NPCIL Recruitment 2025: एनपीसीआईएल में डिप्टी मैनेजर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर आवेदन शुरू

By Jiya
On: November 16, 2025 2:16 PM
NPCIL Recruitment

ऐसे उम्मीदवार जो शिक्षित है तथा रोजगार की तलाश कर रहे हैं उन सभी के लिए एनपीसीआईएल यानी न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन इंडिया का लिमिटेड की तरफ से बहुत ही अच्छा तथा सुनहरा अवसर प्रदान करवाया जा रहा है।

बताते चले की इस विभाग में डिप्टी मैनेजर तथा जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के कुल 122 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती को पूरा किया जाने वाला है। अपनी योग्यताओं के आधार पर भर्ती में महिला तथा पुरुष कोई भी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

विभाग के द्वारा इन महत्वपूर्ण पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करते हुए स्पष्ट तौर पर बताया है की भर्ती की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से सक्रिय की जाएगी जो 7 नवंबर 2025 से शुरू होने वाली है।

एनपीसीआईएल भर्ती 2025

एनपीसीआईएल भर्ती के तहत जारी किए गए इन महत्वपूर्ण पदों के लिए शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर से लेकर 27 नवंबर 2025 तक ही सक्रिय रहेगी अर्थात इन निश्चित दिनों में सभी उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आवेदन जमा करने होंगे।

भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू होने में अभी कुछ दिनों का समय बाकी है जिसके अंतर्गत जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करने वाले हैं उन सभी के लिए सभी प्रकार की जानकारी को पहले से ही प्राप्त कर लेना चाहिए ताकि आवेदन करने में आसानी हो सके और वे भर्ती के लिए किसी भी प्रकार की दुविधा में ना रहे।

NPCIL Vacancy 2025 Overview

विभागभारतीय परमाणु ऊर्जा निगम
भर्ती का नामNPCIL Recruitment 2025
वर्ष2025
कुल पद122
नोटिफिकेशनजारी
पात्रतास्नातक पास
उम्र18 से 30 वर्ष
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा
अंतिम तिथि27 नवंबर 2025
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.npcil.nic.in/

एनपीसीआईएल भर्ती के लिए योग्यताएं

एनपीसीआईएल विभाग में जारी किए गए रिक्त पदों की भर्ती के लिए योग्यताएं निम्न प्रकार से हैं:-

  • इस भर्ती के अंतर्गत किसी भी महाविद्यालय के द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातक की डिग्री वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • स्नातक के साथ कंप्यूटर क्षेत्र में भी डिप्लोमा होना बहुत जरूरी है।
  • उनके लिए हिंदी ट्रांसलेशन का ज्ञान तथा अनुभव भी जरूरी होगा।
  • भर्ती में जारी किए गए अलग-अलग पदों के लिए योग्यता संबंधी जानकारी को नोटिफिकेशन से ही चेक करें।

एनपीसीआईएल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

एनपीसीआईएल भर्ती के तहत जारी किए गए पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में आवेदन शुल्क भी लग सकता है हालांकि संबंधी जानकारी को आधिकारिक नोटिफिकेशन में स्पष्ट तौर पर नहीं दर्शाया गया है जिसके चलते उम्मीदवारों के बीच काफी दुविधा की स्थिति बनी हुई है।

हमारे सुझाव अनुसार भर्ती में आवेदन करते समय आवेदनशुल्क संबंध जानकारी को अनिवार्य रूप से चेक कर लेना चाहिए तथा अगर आवेदन शुल्क होता है तो उसे किसी भी नेट बैंकिंग या पेमेंट एप्लीकेशन के द्वारा जमा कर सकते हैं।

एनपीसीआईएल भर्ती के लिए आयु सीमा

एनपीसीआईए भर्ती में आयुसीमा निम्न प्रकार से है:-

  • एनपीसीआईएल भर्ती में डिप्टी मैनेजर के पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है।
  • इसके अलावा हिंदी ट्रांसलेटर के पदों के लिए यह आयु सीमा 21 वर्ष से शुरू है।
  • सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा एक सामान्य यानी 30 वर्ष तक ही है।
  • भर्ती में आयु सीमा की गणना 27 नवंबर 2025 के अनुसार की जाने वाली है।
  • आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

एनपीसीआईएल भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

एनपीसीआईएल के द्वारा जारी किए गए पदों के लिए चयन प्रक्रिया को विशेष तरीके से पूरा करवाया जाएगा जिसमें मुख्य रूप से उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा ली जाएगी। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और सफल होते हैं उनके व्यक्तिगत साक्षात्कार भी लिए जाएंगे।

साक्षात्कार के अलावा उम्मीदवारों के कौशल प्रशिक्षण भी लिए जाते हैं इसके अलावा कुछ पदों के लिए अलग से प्रक्रिया भी हो सकती है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों के लिए चयन प्रक्रिया संबंधी जानकारी को नोटिफिकेशन से सुनिश्चित कर लेना चाहिए।

एनपीसीआईएल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • एनपीसीआईएल भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अधिकारी वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन वाली लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां से रजिस्ट्रेशन पूरा करते हुए भर्ती के फॉर्म तक पहुंचे।
  • फार्म में पूरी जानकारी भरनी होगी और साथ में ही अभ्यर्थी के डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
  • अगर कोई आवेदनशुल्क आवश्यक होता है तो उसे जमा करें और सबमिट कर दें।
  • इस प्रकार से भर्ती में आवेदन पूरा हो जाएगा जिसका प्रिंट निकाल सकते हैं।

FAQs

एनपीसीआईएल के पदों के लिए वेतनमान क्या है?

एनपीसीआईएल में हिंदी ट्रांसलेटर के पदों के लिए वेतनमान 35400 रुपए से शुरू होता है इसके अलावा डिप्टी मैनेजर के पदों के लिए यह वेतनमान 56100 रुपए तक शुरुआती तौर से दिया जाता है।

एनपीसीआईएल भर्ती की लिखित परीक्षा कब होगी?

एनपीसीआईएल भर्ती की लिखित परीक्षा हेतु अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

क्या एनपीसीआईएल भर्ती में आरक्षण मिलेगा?

हां एनपीसीआईएल भर्ती में आरक्षण मिलता है जो की मुख्य रूप से ओबीसी ,अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणियां के लिए दिया जाता है।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram