Nrega Job Card List: नरेगा जॉब कार्ड की नई लिस्ट जारी

By Jiya
On: November 7, 2025 2:45 PM
Nrega Job Card List

अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले एक श्रमिक हैं और अपने नरेगा जॉब कार्ड को बनवाने के लिए आवेदन जमा किया है तो आपके लिए हमारे पास एक अहम खबर है। बता दें कि नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट अब संबंधित वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है। ‌

ऐसे में आपके लिए इस लिस्ट को चेक करना आवश्यक है क्योंकि इसमें अगर आपका नाम होगा तो तभी आपका जॉब कार्ड बनेगा। ‌ जिन लोगों के पास यह कार्ड होता है इन्हें इसके माध्यम से सरकार के द्वारा रोजगार सुनिश्चित तौर पर मिलता है। इसलिए गांव के नागरिकों को काम धंधे की तलाश में इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता है।

यदि आपको भी नरेगा जॉब कार्ड सूची को चेक करना है तो इसके लिए हमारा आज का यह लेख आपको आखिर तक पढ़ना चाहिए। हम आज आपको यह जानकारी देंगे कि नरेगा जॉब कार्ड योजना क्या होती है, इसका लाभ लेने के लिए पात्रता और जरूरी दस्तावेज एवं सूची को देखने का पूरा तरीका क्या है।

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2025

यदि आप देश के किसी गांव के निवासी हैं और मजदूरी का काम करते हैं तो आपको अब नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट को जांचना चाहिए। दरअसल जिन लोगों ने नरेगा जॉब कार्ड बनवाने के लिए आवेदन जमा किया था तो इन सबके लिए अब सूची जारी की गई है।

तो जिन लोगों का नाम इस सूची में दर्ज किया गया है इन सबका नरेगा जॉब कार्ड बन जाएगा। इसलिए अगर आप भी इस योजना का फायदा लेना चाहते हैं और यह जानना चाहते हैं कि आपको नरेगा जॉब कार्ड प्राप्त हो पाएगा या नहीं तो आपको ऑनलाइन लाभार्थी लिस्ट को देख लेना चाहिए।

Nrega Job Card Beneficiary List 2025 Overview

विभाग का नामग्रामीण विकास विभाग 
लेख का प्रकारजॉब कार्ड लिस्ट
क्षेत्रसभी राज्य
लाभार्थीभारत के सभी पात्र ग्रामीण नागरिक
आयु सीमा18 वर्ष से अधिक
लाभ100 दिन का गारंटीड रोजगार
कार्ड की वैधता5 वर्ष
लिस्ट का माध्यमऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://nrega.dord.gov.in/

नरेगा जॉब कार्ड विवरण 2025

हमारे देश भारत में बहुत सारे ग्रामीण इलाके हैं जहां पर अकुशल मजदूर रहते हैं। इन श्रमिकों को अब सरकार नरेगा जॉब कार्ड योजना का लाभ दे रही है। आपको यहां हम जानकारी के लिए बताते चलें कि योजना के अंतर्गत लाभार्थी ग्रामीण नागरिकों को नरेगा जॉब कार्ड दिया जाता है।

यहां आपको हम यह भी बता दें कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत सरकार द्वारा गांव के लोगों को लाभ दिया जाता है। इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों से बेरोजगारी की दर को कम करना है।

तो जो लोग अपना नरेगा जॉब कार्ड प्राप्त कर लेते हैं फिर इन्हें 100 दिन तक अपने ग्रामीण इलाके में ही सरकार काम मुहैया कराती है। इस प्रकार से ग्रामीण श्रमिकों को काम करने के लिए अपने गांव से बाहर नहीं जाना पड़ता है।

नरेगा जॉब कार्ड का मुख्य उद्देश्य

नरेगा जॉब कार्ड के माध्यम से हमारी सरकार का उद्देश्य अकुशल और निर्धन मजदूरों को रोजगार हेतु सहायता करना है। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि सरकार इन सभी श्रमिकों को इनकी संबंधित ग्राम पंचायत में ही काम प्रदान करती है।

तो जो भी श्रमिक इस योजना के लिए पात्र पाए जाते हैं इन सबको इनकी योग्यता के अनुसार रोजगार दिया जाता है। ऐसा करके सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि गरीब श्रमिकों को रोजगार हेतु अपना गांव या स्थान छोड़ना ना पड़े।

नरेगा जॉब कार्ड के लिए पात्रता

जो भी देश के नागरिक नरेगा जॉब कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित पात्रता को पूरा करने की जरूरत है:-

  • नरेगा जॉब कार्ड हेतु आवश्यक है कि व्यक्ति भारत का स्थायी निवासी हो।
  • मजदूर व्यक्ति देश के किसी गांव में रहता हो और अकुशल श्रमिक हो।
  • श्रमिक की उम्र 18 वर्ष से 59 वर्ष तक होनी आवश्यक है।
  • नरेगा जॉब कार्ड बनवाने हेतु आवश्यक है कि आवेदक ना आयकर देता हो और ना ही सरकारी नौकरी करता हो।
  • मजदूर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अत्यधिक कमजोर होनी चाहिए क्योंकि तभी जॉब कार्ड मिलेगा।

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें?

नरेगा जॉब कार्ड सूची को अब चेक करना अत्यधिक सरल है क्योंकि आप अब ऑनलाइन तरीके का उपयोग करते हुए इस लिस्ट को कुछ इस प्रकार से चेक कर सकते हैं:-

  • सर्वप्रथम आपको नरेगा जॉब कार्ड योजना की वेबसाइट पर जाना है।
  • यहां पर अब होम पेज पर आपको आवश्यक विवरण दर्ज करके लॉगिन कर लेना है।
  • इसके बाद आपको लेटेस्ट अनुभाग में चले जाना है और नरेगा जॉब कार्ड सूची वाले लिंक को क्लिक करना है।
  • यहां पर अब आपके सामने एक दूसरा पेज खुलकर आएगा और आपको इसमें कुछ विवरण दर्ज करना होगा।
  • जब आप पूछा गया सारा विवरण दर्ज कर देंगे तो इसके बाद कैप्चा कोड लिखकर आपको सबमिट वाला बटन क्लिक करना है।
  • अब नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट आपके सामने प्रदर्शित हो जाएगी और इसमें अब आप अपने नाम को देख सकते हैं।

FAQs

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट को किसके लिए जारी किया जाता है?

इस सूची को उन सब श्रमिकों के लिए जारी किया जाता है जो ग्रामीण इलाकों में रहते हैं और जिन्होंने अपना आवेदन नरेगा जॉब कार्ड को बनवाने के लिए जमा किया है।

नरेगा जॉब कार्ड बनवाने की आयु सीमा क्या है?

सरकार के द्वारा नरेगा जॉब कार्ड को बनवाने की आयु 18 साल से 59 साल तक रखी गई है।

जो लोग नरेगा जॉब कार्ड बनवा लेते हैं इन्हें कहां काम मिलता है?

इन सबको इनके गांव की ग्राम पंचायत के तहत मजदूरी का काम मिलता है।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram