हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री योजना को देश के उन सब नागरिकों के लिए शुरू किया है जो काफी गरीब हैं। इस योजना के जरिए से सरकार से लाभार्थी बनाए गए लोगों को आर्थिक मदद मिलती है। लेकिन योजना का फायदा वही ले सकते हैं जो छोटे विक्रेता हैं।
तो जो व्यक्ति सड़कों पर यानी फुटपाथ पर सामान बेचने का काम करते हैं वे सरकार से लोन प्राप्त कर सकते हैं। इस तरह से लोन की राशि का उपयोग वे अपने छोटे से व्यवसाय को बेहतर बनाने के लिए कर सकते हैं या फिर इसे आगे और बढ़ा सकते हैं।
यदि आप नहीं जानते कि पीएम स्वनिधि योजना के लिए आप कैसे अपना आवेदन जमा कर सकते हैं तो आज आपकी हम इसमें मदद करेंगे। आज के इस लेख में आपको हम विस्तृत रूप से बताएंगे कि स्वनिधि योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज, पात्रता मानदंड और आवेदन पत्र को कैसे जमा किया जा सकता है।
पीएम स्वनिधि योजना 2025
हमारे देश में बड़ी संख्या में ऐसे लोग रहते हैं जो फुटपाथ विक्रेता हैं। आपको हम बता दें कि इन सब लोगों के लिए हमारी सरकार ने पीएम स्वनिधि योजना को आरंभ किया है। तो इस प्रकार से जो लोग फुटपाथ पर पटरी लगाकर अपना सामान बेचते हैं वे सब योजना के तहत लाभार्थी बनाए जाते हैं।
यहां पर आपको हम यह भी बताते चलें कि इस योजना को आवासीय और शहरी कार्य मंत्रालय के द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस तरह से योजना के अंतर्गत शहरी इलाकों के निवासियों को 7% की दर से लोन मिलता है। तो यह लोन उन सभी को मिलता है जिन लोगों का कोरोनाकाल के दौरान कारोबार अत्यधिक प्रभावित हुआ था और समाप्त हो गया था।
तो हम आपको बता दें कि फुटपाथ विक्रेता इस योजना के माध्यम से 90 हजार रुपए का लोन ले सकते हैं। इस तरह से इस लोन के पैसे से छोटे कारोबारी अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं या फिर इसे आगे बढ़ा भी सकते हैं।
Pradhan Mantri Svanidhi Yojana 2025 Overview
| मंत्रालय का नाम | आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय |
| योजना का नाम | पीएम स्वनिधि योजना 2025 |
| योजना की शुरुआत | 01 जून 2020 |
| उद्देश्य | लघु व्यवसाय स्थापित करना |
| पात्रता | सभी भारतीय नागरिक |
| ब्याज दर | 7% तक |
| लाभ | ₹90,000 रूपए तक का लोन |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmsvanidhi.mohua.gov.in |
पीएम स्वनिधि योजना का उद्देश्य
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य सड़क विक्रेताओं को लोन उपलब्ध कराना है। इस तरह से हम आपको बता दें कि सरकार छोटे कारोबारियों को योजना के अंतर्गत बिना संपत्ति को गिरवी रखे लोन देती है। तो ऐसे में वे सब विक्रेता जिनका काम धंधा कोरोना के दौरान खत्म हो गया था इन सबको सरकार आर्थिक सहायता देना चाहती है।
पीएम स्वनिधि योजना के लिए पात्रता शर्तें
सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेने के लिए जो पात्रता शर्तें पूरी करनी जरूरी है इनके बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार से निम्नलिखित प्रदान की गई है:-
- छोटे कस्बों में या फिर शहरों में जो लोग सामान बेचते हैं इन्हें लाभ दिया जाता है।
- ऐसे विक्रेता जिन्होंने स्थानीय निकाय में अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करवाया है वे सब लाभ ले सकते हैं।
- जिन विक्रेताओं का काम कोरोना के समय बिल्कुल खत्म हो गया था इन सबको पात्र माना गया है।
- योजना के तहत वे सब विक्रेता फायदा ले सकते हैं जो फुटपाथ पर चाय, सब्जी, फल, कपड़े इत्यादि को बेचते हैं।
पीएम स्वनिधि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
यदि आप एक छोटे विक्रेता हैं और आप पीएम स्वनिधि योजना के लिए आवेदन जमा करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको निम्नलिखित दस्तावेज पंजीकरण के समय जमा करने होंगे:-
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक विवरण
- पासपोर्ट आकार तस्वीर
- मोबाइल नंबर
पीएम स्वनिधि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
पीएम स्वनिधि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने हेतु आपको जिन चरणों को दोहराना होगा वे कुछ इस तरह से बताए गए हैं:-
- सबसे शुरुआत में आपको पीएम स्वनिधि योजना से संबंधित नजदीकी बैंक शाखा में चले जाना है।
- यहां पर अब आपको सारी जानकारी प्राप्त करके आवेदन पत्र लेना है।
- फिर आपको पीएम स्वनिधि योजना के आवेदन पत्र को सही से भरना है और दस्तावेजों की फोटोकॉपी को भी संलग्न करना है।
- अगले चरण में आपको अपना योजना का फॉर्म और दस्तावेज बैंक अधिकारी को दे देना है।
- यहां अब आपके फॉर्म को चेक किया जाएगा और स्वीकृति के बाद लोन की राशि जारी की जाएगी।
FAQs
पीएम स्वनिधि योजना को क्यों शुरू किया गया है?
सड़क विक्रेताओं को छोटा व्यापार शुरू करने या फिर इसे बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता देने के लिए योजना शुरू की गई है।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लिए आवेदन कहां जमा किया जा सकता है?
इसके लिए आप ऑफलाइन तरीके से अपने घर के नजदीकी बैंक जाकर आवेदन दे सकते हैं।
मुझे प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत कितने प्रतिशत की दर से लोन मिल सकता है?
आपको इस योजना के तहत 7% की वार्षिक दर से लोन प्राप्त हो सकता है।









