Peon Vacancy 2025: 10वी पास चपरासी भर्ती के फॉर्म भरना शुरू

By Jiya
On: November 8, 2025 12:08 PM
Peon Vacancy

श्री छत्रपति शिवाजी महाराज सर्वपल्ली चिकित्सालय सोलापुर जो की सरकार के अंतर्गत संचालित है इसमें जो भी उम्मीदवार नौकरी को प्राप्त करना चाहते हैं वह सभी वर्तमान समय में ग्रुप डी के रिक्त पदों को लेकर आवेदन कर सकते हैं क्योंकि इस चिकित्सालय को लेकर ग्रुप डी के रिक्त पदों को लेकर बड़ी भर्ती निकाली गई है तथा 22 अक्टूबर से आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। वही यह प्रक्रिया 12 नवंबर रात 11:55 तक चलेगी।

ग्रुप डी के रिक्त पदों में अलग-अलग प्रकार के रिक्त पद शामिल किए गए हैं जिसमें चपरासी के पद भी है। वही इस भर्ती का नोटिफिकेशन कल 153 रिक्त पदों को लेकर जारी किया गया है महाराष्ट्र राज्य में नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए इस भर्ती में शामिल होने का एक बढ़िया अवसर है अस्पताल में जो भी नौकरी चाहते हैं वह सभी आवेदन की प्रक्रिया को अपनाते हुए इस भर्ती में शामिल हो सकते है।‌

चपरासी भर्ती 2025

इस भर्ती में 153 रिक्त पदों में अलग-अलग प्रकार के पद शामिल किए गए हैं जिसमें चपरासी, डाइट अटेंडेड, क्लर्क कम अटेंडेड, पंप ऑपरेटर और लेब अटेंडेड, माली, ओपीटी अटेंडेड, वार्ड बॉय के पद शामिल है। वही 153 रिक्त पदों में सबसे ज्यादा पद क्लर्क रूम अटेंडेड के 123 है जबकि 9 पद ओपीटी अटेंडेड के लिए और 3 पद चपरासी के पद के लिए निर्धारित किए गए हैं। तो जो उम्मीदवार जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह आवेदन कर सकते हैं।

अस्पताल के अंतर्गत सभी विभागों में सही तरीके से काम चलता रहे इसके लिए ही उम्मीदवारों का चयन करने के उद्देश्य से इस भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। और आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो जाने के बाद में चयन प्रक्रिया को अपनाते हुए उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा। इस भर्ती के लिए सिर्फ ऑनलाइन तरीके से ही आवेदन फॉर्म स्वीकार किए जा रहे है इसलिए सभी को केवल ऑनलाइन ही आवेदन करना है।

Peon Recruitment 2025 Overview

विभाग का नामश्री छत्रपति शिवाजी महाराज सर्वपल्ली चिकित्सालय
भर्ती का नामचपरासी भर्ती 2025
भर्ती का प्रकारग्रुप डी
पद का नामचपरासी, डाइट अटेंडेड, क्लर्क कम अटेंडेड, पंप ऑपरेटर और लेब अटेंडेड आदि
कुल पद 153
योग्यता10वीं कक्षा पास
आवेदन प्रारम्भ 22 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि12 नवंबर 2025
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://solapur.gov.in/

चपरासी भर्ती के लिए आयु सीमा

आयु में उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 38 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वही महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा बनाए जाने वाले नियमों के चलते एससी एसटी ईडब्ल्यूएस ओबीसी तथा दिव्यांगजन उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में आवेदन को लेकर कुछ वर्षों की छूट भी मिलेगी तो छूट का लाभ उठाकर भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल हो सकेंगे।

चपरासी भर्ती के लिए योग्यता

इस भर्ती में अधिकतम पदों पर उम्मीदवारों से केवल 10वीं कक्षा पास की मांग की गई है जिसके चलते 10वीं कक्षा की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त अन्य योग्यता में उम्मीदवार महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना चाहिए। वही आयु भी नियम के अनुसार ही होनी चाहिए।

चपरासी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क जनरल वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों के लिए 1000 रूपये का और ओबीसी वर्ग तथा दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए 900 रूपये का रखा गया है। इसके अलावा ऐसे उम्मीदवार जो की भूतपूर्व सैनिक है उन्हें आवेदन शुल्क में पूरी ही छूट प्रदान की गई है यानी कि इन्हें कोई भी आवेदनशुल्क जमा नहीं करना है।

चपरासी भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन करने हेतु ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन होगा जिसमें उम्मीदवारों से अलग-अलग विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे और इसके बाद में मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और चयनित उम्मीदवारों तक जानकारी पहुंचाई जाएगी। आवेदन के बाद सभी उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया की जानकारी जरूर ध्यान में रखनी है।

चपरासी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • इस भर्ती में ऑनलाइन तरीके से आवेदन करने के लिए आधिकारिक पोर्टल को ओपन करें।
  • अब जनरल लिंक्स के सेक्शन में नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करके आधिकारिक रूप से जानकारी को हासिल करें।
  • फिर जनरल लिंक्स के सेक्शन में ही रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन देखने को मिलेगा तो क्लिक करे के ऑप्शन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
  • वहीं यदि पहले से रजिस्ट्रेशन किया हुआ है तो ऑलरेडी रजिस्टर्ड के ऑप्शन के आगे दिए जाने वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर या लॉगिन आईडी और पासवर्ड तथा कैप्चा कोड को दर्ज करके लॉगिन करें।
  • इतना करने के बाद आवेदन फॉर्म में जानकारी को दर्ज करे और आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।

FAQs

चपरासी के पदों पर भर्ती कब शुरू होगी?

चपरासी के पदों पर भर्ती आ चुकी है और 12 नवंबर तक आवेदन की प्रक्रिया चलेगी जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं कर सकते हैं।

महाराष्ट्र में अभी कौनसी भर्ती निकली हुई है?

महाराष्ट्र में अभी अस्पताल के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती निकली हुई है जिसमें चपरासी के पद भी शामिल है।

क्या अभी चपरासी भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है?

जी हां अभी चपरासी भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram