। एग्जाम हो जाने के बाद में जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रूपये तथा अन्य को पूरा पैसा वापिस प्रदान किया जाएगा।

नाबार्ड भर्ती के तहत वेतन

उम्मीदवारों को चयनित होने पर सैलरी 44500 रूपये से लेकर 100000 रूपये तक की मिलेगी। यह मासिक सैलरी है इसके अलावा नौकरी प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को आवश्यक सुविधाएं भी मिलेगी।

नाबार्ड भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सभी उम्मीदवार आवेदन के लिए आधिकारिक पोर्टल पर चले जाएं।
  • अब करियर के विकल्प का ऑप्शन ढूंढना है और क्लिक करके भर्ती का चयन कर लेना है।
  • फिर आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी को दर्ज करते हुए वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर लेनी है।
  • इसके बाद नाम पता तथा अन्य पूरी जानकारी को अच्छे से दर्ज करें।
  • अब आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड कर देने है और फिर आवेदन शुल्क की राशि का भुगतान करें।
  • इतना करके सबमिट के बटन पर क्लिक करके फॉर्म को सबमिट करना है तथा फॉर्म का एक प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लेना है।

FAQs

नाबार्ड में सरकारी नौकरी कैसे मिलेगी?

नाबार्ड में सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए भर्ती हेतु आवेदन की प्रक्रिया को पूरी करें इसके बाद में चयन प्रक्रिया में शामिल होकर नौकरी प्राप्त की जा सकती है।

क्या अभी कोई नाबार्ड की भर्ती निकली हुई है?

जी हां अभी नाबार्ड की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया हुआ है और आवेदन की प्रक्रिया भी पूरी करवाई जा रही है।

क्या नाबार्ड भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है?

जी हां इस भर्ती के लिए आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram