PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: सरकार दे रही 78000 रूपए की छूट, नए रजिस्ट्रेशन शुरू

By Jiya
On: November 18, 2025 3:40 PM
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana

अगर आप भी मध्यम वर्गीय परिवारों से ताल्लुक रखते हैं तथा बिजली के बढ़ते महंगे दामों के कारण बिजली के बिलों का भुगतान करने में काफी परेशानी होती है तो ऐसे में अब आपके लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से परिचित हो जाना चाहिए।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केंद्र सरकार के द्वारा देश के सभी राज्यों में संचालित करवाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत लोगों के लिए बिजली की सुविधा प्रदान करवाने हेतु सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं।

जिन घरों में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लग जाते हैं उन सभी के लिए अब ना तो किसी भी महंगे बिजली बिलों का भुगतान करना होगा और ना ही बिजली की समस्याओं का सामना करने की आवश्यकता होगी।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना

बिजली की सुविधा लेने के लिए जो भी व्यक्ति पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगवाना चाहते है उन सभी के लिए सबसे पहले आवेदन करने की आवश्यकता होती है जिसके बाद ही उनका चयन लाभ देने हेतु किया जाता है।

जिन व्यक्तियों के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी पर्याप्त रूप से नहीं है उन सभी की सुविधा के लिए आज हम यह आर्टिकल सामने लाए है जहां पर योजना से संबंधित पूरी डिटेल जैसे पात्रता, विशेषताएं ,लाभ इत्यादि के बारे में बताने वाले हैं जिसके लिए हमारे साथ अंत तक जरूर बने रहे।

PM Surya Ghar Yojana 2025 Overview

विभाग का नामनवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
लेख का नामपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
संचालककेंद्र सरकार
योजना की शुरुआत15 फरवरी, 2024 
उद्देश्यदेश में सौर ऊर्जा के विकास को बढ़ावा देना
सब्सिडी78 हजार रुपए तक
सोलर पैनल क्षमता1 किलोवाट, 2 किलोवाट, 3 किलोवाट
लाभ300 यूनिट बिजली फ्री
आवेदन शुल्कनिःशुल्क आवेदन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmsuryaghar.gov.in/

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए पात्रताएं

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में लागू किए गए पात्रता संबंधी नियम इस प्रकार से हैं:-

  • देश के मूल निवास परिवार जो किसी भी राज्य में निवास करते हो वे इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • आवेदक व्यक्ति परिवार का मुखिया हो जिसकी आयु 18 वर्ष ऊपर की हो चुकी हो।
  • परिवार की आर्थिक स्थिति मध्यम वर्गीय ही होनी चाहिए तथा वार्षिक आय ₹600000 तक सीमित हो।
  • ऐसे परिवार जो आयकर दाता है या फिर अधिक संपत्ति वाले हैं वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।
  • योजना के अंतर्गत मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों के लिए अधिक प्राथमिकता दी जा रही है।

पीएम सूर्य मुफ्त बिजली योजना में सोलर पैनल क्षमता

अगर हम पीएम सूर्य घर बिजली योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर पैनल की क्षमता की बात करें तो यह अधिकतम 3 किलो वाट तक के होते हैं। कोई भी परिवार अपने उपयोगिता के आधार पर 1 किलो वाट, 2 किलोवाट या फिर अधिकतम 3 किलोवाट के सोलर पैनल स्थापित करवा सकते हैं।

सोलर पैनल की क्षमता के आधार पर सरकार के द्वारा सब्सिडी का प्रावधान भी सुनिश्चित किया गया है अर्थात आप जिस भी क्षमता का सोलर पैनल लगते हैं उसी हिसाब से अनुदान प्रदान किया जाएगा। सब्सिडी संबंधी जानकारी को आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की विशेषताएं

सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं:-

  • योजना के अंतर्गत सोलर पैनल का लाभ महिला या पुरुष किसी भी व्यक्ति के नाम पर दिया जा सकता है।
  • सरकारी नियम अनुसार योजना में आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता है।
  • सोलर पैनल लग जाने पर लाभार्थी परिवारों के लिए हर महीने 300 यूनिट तक की बिजली फ्री में दी जाती है।
  • योजना में आवेदन के साथ लाभ प्रदान करवाई जाने की प्रक्रिया भी काफी गतिशील है।
  • सरकार के द्वारा योजना में प्रतीक परिवारों के लिए व्यक्तिगत रूप से सोलर पैनल लगाए जाते हैं।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लक्ष्य

सरकारी स्तर पर चलाई जा रही पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा विशेष लक्ष्य भी तय किया गया है जिसके अंतर्गत देश के ग्रामीण क्षेत्र के 9 लाख से अधिक परिवारों के लिए व्यक्तिगत रूप से सोलर पैनल उपलब्ध करवाया जाने वाला है।

अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार के द्वारा योजना का कार्य गतिशीलता के साथ पूरा करवाया जा रहा है जिसके तहत अभी तक भारी संख्या में परिवार लाभार्थी हुए हैं। ऐसे व्यक्ति जो 2025 में इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट पर अपना आवेदन कर सकते हैं।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर योजना की अप्लाई वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद अपना राज्य सेलेक्ट करते हुए आगे पहुंचाना होगा।
  • अब ऑनलाइन स्क्रीन पर योजना का फॉर्म खुलेगा जिसमें पूरी जानकारी भरनी होगी।
  • फॉर्म भर जाने के बाद आवेदक व्यक्ति के डाक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे।
  • अब अपनी जानकारी की समीक्षा को पूरा करते हुए सबमिट करने इस प्रकार से आवेदन हो जाएगा।

FAQs

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में 2 किलो वाट की सोलर पैनल पर कितनी सब्सिडी मिलती है?

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में 2 किलो वाट की सोलर पैनल पर ₹60000 तक की सब्सिडी दी जाती है।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना फॉर्म स्टेटस कैसे देखें?

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का फॉर्म स्टेटस अधिकारी वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण नंबर से चेक कर सकते हैं।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की अधिक जानकारी कहां से प्राप्त करें?

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में आवेदन करने जा रहे हैं तो अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से ही मिल सकती है।

Jiya

Jiya is a Senior Content Writer at NSSMU News. She graduated from Delhi University and has three years of writing experience. She enjoys sharing clear and reliable news stories with readers.

Leave a Comment

Join Telegram