PM Mudra Loan Yojana Online Apply: पीएम मुद्रा लोन योजना के नए आवेदन शुरू

By Jiya
On: November 8, 2025 11:18 AM
PM Mudra Loan Yojana Online Apply

यदि आप अपना खुद का कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन आपके पास इसके लिए पैसा नहीं है तो आज हम आपको इस समस्या का समाधान बताने वाले हैं। दरअसल हमारे प्रधानमंत्री के द्वारा मुद्रा लोन योजना को शुरू किया गया है। यह योजना देश के सभी निवासियों के लिए लाई गई है।

पीएम मुद्रा लोन प्राप्त करने के लिए आपको गैर कृषि क्षेत्रों के व्यवसाय को करने के लिए लोन मिलता है। इस तरह से आप योजना के अंतर्गत अपने छोटे या फिर मध्यम आकार के कारोबार को आरंभ करने या फिर इसे बढ़ाने हेतु लोन ले सकते हैं। इसके बाद फिर आप आसान सी किस्तों में अपने लोन का भुगतान भी कर सकते हैं।

यदि आप नहीं जानते कि आपको प्रधानमंत्री मुद्रा लोन लेने के लिए कौन सी प्रक्रिया अपनानी चाहिए तो इसमें हमारा यह लेख मदद करेगा। आज आपको हम इस लेख में माध्यम से बताएंगे कि मुद्रा लोन प्राप्त करने के लिए अहम दस्तावेज, पात्रता मानदंड, आवेदन जमा करने की प्रक्रिया इत्यादि कौन सी है।

पीएम मुद्रा लोन योजना 2025

पीएम मुद्रा लोन योजना के माध्यम से लोन प्राप्त करके देश के सभी नागरिक अपना खुद का कारोबार शुरू कर सकते हैं या इसको विस्तारित कर सकते हैं। आज के समय में कोई भी व्यवसाय शुरू करने के लिए पैसा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। लेकिन बहुत से लोग जिनके पास एक अच्छे व्यवसाय की योजना होती है वह पैसे ना होने की वजह से काम शुरू नहीं कर पाते हैं।

तो यहां आपको हम बता दें कि अब आपको प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना से लाभ लेकर खुद का कारोबार शुरू करने का मौका मिल रहा है।‌ जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि इस योजना को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इसलिए शुरू किया है ताकि देश के आम नागरिक लोन लेकर स्वरोजगार कर सकें।

लेकिन आप प्रधानमंत्री मुद्रा लोन तभी प्राप्त कर सकते हैं जब आप गैर कृषि क्षेत्र से जुड़े हुए बिजनेस को शुरू करेंगे। इस तरह से आपको मुद्रा लोन 50000 रूपए से लेकर 20 लाख रुपए तक का प्राप्त होता है। आप अपनी जरूरत के मुताबिक सरकार से लोन लेकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana 2025 Overview

विभाग का नामवित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय
योजना का नामपीएम मुद्रा लोन योजना
लोन के प्रकारशिशु लोन ,किशोर लोन तथा तरुण लोन
लाभ₹50,000 से लेकर ₹20 लाख तक का लोन
भुगतान अवधिन्यूनतम 12 महीने तथा अधिकतम अवधि 5 वर्ष
ब्याज दर7% से लेकर 12% तक
लाभार्थीसमस्त भारतीय पात्र नागरिक
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.mudra.org.in/

पीएम मुद्रा लोन योजना का उद्देश्य

सरकार के द्वारा शुरू की गई पीएम मुद्रा लोन योजना का मुख्य रूप से उद्देश्य आम नागरिकों को कारोबार हेतु लोन उपलब्ध कराना है। इस तरह से देश के सभी निवासियों को सरकार छोटे और मध्यम व्यापार को करने के लिए सरलतापूर्वक लोन देती है। बताते चलें कि इसके लिए आपको सरकार से लोन बिना संपत्ति को गिरवी रखे मिलता है।

पीएम मुद्रा लोन योजना के प्रकार

आपको यहां हम बता दें कि प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के माध्यम से आपको एक नहीं बल्कि चार प्रकार के लोन प्रदान किए जाते हैं जैसे:-

  • शिशु लोन 50000 रूपए तक का होता है।
  • किशोर लोन 5 लाख रुपए तक उपलब्ध कराया जाता है।
  • तरुण लोन 10 लाख रुपए तक का लिया जा सकता है।
  • जबकि तरुण प्लस लोन आपको 20 लाख रुपए तक का मिलता है।

पीएम मुद्रा लोन योजना के लिए पात्रता

यदि आप मुद्रा लोन प्राप्त करके अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करने की जरूरत पड़ेगी जैसे:-

  • पीएम मुद्रा लोन के आवेदन हेतु जरूरी है कि व्यक्ति भारत का मूल निवासी हो।
  • मुद्रा लोन आपको केवल गैर कृषि बिजनेस को शुरू करने के लिए मिलता है।
  • आवेदन देने के लिए आपके पास कारोबार की परियोजना रिपोर्ट हो।
  • योजना के तहत सूक्ष्म लघु अथवा मध्य उद्योग हेतु लोन दिया जाता है।
  • मुद्रा लोन प्राप्त करने हेतु सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज आवेदक के पास हों।

पीएम मुद्रा लोन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना अप्लाई ऑनलाइन करने के लिए आपको जिन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी वे हमने निम्नलिखित बताए हैं:-

  • पहचान पत्र
  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट
  • डोमिसाइल सर्टिफिकेट
  • बैंक खाता विवरण
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

पीएम मुद्रा लोन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

पीएम मुद्रा लोन अप्लाई ऑनलाइन करने के लिए आपको जो आसान सा तरीका अपनाना चाहिए वह कुछ इस प्रकार से निम्नलिखित दिया गया है:-

  • सबसे शुरुआत में आपको प्रधानमंत्री मुद्रा लोन से संबंधित बैंक की वेबसाइट पर चले जाना है।
  • यहां पर अब होम पेज पर आपको मुद्रा लोन के लिए आवेदन जमा करने वाला लिंक मिलेगा आपको इसको दबाना है।
  • लिंक पर जैसे ही आप क्लिक करेंगे वैसे ही आपके सामने प्रधानमंत्री मुद्रा लोन आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • अब आपको इसे पूरा भर लेना है और आगे सारे दस्तावेज स्कैन करते हुए अपलोड करने हैं।
  • इस तरह से फिर आपको अपना मुद्रा लोन का आवेदन पत्र जमा करके इसका प्रिंट निकाल लेना है।
  • अब यदि आपके आवेदन को स्वीकार किया जाएगा तो आपको आपका बिजनेस शुरू करने के लिए मुद्रा लोन दे दिया जाएगा। ‌

FAQs

क्या मैं पीएम मुद्रा लोन योजना अप्लाई ऑनलाइन घर बैठे कर सकता हूं?

जी हां आप प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना का लाभ लेने के लिए अपने घर से ही ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ‌

कौन से बिजनेस को शुरू करने के लिए मुद्रा लोन मिल सकता है?

गैस कृषि क्षेत्र के व्यवसाय जैसे मधुमक्खी पालन, मुर्गी पालन, डेयरी फार्म, मछली पालन इत्यादि जैसे कामों को करने के लिए आपको लोन मिल सकता है।

पीएम मुद्रा लोन के कितने प्रकार हैं?

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के चार प्रकार हैं शिशु, किशोर, तरुण और तरुण प्लस।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram