Panchayat Sachiv Bharti 2025: पंचायत सचिव भर्ती के 12वी पास के लिए आवेदन फॉर्म भरना शुरू

By Jiya
On: November 14, 2025 1:38 PM
Panchayat Sachiv Bharti

पंचायती राज विभाग के अंतर्गत पंचायत सचिव के रिक्त पद मौजूद हैं जिन्हें भरने के लिए कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऐसे में सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए सरकारी नौकरी को प्राप्त करने का यह एक बहुत ही बढ़िया अवसर है। लेकिन उम्मीदवारों को जल्दी आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है और अंतिम तारीख नजदीक है।

आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2025 से शुरू की गई थी और यह प्रक्रिया 25 नवंबर 2025 तक चलाई जाएगी। इस भर्ती में शामिल होने वाले जो भी उम्मीदवार चयनित होंगे उन उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 3 के आधार पर वेतन प्रदान किया जाएगा जिसकी वजह से हर महीने उम्मीदवारों को 21700 से लेकर 69000 तक की सैलरी मिलेगी। सैलरी के अलावा सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।

पंचायत सचिव भर्ती 2025

इस भर्ती का नोटिफिकेशन कुल 3552 रिक्त पदों के लिए जारी किया गया है। और इनमें से महिला उम्मीदवारों के लिए 1052 रिक्त पद रखे गए हैं तथा बाकी के रिक्त पदों पर पुरुष उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। पंचायत सचिव की इस भर्ती में रिक्त पदों की संख्या ज्यादा है जिसकी वजह से ज्यादा उम्मीदवारो को इस बार इस भर्ती के आयोजन की वजह से सरकारी नौकरी मिलेगी।

अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवारों के लिए कम ज्यादा रिक्त पद तय किए गए हैं तो जो उम्मीदवार वर्गों के अनुसार भी रिक्त पदों की संख्या को जानना चाहते हैं वह सभी आधिकारिक नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके उसके माध्यम से जानकारी को हासिल करें। वही जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं उन सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है।

Panchayat Sachiv Vacancy 2025 Overview

विभाग का नामबिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी)
भर्ती का नामपंचायत सचिव भर्ती
विज्ञापन संख्या02/23 (ए)
पद का नामपंचायत सचिव
आवेदन प्रारम्भ 15 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि25 नवंबर 2025
कुल पद 3552
योग्यता12वीं कक्षा पास
चयन प्रक्रियाप्रारंभिक परीक्षा,
मुख्य परीक्षा,
दस्तावेज़ सत्यापन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://bssc.bihar.gov.in/

पंचायत सचिव भर्ती के लिए आयु सीमा

इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष की होनी चाहिए वही अधिकतम आयु जनरल वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 37 वर्ष बीसी ओबीसी वर्ग से आने वाली महिलाओं के लिए 40 वर्ष तथा एससी एसटी वर्ग से आने वाले पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष की निर्धारित की गई है। आयु की गणना के लिए निर्धारित की जाने वाली तारीख 1 अगस्त 2025 है तो इसको आधार बनाकर ही आयु की गणना की जाएगी।

पंचायत सचिव भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती का फॉर्म भरने हेतु उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा की पढ़ाई की हुई होनी चाहिए। वही आवेदन करने वाले आवेदक को कंप्यूटर चलाने की बेसिक जानकारी पता होनी चाहिए साथ ही हिंदी और अंग्रेजी भाषा की टाइपिंग भी आनी चाहिए।

पंचायत सचिव भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

पंचायत सचिव भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क लिया जा रहा है और यह आवेदन शुल्क आरक्षित और अनारक्षित वर्ग के अंतर्गत आने वाली सभी श्रेणियो के लिए एक समान रखा गया है जो की 100 रूपये का है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को आवेदन करते समय इस 100 रूपये के आवेदन शुल्क का भुगतान जरूर करना है।

पंचायत सचिव भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में तीन चरणों का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रारंभिक परीक्षा मुख्य परीक्षा और कौशल परीक्षा शामिल है। प्रारंभिक परीक्षा में 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे और इन्हें हल करने के लिए 2 घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा। इसके बाद में मुख्य परीक्षा का आयोजन होगा और फिर कौशल परीक्षा यानी की टाइपिंग टेस्ट भी लिया जाएगा तथा इसके बाद में उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा।

पंचायत सचिव भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • इस भर्ती के लिए आवेदन हेतु बिहार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • अब होम पेज पर पंचायत सेक्रेटरी रिक्रूटमेंट 2025 का लिंक नजर आएगा तो इसके ऊपर क्लिक करें।
  • फिर ध्यान से जानकारी को पढ़ें और आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पोर्टल पर रजिस्टर के विकल्प का चयन करके आवश्यक जानकारी को दर्ज करते हुए रजिस्टर करें।
  • पोर्टल पर यूजर आईडी और पासवर्ड की जानकारी पूछी जाएगी तो यह जानकारी दर्ज करके लॉगिन की प्रक्रिया पूरी कर लेनी है।
  • इतना करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी तथा पते की जानकारी और अन्य विवरण भी दर्ज कर देना है।
  • अब ऑनलाइन तरीके से आवेदन शुल्क की राशि का भुगतान करना है और फॉर्म को सबमिट कर देना है।

FAQs

पंचायत सचिव की भर्ती कब निकलेगी?

पंचायत सचिव की भर्ती वर्तमान समय में निकली हुई है जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह कर सकते हैं।

बिहार में पंचायत सचिव कैसे बने?

बिहार में पंचायत सचिव बनने के लिए पंचायत सचिव की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें और फिर चयन प्रक्रिया से गुजरे जिसके बाद में सफल होने पर सचिव बन जाएंगे।

पंचायत सचिव की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया कब तक चलेगी?

इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 नवंबर 2025 तक चलेगी।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram