पीएम आवास योजना का नाम पूरे देश में चलता है और यह योजना देश में चलने वाली काफी ज्यादा पॉपुलर योजना है। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले अनेक नागरिकों ने इस योजना में मिलने वाली राशि की वजह से पक्के घर का निर्माण करवाया है और आज पक्के घर में वह अपने परिवार के साथ जीवन को व्यतीत कर रहे हैं। वही वंचित नागरिकों को जिन्हें लाभ नहीं मिल पाया है उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा जिसके लिए सरकार ने घोषणा भी की हुई है।
लेकिन इस योजना का लाभ लेने के लिए नागरिकों को पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए सर्वे हेतु आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। और यह प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऐप को डाउनलोड करके उसके माध्यम से आसानी से पूरी की जा सकती है। कुछ समय पहले ही अनेक नागरिकों ने सर्वे की प्रक्रिया पूरी की थी और अभी जो नागरिक सर्वे के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह पूरी जानकारी को ज़रूर प्राप्त करे।
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे 2025
पीएम आवास योजना कच्चे घरों में रहने वाले नागरिकों के लिए शुरू की जाने वाली योजना है और ऐसे नागरिकों तक ही इस योजना का लाभ पहुंचाया जाता है जिसमें नागरिकों को पक्के घर का निर्माण करवाने के लिए सरकार की तरफ से 120000 की राशि से लेकर 130000 तक की राशि मिलती है। यह योजना सरकार अनेक सालों से चला रही है और लगातार ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले नागरिकों को इस योजना का लाभ मिल रहा है।
इस योजना में नागरिकों को अलग-अलग किस्तों के माध्यम से पूरी राशि प्रदान की जाती है और अभी भी जिन नागरिकों को इस योजना का लाभ मिलेगा उन्हें भी इसी प्रकार अलग-अलग 3 किस्तों में पूरी राशि मिलेगी। लेकिन ध्यान रहे इस योजना का लाभ केवल उन नागरिकों को मिलेगा जिन्होंने पहले इस योजना का लाभ नहीं लिया हुआ है। वही सभी नागरिक सर्वे के लिए आवेदन करते समय एक बार समय की जानकारी को आधिकारिक रूप से जरूर जाने।
PM Awas Yojana Survey 2025 Overview
| मंत्रालय का नाम | ग्रामीण विकास मंत्रालय |
| लेख का नाम | पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे |
| सर्वे की शुरुआत | 1 जनवरी 2025 |
| संचालक | केंद्र सरकार |
| उद्देश्य | पात्रता सुनिश्चित करना |
| लाभार्थी | भारतीय पात्र नागरिक |
| लाभ | पक्के मकान के लिए ₹1,20,000 /- की वित्तीय सहायता |
| सर्वे प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmayg.nic.in/ |
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे का उद्देश्य
सरकार कच्चे घरों में रहने वाले नागरिकों के लिए पक्के घरों का निर्माण करवाना चाहती है जिसके लिए ही सरकार ने देश में नागरिकों के लिए पीएम आवास योजना ग्रामीण की शुरुआत की हुई है और नागरिकों तक इस योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस प्रकार की योजना की वजह से अनेक नागरिकों को बैंक से या फिर कहीं से भी लोन लेने की जरूरत नहीं पड़ती है और आसानी से पक्के घर का निर्माण हो जाता है।
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लाभ
- पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे की वजह से इस योजना के लाभ से वंचित नागरिकों को भी इस योजना का लाभ मिल सकेगा और वह भी अन्य नागरिकों की तरह ही पक्के घर में रहने के लिए पक्के घर का निर्माण करवा सकेंगे।
- अलग-अलग राज्यों में सरकार ने यह योजना लागू की हुई है जिसकी वजह से अलग-अलग राज्यों में निवास करने वाले नागरिक इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- समय-समय पर सरकार इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू करती है जिसकी वजह से आवेदन की प्रक्रिया चालू होने पर कभी भी आवेदन किया जा सकता है।
- ऑनलाइन ही आवेदन की प्रक्रिया चलने की वजह से नागरिकों को आवेदन करने में ज्यादा समस्या नहीं आती है और घर बैठे ही आवेदन किया जा सकता है।
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए पात्रता मापदंड
- आवेदक गरीब होना चाहिए।
- कच्चे घर या झोपड़ी में रहने वाले नागरिकों को ही इस योजना का लाभ मिलता है।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए नागरिक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- पीएम आवास योजना या फिर राज्य सरकार की किसी भी आवास योजना का लाभ नागरिक ने नहीं लिया हुआ होना चाहिए।
- आयकर भरने वाले किसी भी नागरिक को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए आवश्यक दस्तावेज
- राशन कार्ड
- नरेगा जॉब कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- आधार कार्ड
- परिवार के अन्य सदस्यों का आधार कार्ड, आदि
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए आवेदन कैसे करें?
- सर्वे के लिए नागरिक पीएम आवास योजना ग्रामीण के आधिकारिक पोर्टल या प्ले स्टोर को ओपन करें।
- अब पोर्टल या प्ले स्टोर से पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के ऐप और आधार फेस आरडी ऐप दोनों को डाउनलोड करें।
- इतना करके पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे ऐप को ओपन कर लेना है और सेल्फ सर्वे के ऑप्शन का चयन करना है।
- फिर आधार कार्ड की जानकारी दर्ज कर देनी है और ऑथेंटिकेट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आवेदक को फोटो कैप्चर कर लेना है और फिर फॉर्म खुलने पर फॉर्म में जानकारी भर देनी है।
- पूरी तरीके से फॉर्म को कंप्लीट करना है और फिर घर के फोटो अपलोड कर देने है।
- अब दस्तावेज वेरीफाई कर देने हैं और फॉर्म को सबमिट कर देना है इस तरीके से सर्वे की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
FAQS
क्या मुझे पीएम आवास योजना ग्रामीण का लाभ मिलेगा?
पीएम आवास योजना ग्रामीण का लाभ मिलेगा या नहीं इसके लिए आपको पात्रता चेक करनी होगी और पात्र होने पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
मुझे पीएम आवास योजना का लाभ दोबारा मिलेगा या नहीं?
नहीं पीएम आवास योजना का लाभ दोबारा नहीं मिलता है इस योजना का लाभ केवल एक ही बार मिलता है।
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे ऐप क्या है?
यह एक ऐसा ऐप है जिसके माध्यम से नागरिक घर बैठे ही ऑनलाइन तरीके से सर्वे की प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं।









