PM Kaushal Vikas Yojana Registration: फ्री ट्रेनिंग के साथ मिल रहे 8000 रूपए, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

By Jiya
On: November 17, 2025 3:42 PM
PM Kaushal Vikas Yojana Registration

देश भर के सभी राज्यों के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार क्षेत्र में अवसर प्रदान करने और उन्हें उनकी स्किल के आधार पर मजबूत बनाने हेतु सरकार के द्वारा पीएम कौशल विकास योजना के रूप में अहम कदम उठाया गया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आरक्षण में पीएम कौशल विकास योजना का शुभारंभ वर्ष 2015 में करवाया गया था जिसके अंतर्गत अलग-अलग राज्यों में बेरोजगार युवाओं के लिए प्रशिक्षण कैंपों का आयोजन किया जाता है।

बताते चलें कि अब तक पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत कई चरणों के माध्यम से लाखों शिक्षित युवाओं के लिए प्रशिक्षित किया गया है और उन्हें रोजगार के क्षेत्र में संलग्न होने में भी काफी मदद मिल पाई है। सरकारी निर्णय अनुसार एक बार फिर से देश में पीएम कौशल विकास योजना शुरू करवाई जाने के आसार नजर आ रहे हैं।

पीएम कौशल विकास योजना रजिस्ट्रेशन

2025 में पीएम कौशल विकास योजना के उपलक्ष में सरकार के द्वारा किसी भी प्रकार की पुष्टिकृत प्रतिक्रिया नहीं दी गई है हालांकि सोशल मीडिया पर फैली अपडेट के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि यह योजना देश में जल्दी सक्रिय होकर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर सकती है।

पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत सभी राज्यों के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग शेड्यूल के आधार पर प्रशिक्षण का आयोजन करवाया जाने वाला है। जो भी उम्मीदवार इस योजना में शामिल होना चाहते हैं उन सभी के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी होगी।

PM Kaushal Vikas Yojana 2025 Overview

मंत्रालय का नामकौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
योजना का नामपीएम कौशल विकास योजना
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
योग्यता10वी, 12वी पास
आयु सीमा18 वर्ष से 35 वर्ष
लाभफ्री प्रशिक्षण + ₹8000 वेतन प्रतिमाह
लाभार्थीभारत देश के समस्त पात्र युवा
आवेदन शुल्कनिशुल्क
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://services.india.gov.in/

पीएम कौशल विकास योजना के लिए पात्रताएं

पीएम कौशल विकास योजना में कुछ विशेष पात्रताएं भी लागू की गई है जो निम्न प्रकार से है:-

  • भारत के मूल निवासी देश के किसी भी राज्य में निवास करने वाले इस योजना का हिस्सा हो सकते हैं।
  • उनकी आयु 18 वर्ष ऊपर की हो चुकी हो तथा अधिकतम आयु 35 से 40 वर्ष तक सीमित हो।
  • उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता कम से कम कक्षा दसवीं या फिर उससे ऊपर की होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार मध्यवर्गीय या फिर निचले स्तर के परिवार से ताल्लुक रखता हो।
  • उनके परिवार की वार्षिक राशि में होनी चाहिए तथा वर्तमान में युवाओं के पास कोई रोजगार न हो।

पीएम कौशल विकास योजना का उद्देश्य

सरकार के द्वारा देश में चलाई जा रही पीएम कौशल विकास योजना का उद्देश्य केवल यही है कि ऐसे शिक्षित युवा जो अपनी योग्यताओं के आधार पर रोजगार हासिल नहीं कर पा रहे हैं तथा बेरोजगारी की समस्या से जूझना पड़ रहा है उन सभी के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करवाना है।

इसके अलावा जो युवा किसी भी विशेष क्षेत्र में रुचि तो रखते हैं परंतु उसे क्षेत्र की पर्याप्त जानकारी नहीं है उन सभी के लिए प्रशिक्षण के माध्यम से अधिक पारंगत बनाना और रोजगार के लिए विशेष प्रोत्साहन देना है।

पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण

पीएम कौशल विकास योजना शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए प्रशिक्षण देने का कार्य करती है जिससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी निम्न प्रकार से है:-

  • योजना के प्रशिक्षण में महिला तथा पुरुष दोनों उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं।
  • प्रशिक्षण युवाओं के कोर्स के हिसाब से अलग-अलग अवधि के होते हैं जो की 3 महीने से लेकर अधिकतम 1 वर्ष तक की हो सकते हैं।
  • उम्मीदवारों के लिए प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों प्रकार की व्यवस्था की गई है।
  • सरकार के द्वारा यह प्रशिक्षण बिल्कुल ही फ्री आयोजित होते हैं जिनके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होता है।
  • प्रशिक्षण के दौरान युवाओं के लिए मासिक वेतनमान भी उपलब्ध करवाया जाता है।

पीएम कौशल विकास योजना में सर्टिफिकेट

पीएम कौशल विकास योजना पूर्ण रूप से सरकारी नेतृत्व के अंतर्गत संचालित की जा रही है जिसके तहत जो भी युवा प्रशिक्षण में शामिल होते हैं उन सभी के लिए प्रमाणिकता के तौर पर योजना का मान्यताकृत सर्टिफिकेट उपलब्ध करवाया जाता है।

यह सर्टिफिकेट उम्मीदवारों के लिए रोजगार क्षेत्र में काफी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसके अंतर्गत वे किसी भी कोने में बहुत ही आसानी के साथ अपनी स्किल के आधार पर रोजगार की तलाश कर सकते हैं इसके अलावा अपने एक्सपीरियंस के तौर पर भी इसे जोड़ सकते हैं।

पीएम कौशल विकास योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

पीएम कौशल विकास योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया निम्न प्रकार से हैं:-

  • आवेदन हेतु सबसे पहले योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर मांगे गए पंजीकरण को पूरा करें और आगे लॉगिन करें।
  • इसके बाद आगे जाते हुए नजदीकी प्रशिक्षण केंद्र को खोजना होगा और साथ में कोर्स का चयन भी कर लेना होगा।
  • अब अपने कोर्स के हिसाब से आवेदन पत्र में व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करें।
  • साथ में ही उम्मीदवार के लिए अपनी आवश्यक दस्तावेजों को भी स्कैन करके अपलोड कर देना होगा।
  • कुछ प्रशिक्षण केंद्रों में काउंसलिंग या फिर इंटरव्यू की आवश्यकता होती है जिसमें भाग लेना जरूरी होगा।
  • अंत में नामांकन की प्रक्रिया होगी जिसमें अगर आपके लिए चुना जाता है तो सूचना दे दी जाएगी।

FAQs

पीएम कौशल विकास योजना मुख्य रूप से किस क्षेत्र में प्रशिक्षित किया जाता है?

पीएम कौशल विकास योजना युवाओं के लिए उद्योग/ व्यवसाय संबंधी प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कार्य करती है।

पीएम कौशल विकास योजना में कितना मासिक वेतन मिलता है?

पीएम कौशल विकास योजना में युवाओं के लिए ₹8000 तक मासिक वेतन दिया जाता है।

पीएम कौशल विकास योजना के रजिस्ट्रेशन कब शुरू होंगे?

पीएम कौशल विकास योजना रजिस्ट्रेशन राज्य द्वारा अलग-अलग शुरू किया जा सकते हैं जिसके लिए आधिकारिक नोटिस जल्द ही जारी किया जाएगा।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram