NPCIL Recruitment 2025: डिप्टी मैनेजर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

By Jiya
On: November 5, 2025 1:46 PM
NPCIL Recruitment

एनपीसीआईएल भर्ती के लिए न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के अंतर्गत एनपीसीआईएल की तरफ से जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और डिप्टी मैनेजर जैसे पदों पर आवेदन की प्रक्रिया आरंभ होने जा रही है।

वे सब उम्मीदवार जो आवेदन जमा करना चाहते हैं तो वे अपना आवेदन 7 नवंबर से 27 नवंबर तक ऑनलाइन भरकर जमा कर सकते हैं। इस प्रकार से इस भर्ती के माध्यम से 122 रिक्त पदों को एनपीसीआईएल के द्वारा भरा जाएगा।

अगर आपको भी एनपीसीआईएल भर्ती के लिए आवेदन जमा करना है तो इसके लिए हमारा आज का यह लेख आपको पढ़ना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि आवेदन जमा करने के लिए आयु सीमा, शिक्षा योग्यता, पदों का विवरण, वेतन, आवेदन जमा करने का तरीका कौन सा है। तो इसलिए आपको हमारे साथ अंत तक जुड़े रहना चाहिए ताकि आप एनपीसीआई भर्ती का सारा विवरण जान सकें।

एनपीसीआईएल भर्ती 2025

अगर आप एक ऐसे युवा हैं जो किसी अच्छे विभाग में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छा मौका आया है। जानकारी के लिए बता दें कि न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी एनपीसीआईएल की तरफ से 122 खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करवाई जाने वाली है।

इस प्रकार से हम आपको बता दें कि जारी किए गए विज्ञापन के मुताबिक डिप्टी मैनेजर और साथ में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर जैसे पदों पर उम्मीदवारों को आवेदन जमा करने के लिए आमंत्रित किया गया है। तो जो भी उम्मीदवार आवेदन जमा करना चाहते हैं इन सबको एनपीसीआईएल की वेबसाइट के जरिए से ऑनलाइन आवेदन देना होगा।

आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा 7 नवंबर से शुरू किया जाएगा। इस तरह से सभी इच्छुक उम्मीदवार अपना फार्म आखिरी तारीख 27 नवंबर तक जमा कर सकते हैं।

NPCIL Vacancy 2025 Overview

विभाग का नामभारतीय परमाणु ऊर्जा निगम (एनपीसीआईएल)
भर्ती का नामएनपीसीआईएल भर्ती 2025
पद का नामडिप्टी मैनेजर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर
कुल पद 122
योग्यतास्नातक
आयु सीमा18 से 30 वर्ष
वेतन56,100 रुपए
आवेदन प्रारम्भ 7 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि27 नवंबर 2025
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.npcil.nic.in/

एनपीसीआईएल भर्ती के तहत पद विवरण

एनपीसीआईएल की तरफ से जारी की गई भर्ती का विवरण निम्नलिखित कुछ इस प्रकार से है:-

  • डिप्टी मैनेजर एचआर के 31 पद रखे गए हैं।
  • इस तरह से डिप्टी मैनेजर एफ एंड ए हेतु 48 पद तय किए गए हैं।
  • वहीं डिप्टी मैनेजर सी और एमएम हेतु 34 पद हैं।
  • इसी प्रकार से डिप्टी मैनेजर लीगल के लिए 1 पद रखा गया है।
  • जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के कुल 8 पद निर्धारित किए गए हैं।

एनपीसीआईएल भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता

जो उम्मीदवार एनपीसीआईएल भर्ती के तहत अपना आवेदन देना चाहते हैं तो इसके लिए निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता रखी गई है:-

  • आवेदन जमा करने हेतु जरूरी है कि उम्मीदवार ने स्नातक किया हो।
  • डिप्टी मैनेजर के पद पर आवेदन जमा करने के लिए उम्मीदवार ने एमबीए, पीजी, सीए या फिर एलएलबी किया हो।
  • शैक्षिक योग्यता की अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु आपको एनपीसीआईएल भर्ती विज्ञापन पढ़ लेना चाहिए।

एनपीसीआईएल भर्ती के लिए आयु सीमा

जो भी उम्मीदवार अपना आवेदन जमा करने के इच्छुक हैं तो उन्हें हम बता दें कि इस भर्ती के लिए आपको निम्नलिखित आयु सीमा को पूरा करना जरूरी है:-

  • डिप्टी मैनेजर के पदों हेतु जरूरी है कि उम्मीदवार की उम्र 18 साल से लेकर 30 साल तक हो।
  • हिंदी ट्रांसलेटर के पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 21 साल से लेकर 30 साल तक होनी चाहिए।
  • सभी आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवारों की आयु की गिनती 27 नवंबर साल 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
  • जो उम्मीदवार आरक्षित वर्ग के हैं इन सबको अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के मुताबिक छूट प्राप्त होगी।

एनपीसीआईएल भर्ती के तहत वेतन

एनपीसीआईएल भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों को हर महीने काफी आकर्षक वेतन मिलेगा। यहां आपको हम बता दें कि पे लेवल 10 के मुताबिक डिप्टी मैनेजर के पदों पर काम करने वाले उम्मीदवारों को 56100 रुपए मिलेंगे।

जबकि जो उम्मीदवार जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर नियुक्त किए जाएंगे इन्हें मासिक 35400 रूपए पे लेवल 6 के अनुसार दिए जाएंगे।

एनपीसीआईएल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

एनपीसीआईएल भर्ती हेतु अगर आपको ऑनलाइन आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को दोहराना है:-

  • सबसे शुरुआत में आपको एनपीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
  • अब यहां पर आपको मुख्य पेज पर आवेदन जमा करने वाला लिंक मिलेगा आपको इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
  • फिर जो नया पेज आपके सामने आएगा इसमें आपको अपनी जानकारी को दर्ज करके पंजीकरण करना है।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद फिर आपको लॉगिन करना है और इस भर्ती का एप्लीकेशन फॉर्म सही से भरना है।
  • अब जो आवेदन शुल्क आपकी श्रेणी अनुसार आप पर लागू किया गया है आपको इसे जमा करना है।
  • अंत में आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा करना है और इसका प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए रखना है।

FAQs

एनपीसीआईएल भर्ती के माध्यम से कितने पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा?

इस भर्ती के माध्यम से 122 खाली पदों को भरा जाएगा।

आवेदन जमा करने के लिए आयु सीमा कितनी रखी गई है?

आवेदन जमा करने हेतु डिप्टी मैनेजर के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 30 साल है। वहीं हिंदी ट्रांसलेटर के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम 30 वर्ष रखी गई है।

न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड की तरफ से आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख क्या है?

इसके लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 27 नवंबर रखी गई है।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram