पीएम आवास योजना ग्रामीण हमारी केंद्र सरकार की एक ऐसी कल्याणकारी योजना मानी जाती है जिसका फायदा गरीब लोगों को मिलता है। इस तरह से हमारे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में जो नागरिक रहते हैं इन सबको सरकार पक्का घर उपलब्ध कराती है।
जानकारी देते चलें कि साल 2016 से इस योजना को अब तक लागू किया हुआ है। तो हम आपको यहां पर जानकारी देना चाहते हैं कि लाखों बेघर परिवारों को अब अपनी पक्की छत मिल गई है। आगे अब उन सब लोगों की बारी है जिन्होंने अपने आवेदन को जमा किया है।
यदि आपने भी पंजीकरण किया है तो आपको पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट को चेक करना होगा। इस नई सूची में अगर आपका नाम शामिल होता है तो तब आपको सरकार से पक्के घर को बनाने के लिए वित्तीय मदद का लाभ मिलेगा। तो चलिए आपको बताते हैं इस योजना की सारी जानकारी और साथ में लिस्ट को देखने का आसान सा तरीका।
पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट 2025
पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर हो चुकी है। आपको यहां हम जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि यह एक ऐसी आधिकारिक लिस्ट है जिसमें उन सब लोगों के नाम लिखे होते हैं जिन्हें योजना का लाभार्थी बनाया जाता है।
इस प्रकार से इन सब लाभार्थी नागरिकों को सरकार पक्का घर बनाने के लिए जरूरी मदद प्रदान करती है। इस सूची को हमारी सरकार की तरफ से हर साल अपडेट किया जाता है। तो ऐसे में आप सभी को पीएम आवास योजना ग्रामीण सूची को ऑनलाइन जाकर चेक करना चाहिए।
PM Awas Yojana List 2025 Overview
| विभाग का नाम | ग्रामीण विकास मंत्रालय |
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री आवास योजना |
| लेख का प्रकार | बेनिफिशियरी लिस्ट |
| लाभ | गृह निर्माण के लिए 1,20,000 रूपए की वित्तीय सहायता |
| प्रथम क़िस्त की राशि | ₹25000-₹40,000 |
| लाभार्थी | भारत देश के समस्त पात्र नागरिक |
| उद्देश्य | गरीब वर्ग के परिवारों के लिए निवास हेतु पक्के मकान की व्यवस्था करना |
| लिस्ट का माध्यम | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmaymis.gov.in/ |
पीएम आवास योजना की जानकारी
केंद्र सरकार के द्वारा सफलतापूर्वक साल 2016 से पीएम आवास योजना ग्रामीण को चलाया जा रहा है। इस तरह से हम आपको यहां जानकारी देना चाहते हैं कि इस योजना के अंतर्गत सरकार उन सब नागरिकों को मदद करती है जो गांव में रहते हैं।
दरअसल ग्रामीण नागरिकों के पास रोजगार के अच्छे साधन नहीं होते इसकी वजह से इनकी वित्तीय स्थिति काफी खराब होती है। तो ऐसे गांव में रहने वाले परिवार जो टूटे-फूटे या फिर कच्चे घर में रहते हैं वे सब योजना का लाभ ले सकते हैं।
इस तरह से लाभार्थियों को सरकार द्वारा एक लाख 20 हजार रुपए की राशि से लेकर 1 लाख 30 हजार रुपए की राशि क्षेत्र के मुताबिक मिलती है। तो गांव में रहने वाले गरीब नागरिक अब सुरक्षित और स्थायी घर में रह सकते हैं।
पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट के लिए पात्रता
वैसे तो पीएम आवास योजना ग्रामीण का फायदा सभी जरूरतमंद परिवार ले सकते हैं लेकिन इन्हें कुछ पात्रता को पूरा करने की आवश्यकता होती है जैसे:-
- आवश्यक है कि आवेदन देने वाला व्यक्ति भारत के किसी गांव का निवासी हो।
- गांव में रहने वाले ऐसे परिवार जो बेहद गरीब हैं या फिर बीपीएल श्रेणी के तहत आते हैं इन्हें लाभ मिलता है।
- जो परिवार झोपड़ी में या फिर टूटे-फूटे कच्चे घरों में रहते हैं वे सब पात्र माने गए हैं।
- योजना का फायदा विशेष तौर पर गरीब महिलाओं को और वृद्ध नागरिकों को दिया जाता है।
पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आपको पीएम आवास योजना ग्रामीण के माध्यम से लाभ लेना है तो इसके लिए आपको आवेदन जमा करने के लिए कुछ दस्तावेज जमा करने पड़ेंगे:-
• आधार कार्ड
• बीपीएल राशन कार्ड
• आय प्रमाण पत्र
• आयु प्रमाण पत्र
• निवास प्रमाण पत्र
• बैंक खाता विवरण
• टूटे-फूटे अथवा कच्चे घर की फोटो
• पासपोर्ट साइज फोटो
• मोबाइल नंबर
पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट कैसे चेक करें?
यदि आपने अभी तक पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट को चेक नहीं किया है तो इसे देखने के लिए आपको निम्नलिखित तरीका अपनाना होगा:-
- सबसे शुरुआत में आपको पीएम आवास योजना ग्रामीण की वेबसाइट के होम पेज पर चले जाना होगा।
- अब आपको यहां पर ध्यान से आवास सॉफ्ट वाला विकल्प ढूंढना है और फिर इसे क्लिक कर देना है।
- इस तरह से अब आपके सामने रिपोर्ट वाला विकल्प खुलेगा आपको इसे भी दबाना है।
- अब जो दूसरा पेज आपके सामने आएगा आपको इसमें सारी जानकारी जैसे कि गांव, राज्य, जिला, ब्लॉक इत्यादि को चुन लेना है।
- जरूरी विवरण का चयन करके फिर आपको सबमिट बटन दबा देना है।
- अब आपके सामने अगले ही पल प्रधानमंत्री आवास योजना की ग्रामीण लिस्ट आ जाएगी।
- तो यहां पर अब आप इस बेनिफिशियरी सूची में यह चेक कर सकते हैं कि आपको पक्के घर के लिए मदद मिलेगी या नहीं।
FAQs
पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट कहां पर प्रकाशित होती है?
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट संबंधित योजना की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाती है।
मेरा घर पहाड़ी क्षेत्र में है तो मुझे कितनी वित्तीय मदद घर निर्माण हेतु प्राप्त होगी?
आपको ऐसे में 130000 रुपए की वित्तीय सहायता सरकार से मिलेगी।
आवास योजना की सूची में नाम आने का क्या लाभ होता है?
सूची में नाम आने पर यह सुनिश्चित होता है कि आपको आवास योजना के तहत वित्तीय मदद मिलने वाली है।









