Peon Vacancy 2025: 10वी पास चपरासी भर्ती के फॉर्म भरना शुरू

By Jiya
On: November 17, 2025 4:08 PM
Peon Vacancy

अगर आपको महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में चपरासी के पद पर काम करना है तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर आ गया है। दरअसल श्री छत्रपति शिवाजी महाराज सर्वोपचार चिकित्सालय सोलापुर की तरफ से नोटिफिकेशन की घोषणा की गई है।

अगर आपको भी सरकारी अस्पताल में नौकरी करनी है तो आप अपना आवेदन दे सकते हैं। इस तरह से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसलिए आप अपना आवेदन 22 अक्टूबर से नवंबर तक दे सकते हैं। ‌

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप चपरासी भर्ती के लिए अपना आवेदन आसानी के साथ दे सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको यह भी बताएंगे कि इसके लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा मानदंड, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, सैलरी और आवेदन देने की पूरी प्रक्रिया कौन सी है।

चपरासी भर्ती 2025

श्री छत्रपति शिवाजी महाराज सर्वोपचार चिकित्सालय सोलापुर के द्वारा चपरासी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस प्रकार से चपरासी के अलावा और भी पद हैं जिन पर उम्मीदवार अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

बताते चलें कि भर्ती के माध्यम से दसवीं पास युवाओं को 153 रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा। ऐसे में हम आपको यह भी बता दें कि आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 22 अक्टूबर से प्रारंभ की जा चुकी है। सभी योग्य युवा अपना आवेदन अंतिम तारीख नवंबर तक जमा कर सकते हैं।

Peon Recruitment 2025 Overview

चिकित्सालयश्री छत्रपति शिवाजी महाराज सर्वोपचार चिकित्सालय सोलापुर
भर्ती का नामचपरासी भर्ती 2025
नोटिफिकेशन स्थिति जारी
पद क्लर्क, ओपीडी सेवक, चपरासी, प्रयोगशाला सेवक
आयु18 साल से 38 साल
कुल रिक्तियां153
योग्यता10वी पास के लिए
सैलरी15,000 – 47,600 रुपये प्रतिमाह (स्तर-1)
नौकरी का स्थान महाराष्ट्र
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.vmgmc.edu.in/

चपरासी भर्ती के तहत पद विवरण

वीएमजीएमसी सोलापुर के द्वारा इस भर्ती के अंतर्गत 153 रिक्त पदों को भरा जा रहा है और निर्धारित पदों की संख्या के बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार से है:-

  • क्लर्क यानी कक्ष सेवक हेतु कुल खाली पद 123 हैं।
  • जबकि ओपीडी सेवक के लिए 9 पद रखे गए हैं।
  • वहीं चपरासी के लिए 3 पद निर्धारित किए गए हैं।
  • माली, प्रयोगशाला सेवक और पंप अटेंडेंट हेतु 18 पद हैं।

चपरासी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

सभी उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना अत्यंत जरूरी है और इससे संबंधित जानकारी कुछ इस प्रकार से दी गई है:-

  • सामान्य वर्ग हेतु आवेदन शुल्क 1000 रूपए का रखा गया है।
  • पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस, अनाथ और दिव्यांग उम्मीदवारों हेतु फीस 900 रूपए की तय की गई है।
  • वहीं दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक और भूतपूर्व सैनिक हेतु आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

चपरासी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

वीएमजीएमसी सोलापुर हेतु आवेदन जमा करने के लिए शिक्षा की योग्यता कुछ इस प्रकार से होनी चाहिए:-

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली हो।
  • जरूरी है कि उम्मीदवार महाराष्ट्र राज्य का मूल निवासी हो।
  • अगर आपको इस भर्ती की शिक्षा से जुड़ी हुई और ज्यादा जानकारी चाहिए तो आप भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

चपरासी भर्ती के लिए आयु सीमा

सोलापुर सरकारी अस्पताल में चपरासी के पद पर केवल वही उम्मीदवार आवेदन देने हेतु योग्यता रखते हैं जो निम्नलिखित आयु सीमा मानदंड को पूरा करेंगे:-

  • चपरासी भर्ती के लिए आवश्यक है कि उम्मीदवार की उम्र 18 साल से 38 साल तक हो। ‌
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में महाराष्ट्र सरकार के नियमों के मुताबिक छूट दी गई है।

चपरासी भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

सरकारी अस्पताल में चपरासी भर्ती के लिए जो उम्मीदवार अपना आवेदन जमा करेंगे इन सबको लिखित परीक्षा में उपस्थित होना होगा। आपको यहां जानकारी के लिए बता दें कि सबसे पहले आपको ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी पड़ेगी। ‌

इस तरह से परीक्षा में जो उम्मीदवार सफलता हासिल करेंगें इन्हें फिर दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया जाएगा। आगे फिर चिकित्सा परीक्षण होगा और उम्मीदवारों को संबंधित पद पर नौकरी दे दी जाएगी।

चपरासी भर्ती के लिए परीक्षा पैटर्न

चपरासी भर्ती की परीक्षा का पैटर्न आप सभी उम्मीदवारों को पता होना चाहिए। इससे आपको यह फायदा होगा कि आप अपनी परीक्षा की तैयारी बेहद अच्छी तरह से कर सकेंगे। आप सभी अभ्यर्थियों से सामान्य बुद्धिमत्ता, सामान्य ज्ञान, गणित विषय और मराठी भाषा पर आधारित सवाल पूछे जाएंगे।

चपरासी भर्ती के तहत वेतन

वीएमजीएमसी सोलापुर चपरासी भर्ती के अंतर्गत जिन उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा इन्हें सातवें वेतन आयोग के अनुसार मासिक सैलरी प्राप्त होगी। इस तरह से उम्मीदवारों को हर महीने 15000 रूपए से 47600 रूपए तक का आकर्षक वेतन मिलेगा।

इसके अलावा हम आपको यहां यह भी बता दें कि उम्मीदवारों को अन्य सरकारी लाभ भी मिलेंगे। तो इस तरह से नियम अनुसार सरकारी सुविधाएं और भत्ते चुने गए अभ्यर्थियों को मिलेंगे।

चपरासी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

यदि आप इस भर्ती के लिए अपना आवेदन जमा करने के इच्छुक हैं तो ऐसे में आपको निम्नलिखित चरण अपनाने होंगे:-

  • सर्वप्रथम आपको वीएमजीएमसी सोलापुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलेगा जिसमें आपको ग्रुप डी ऑनलाइन एग्जाम 2025 वाले सेक्शन में जाना है।
  • आगे फिर आपको ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करने के लिए अपनी व्यक्तिगत जानकारी को लिखना है।
  • इस तरह से आपको प्राप्त लॉगिन विवरण का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन कर लेना होगा।
  • फिर आपको सही प्रकार से अपनी व्यक्तिगत और संपर्क एवं शिक्षा की जानकारी को एप्लीकेशन फॉर्म में लिखना है।
  • फिर आगे आपको अपने हस्ताक्षर, अपना पासपोर्ट आकार का फोटो और सारे जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं।
  • अंत में आपको अपना आवेदन शुल्क श्रेणी के मुताबिक ऑनलाइन जमा करना होगा।
  • फिर आपको अपना आवेदन जमा करके पावती संख्या का प्रिंट निकाल कर रख लेना है।

FAQs

चपरासी भर्ती के लिए मैं अपना आवेदन कौन सी तारीख तक जमा कर सकता हूं?

आपको इसके लिए अपना आवेदन नवंबर 2025 तक अनिवार्य तौर पर जमा करना होगा क्योंकि इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

वीएमजीएमसी सोलापुर ग्रुप डी का परीक्षा पैटर्न क्या है?

इसके लिए उम्मीदवारों को सामान्य ज्ञान, सामान्य बुद्धिमत्ता, गणित और मराठी भाषा जैसे विषयों पर आधारित प्रश्न हल करने के लिए आएंगे।

सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया कौन से माध्यम से रखी गई है?

सभी आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन देने की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram