PM Mudra Loan Yojana Apply Online: पीएम मुद्रा लोन योजना के ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू

By Jiya
On: November 18, 2025 12:53 PM
PM Mudra Loan Yojana Apply Online

अगर आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो अपना कोई कारोबार करना चाहते हैं पर इसके लिए आपके पास धन नहीं है तो आप पीएम मुद्रा लोन योजना का फायदा उठा सकते हैं। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सभी जरूरतमंद नागरिकों को बिजनेस शुरू करने हेतु वित्तीय सहायता देने के लिए यह योजना शुरू की है।

तो इसलिए देश के सभी निवासी जो अपना खुद का कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो वे मुद्रा लोन प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन आप केवल गैर कृषि क्षेत्र से संबंधित कारोबार के लिए ही यह लोन ले सकते हैं।

यदि आप मुद्रा लोन प्राप्त करके अपना कारोबार आरंभ करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको योजना की सारी जानकारी होनी चाहिए। आज के इस लेख में हम आपको प्रधानमंत्री मुद्रा लोन का सारा विवरण बताएंगे। इस तरह से यदि आपको इस योजना की विस्तृत जानकारी चाहिए तो आप हमारा आर्टिकल आखिर तक पढ़ सकते हैं।

पीएम मुद्रा लोन योजना 2025

देश के वे सब नागरिक जो स्वरोजगार करने के इच्छुक हैं तो इन सबके लिए पीएम मुद्रा लोन योजना की शुरुआत की गई है। इस तरह से हम आपको यहां पर बताते चलें कि आप ना केवल नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं बल्कि आप पहले से आरंभ बिजनेस को भी आगे तक बढ़ा सकते हैं।

सरकार के द्वारा गैर कृषि कारोबार को करने के लिए देश के नागरिकों को लोन दिया जाता है। ‌तो यहां पर आपको हम जानकारी दे दें कि आप इस योजना के माध्यम से सरकार से 50 हजार रुपए से 20 लाख तक का लोन आसानी से ले सकते हैं।

यहां हम आपको यह भी बता दें कि प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के कई प्रकार हैं जैसे शिशु लोन 50 हजार तक, किशोर लोन 5 लाख तक, तरुण लोन 10 लाख तक और तरुण प्लस लोन 20 लाख रुपए तक का होता है।

PM Mudra Loan Yojana 2025 Overview

विभाग का नामवित्त मंत्रालय
योजना का नामपीएम मुद्रा लोन योजना
उद्देश्यलोगों को व्यवसाय के लिए वित्तीय लागत देना
ब्याज दर6.8%
लोन लिमिट₹50,000 से 20 लाख रूपए तक
लोन के प्रकारशिशु लोन, किशोर लोन, तरुण लोन
भुगतान अवधि5 से 7 वर्ष
आयु सीमा18 वर्ष से अधिक
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.mudra.org.in/

पीएम मुद्रा लोन योजना का उद्देश्य

पीएम मुद्रा लोन योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य देश की जनता को बिजनेस करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। तो इस प्रकार से जरूरतमंद नागरिकों को छोटे और मध्यम व्यवसाय को करने हेतु सरकार मुद्रा लोन दे रही है।

सबसे बड़ा फायदा यह है कि लोन लेने वाले व्यक्ति को अपनी कोई भी संपत्ति गिरवी नहीं रखनी पड़ती है। तो देश के नागरिक बिना किसी कठिनाई के अपनी जरूरत के अनुसार मुद्रा लोन ले सकते हैं।

पीएम मुद्रा लोन योजना के फायदे

देश में शुरू की गई प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के कई प्रकार के फायदे हैं जैसे:-

  • आम जनता को मुद्रा लोन योजना के तहत गैर कृषि से जुड़े हुए कारोबार को करने के लिए लोन मिलता है।
  • आप अपनी वित्तीय आवश्यकता के अनुसार बिजनेस करने के लिए लोन ले सकते हैं।
  • सरकार से मध्यम और छोटे व्यवसाय हेतु आसानी से लोन मिल जाता है।
  • पीएम मुद्रा लोन के द्वारा 50000 से 20 लाख तक का लोन बिना किसी कठिनाई के मिलता है।

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के लिए पात्रता

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत सरकार से सहायता प्राप्त करने के लिए आपको कुछ पात्रता को पूरा करने की जरूरत होती है जैसे:-

  • लोन प्राप्त करने हेतु आवश्यक है कि आवेदक व्यक्ति भारत का स्थायी निवासी हो।
  • आवेदक योजना के माध्यम से सिर्फ गैर कृषि व्यवसाय हेतु लोन ले सकते हैं।
  • आवेदनकर्ता के पास बिजनेस की सही और पूरी परियोजना रिपोर्ट होनी जरूरी है।
  • आवेदक केवल सूक्ष्म लघु या फिर मध्य उद्योग के लिए कर्ज ले सकते हैं।

पीएम मुद्रा लोन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आपको प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के लिए अपना आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको कुछ दस्तावेज तैयार रखने होंगे जैसे कि:-

  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • डोमिसाइल प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

पीएम मुद्रा लोन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अपने कारोबार को शुरू करने के लिए आपको मुद्रा लोन के लिए कुछ इस प्रकार से आवेदन जमा करना होगा:-

  • मुद्रा लोन हेतु आपको सर्वप्रथम योजना से संबंधित बैंक की वेबसाइट पर चले जाना होगा।
  • अब आपको यहां पर मुख्य पृष्ठ पर आवेदन देने वाला एक लिंक दिखाई देगा जिसे आपको क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद ही आपके सामने पीएम मुद्रा लोन आवेदन फार्म आएगा।
  • आपको अब इस फॉर्म को सही प्रकार से और सावधानी से भरना है।
  • अब जितने भी दस्तावेज आपसे मांगे गए हैं आपको इन सबको स्कैन करना है और अपलोड कर देना है।
  • अंत में आपको मुद्रा लोन का आवेदन फॉर्म सबमिट करना है।
  • इसके बाद आपको इसका प्रिंट निकाल कर याद से रख लेना है।

FAQs

पीएम मुद्रा लोन योजना अप्लाई ऑनलाइन का क्या फायदा है?

मुद्रा लोन योजना में आवेदन जमा करने का यह फायदा है कि आपको आपके व्यवसाय के लिए सरकार से लोन मिलता है।

क्या मैं कृषि से संबंधित कार्य के लिए मुद्रा लोन ले सकता हूं?

जी नहीं आप कृषि से संबंधित कार्यों के लिए मुद्रा लोन नहीं प्राप्त कर सकते क्योंकि योजना के माध्यम से गैर कृषि व्यवसाय के लिए ही लोन दिया जाता है।

तरुण प्लस लोन के अंतर्गत कितना पैसा मिल सकता है?

अगर आप तरुण प्लस के तहत लोन लेना चाहते हैं तो ऐसे में आपको 20 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram